Posts

Showing posts from February, 2020

जयपुर: श्योपुर के सरकारी स्कूल में मनाया गया वार्षिक उत्सव, पूर्व छात्रों ने भी की शिरकत

Image
जयपुर जिले के प्रताप नगर सांगानेर स्तिथ श्योपुर क्षेत्र के सरकारी स्कूल में पहली बार वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। गुरुवार, 27 फरवरी को हुए इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता और सांगानेर विधानसभा प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने शिरकत की और बच्चों की हौंसला अफजाई की। इस मौके पर सांगानेर ग्रामीण के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, श्री सुरेश मेघवाल, श्री महावीर प्रसाद, सेवानिवृत्त RAS श्री नाथू लाल वर्मा और भी कई गणमान्य अधिकारी मौजूद रहे।  बच्चों ने प्रस्तुत किये कार्यक्रम  कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की तरफ से कई सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किये गए। छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों को दिल जीत लिया। कार्यक्रम में भामाशाह को पौधे वितरण एवं प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किये गए।  पूर्व छात्र संगोष्ठी भी रही मौजूद  विद्यालय के पूर्व छात्र भी इस मौके पर मौजूद रहे जिसमें राजस्थानी फिल्म आर्टिस्ट सागर किराड़, स्वंतत्र पत्रकार आकाश अग्रवाल, हंसराज सेन और मुकुल सोनी आदि है। इस अवसर पर पूर्व छात्रों और अतिथियों ने मौजूदा...

कीवी किड्स एकेडमी के वार्षिक उत्सव 'उड़ान 2020' में दिखेगी नन्हे-मुन्हो की प्रतिभा

Image
सांगानेर जयपुर स्तिथ प्रताप नगर क्षेत्र के नमन शिक्षा व् शोध संस्थान द्वारा संचालित कीवी किड्स एकेडमी में 7 मार्च को वार्षिक उत्सव 'उड़ान 2020' का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस की मीडिया चेयरमैन डॉ अर्चना शर्मा शिरकत करेंगी। वही राजस्थान फाइनेंसियल कॉर्पोरेशन के रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर बसंत कुमार आसोपा जी कार्यक्रम की अद्यक्षता करेंगे। इसके अलावा हॉनर गेस्ट के तौर पर गिरिराज शर्मा (स्टेट प्रेसिडेंट, राजस्थान टीचर्स एसोसिएशन), अभय शंकर (प्रोग्राम हेड आरकेसीएल), कुञ्ज बिहारी शर्मा (संपादक, जनसंवाद प्रहरी), मनीष धमेजा (डायरेक्टर, CNC इन्फोटेक), रमेश प्रजापत (डायरेक्टर, KK कंप्यूटर) और डॉ प्रीतम गुप्ता (MBBS, चाइल्ड हेल्थ कंसल्टेंट) शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।  वीणा दाधीच कर रही है कार्यक्रम का संचालन  कार्यक्रम संचालिका वीणा दाधीच ने बताया कि फरवरी माह में विद्यालय के दो वर्ष पूर्ण हो चुके है। जिसके उपलक्ष्य में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दाधीच ने बताया कि पिछले दो वर्षों में विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास को देखते हुए ...

इन फिल्मों का बजट मात्र 5 करोड़ रुपये, लेकिन कमाई में तोड़ दिए बॉक्स ऑफिस के बड़े रिकॉर्ड

Image
1. Thadam साल 2019 में रिलीज हुई यह फिल्म एक्शन और क्राइम से भरपूर है। फिल्म में अरुण विजय, तान्या होप और विद्या प्रदीप ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है। महज 5 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी। 2. Virus साल 2019 में रिलीज हुई साउथ की यह एक शानदार फिल्म है। मलयालम भाषा की मेडिकल थ्रिलर इस फिल्म की कहानी केरल में फैले निप्पा वायरस के प्रकोप पर बेस्ड है। फिल्म को महज 5 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और बॉक्स ऑफिस पर इसने करीब 29.5 करोड़ का कलेक्शन किया। 3. Arjun Reddy साउथ सिनेमा की इस फिल्म को संदीप रेड्डी बांगा ने निर्देशित किया था। साल 2015 में रिलीज हुई यह सुपरहिट फिल्म थी जिसका हिंदी में भी रीमेक बनाया गया है। साउथ की यह फिल्म महज 5.1 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई और बॉक्स ऑफिस पर इसने 51.5 करोड़ का कलेक्शन किया। 4. Geetha Govindam साल 2018 में रिलीज हुई यह फिल्म रोमांटिक ड्रामा बेस्ड है। फिल्म का निर्देशन बनी वासु ने किया है और इसमें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है। महज 5 करोड़ रुपये...

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी है ये सभी हिंदी फिल्में, नंबर 2 और 4 हुई ब्लॉकबस्टर

Image
1. Raman Raghav 2.0 साल 2016 में रिलीज हुई यह मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और विक्की कौशल ने लीड भूमिकाएं अदा की है। महज 3.5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.2 करोड़ का कलेक्शन किया था। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म हिट रही। 2. Mukkabaaz साल 2017 में रिलीज हुई यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म में विनीत कुमार सिंह, नवोदित जोया हुसैन, रवि किशन और जिमी शेरगिल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है। 5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस हिंदी फिल्म ने 10.52 करोड़ का कलेक्शन किया और ब्लॉकबस्टर रही। 3. Ugly साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन भी अनुराग कश्यप ने किया था। फिल्म में राहुल भट्ट, तेजस्विनी कोल्हापुरे, विनीत कुमार सिंह, गिरीश कुलकर्णी, रोनित रॉय, सुरवीन चावला और अंशिका श्रीवास्तव ने लीड भूमिकाएं निभाई। 45 करोड़ की बजट वाली यह फिल्म 62.4 करोड़ कमा हिट हुई। 4. Bombay Talkies साल 2013 में रिलीज हुई अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रानी मुखर्जी, रणदीप हुड्डा, साकिब सलीम, विनीत कुमा...

कोई हिट तो कोई फ्लॉप, फ्री टाइम में इन हिंदी फिल्मों को हर कोई देखना कर रहा पसंद

Image
1. Gangs of Wasseypur साल 2012 में रिलीज हुई बॉलीवुड की इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। फिल्म में मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, हुमा कुरैशी, ऋचा चड्डा और तिग्मांशु धूलिया लीड भूमिकाओं में थे। इस सुपरहिट फिल्म को फ्री समय में हर कोई देखना पसंद करता है। 2. That Girl in Yellow Boots साल 2011 में रिलीज हुई एक्शन और थ्रिलर फिल्म में कल्कि कोचलिन और नसीरुद्दीन शाह ने लीड भूमिका निभाई। महज 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस फ्लॉप हिंदी फिल्म को घर पर दर्शक देखना पसंद करते है। 3. Bombay Velvet हिंदी सिनेमा की 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन फिल्म इतनी बुरी भी नहीं कि इसे घर पर भी लोग देखना न चाहे। सुपरफ्लॉप इस हिंदी फिल्म को फ्री समय में देखना काफी अच्छा अनुभव हो सकता है। 4. Manmarziyaan रोमांस और कॉमेडी से भरपूर हिंदी ड्रामा फिल्म मनमर्जियां में अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई। 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 40.39 करोड़...

अरुण विजय की इन फिल्मों को जरूर देखना चाहेंगे आप, नंबर 2 और 5 हुई थी ब्लॉकबस्टर

Image
1. Saaho साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में अरुण विजय नकारात्मक भूमिका में दिखाई दिए थे। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। करीब 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज की गई। एक्शन और रोमांस से भरपूर इस फिल्म को आप जरूर देखना चाहोगे। 2. Chekka Chivantha Vaanam साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म को तमिल भाषा में रिलीज की गई। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म में अरुण विजय, विजय सेतुपति, सिलंबरासन, अरविंद स्वामी और प्रकाश राज ने लीड भूमिकाएं निभाई। साउथ की यह ब्लॉकबस्टर फिल्म दर्शकों के लिए हिंदी में भी उपलब्ध है। 3. Yennai Arindhaal साल 2015 में रिलीज हुई यह साउथ की एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में अजित कुमार, अरुण विजय, अनुष्का शेट्टी, त्रिशा और पार्वती नायर ने बेहतरीन किरदार अदा किये है। बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही यह फिल्म हर दर्शक को आज भी पसंद आती है। 4. Kuttram 23 साल 2017 में रिलीज हुई साउथ की इस फिल्म में अरुण विजय और महिमा नांबियार ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है। क्राइम और थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को आज भी काफी पसंद की जाती है।...

इन साउथ फिल्मों को बार-बार देखना चाहेंगे आप, नंबर 2 और 3 की कहानी है बेहद दमदार

Image
1. Don Aur Doctor यह फिल्म 27 सितंबर 2018 को रिलीज की गई थी। फिल्म में नागार्जुन और नानी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है। फिल्म की कहानी में नानी का किरदार एक डॉक्टर का है जिन्हें किसी हॉस्पिटल में काम नहीं मिल रहा था। जिसके बाद उन्होंने खुद की एक क्लिनिक खोली जिसमें डॉन का किरदार निभा रहे नागार्जुन आते है अपने शरीर पर लगी गोली को निकलवाते है। फिल्म की कहानी यही से दिलचस्प हो जाती है जो आपको जरूर पसंद आएगी। 2. Kanithan 26 फरवरी 2016 को रिलीज हुई साउथ की यह फिल्म इंटरनेट पर हिंदी भाषा में भी देखी जा सकती है। अथर्वा और कैथरीने टरेसा की भूमिका वाली इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है। फिल्म में न्यूज़ रिपोर्टर की भूमिका में अथर्वा है जिनकी डिग्री जाली दस्तावेज के आधार पर बनी होती है। इस वजह से उन्हें पुलिस पकड़ लेती है। लेकिन जब पुलिस को पता चलता है कि देश में ऐसे और कई लोग है तो सिस्टम के खिलाफ आवाज उठायी जाती है। 3. Vijetha 12 जुलाई 2018 को रिलीज हुई इस फिल्म को इसी साल इंटरनेट पर हिंदी में उपलब्ध कराया गया है। फिल्म में कल्यान देव और मालविका नायर ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी में ब...

IPL शुरू होने से पहले सूर्य कुमार यादव ने दिखाई फॉर्म, ठोका 45 गेंदों में तूफानी शतक

Image
आईपीएल (IPL) का 13वां सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इस सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। आगामी आईपीएल सीजन शुरू होने से पहले ही मुम्बई के बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपनी तैयारी का नमूना दिखा दिया है। दरअसल गुरुवार को डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट (DY Patil T20) में यादव ने 45 गेंदों में शतक ठोक दिया। महज 24 गेंदों में पूरे किये 50 रन  सूर्य कुमार ने बीपीसीएल की तरफ से खेलते हुए सेंट्रल रेलवे के खिलाफ ये शतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 54 गेंदों का सामना किया और 7 चौके और 10 छक्के की मदद से 117 रन बना दिए। इस बेहतरीन पारी में उन्होंने अपने शुरुआती पचास रन महज 24 गेंद पर पूरे कर लिए थे। जब उन्होंने अपने 100 रन पूरे किये तो वह 7 चौके और 8 छक्के लगा चुके थे। अपने इस तेजतर्रार खेल के बाद सूर्य कुमार यादव ने टीम इंडिया का दरवाजे पर दस्तक दी है। सूर्यकुमार के समर्थन में हरभजन  लगातार घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद सूर्य कुमार टीम इंडिया के चयनकर्ताओं...

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, अब शेफाली वर्मा की बल्लेबाजी देखने उमड़ेगी स्टेडियम में भीड़

Image
शेफाली वर्मा ( Shefali Verma)  भारतीय महिला क्रिकेट की उभरती हुई स्टार बल्लेबाज है। इस समय वह टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा है और अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने में लगी हुई है। भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपने ताकतवर शॉट्स और निडर बल्लेबाजी से सभी को अपना मुरीद बना लिया है। टूर्नामेंट में शेफाली की दमदार बल्लेबाजी देखकर उनकी तुलना भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से की जा रही है।  खुद सहवाग भी शेफाली की तारीफे ट्वीट के माध्यम से कर चुके है। महज 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल लेवल पर देश के लिए खेल रही शेफाली की फैन लिस्ट में भारत की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी ( Diana Edulji)  का नाम भी जुड़ गया है। डायना का कहना है कि शेफाली की बल्लेबाजी तकनीक को देखकर लगता है कि अब फैंस उनके खेल को देखने स्टेडियम में मैच देखने जरुर जाया करेंगे। डायना कहती है कि वह जहां भी जाती है लोग शेफाली के बारे में उनसे बात करते है।  शेफाली की दमदार और तूफानी बल्लेबाजी का ही परिणाम है कि इस समय चल रहे महिला टी-20 वर्ल्डकप में दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी ...

कभी रेल पटरियों की मरम्मत करता था ये ऑल राउंडर, अचानक ऐसे बना करोड़पति

Image
कर्ण विनोद शर्मा एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है। ये घरेलू क्रिकेट उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं। शर्मा एक हरफनमौला खिलाड़ी है। ये बाएं हाथ से लेग ब्रेक गूगली गेंदबाजी करते हैं जबकि दाहिने हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। इन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2014 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ख़िलाफ़ टी-20 क्रिकेट मैच खेलकर की थी। जबकि एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत 2014-15 में श्रीलंका के ख़िलाफ़ की थी।  आईपीएल में हैदराबाद की तरफ से शुरुआत  कर्ण शर्मा ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की शुरुआत 9 दिसम्बर 2014 को ऑस्ट्रेलियाई टीम के ख़िलाफ़ की। कर्ण शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2009 में की थी। कर्ण शर्मा सबसे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे इसके बाद वह कई फ्रैंचाइजी के लिए खेले। कर्ण शर्मा ने एकमात्र टेस्ट में 4 विकेट और महज 2 वनडे में कोई सफलता हासिल नहीं कर सके।  इंडियन रेलवे में 4th ग्रेड कर्मचारी की नौकरी  उन्होंने भारत के लिए एक टी 20 मैच भी खेला, जिसमें उन्हें दो विकेट हासिल हुए। कर्ण शर्मा ने निधि शर्मा नाम की लड़की से शादी की ह...

जिसकी गेंदों से खौफ खाते थे बल्लेबाज, उस गेंदबाज ने की हैं इस खूबसूरत लड़की से शादी

Image
इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण के साथ ही अपनी धाक जमाने वाले श्रीलंकाई स्पिनर अजंता मेंडिस जितना तेजी से क्रिकेट जगत में छाए, उतनी ही जल्दी गुमनामी में खो गए। अजंता मेंडिस ने दुनिया के हर बल्लेबाज को अपनी जादुई गेंदों पर रन के लिए तरसाया। श्रीलंका के 'अबूझ' स्पिनर अजंता मेंडिस ने एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में सबसे तेजी से 50 विकेट पूरे करने का भारत के मध्यम तेज गेंदबाज अजित आगरकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। मेंडिस ने भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने पहले मैच में ही 26 विकेट झटक डाले। सहवाग और धोनी ने तोड़ा मेंडिस का तिलिस्म  एक समय था, जब मेंडिस की बलखाती गेंदों का जवाब किसी भी बैट्समैन के पास नहीं होता था फिर चाहे वो क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर हों या स्पिनरों पर स्टेडियम पार छक्के जमाने वाले बंगाल टाइगर सौरभ गांगुली। देर से ही सही लेकिन मेंडिस का जादुई तिलिस्म टूट गया। मेंडिस के इस जादुई तिलिस्म को तोड़ने का क्रेडिट भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग और तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जाता हैं। जब धोनी और सहवाग ने मेंडिस की गेंदों ...

अल्सर और कैंसर जैसी बीमारियों में सहायक है इलायची का सेवन, जानिए और भी कई फायदे

Image
इलायची को मसालों की रानी कहा जाता है। इसके सेवन के कई बड़े लाभ है जिनसे अधिकतर लोग अनजान रहते है। ऐसे में यदि आप इलायची के सेवन को लाइफ में नजरअंदाज करते आये है तो अब नहीं करेंगे। आज हम आपको इलायची के सेवन के कई लाभ बताने जा रहे है जिन्हें जानने के बाद आप इलायची को कभी भी नजरअंदाज नहीं करेंगे। दोस्तों इलायची को अपनी सुंगध और गुणों के लिए जाना जाता है जो हमरे व्यंजनों का जायका बढ़ाने में काम आती है। चलिए जानते है इलायची के सेवन के फायदों के बारे में इलायची का सेवन करने से मुहं की दुर्गंध और किसी भी तरह के संक्रमण से बचा जा सकता है। इसके लिए आपको नियमित तौर पर इसका सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से अल्सर जैसी समस्या से भी बचाव होता है। यही नहीं रक्तचाप नियंत्रण में भी इलायची का सेवन कारगर माना गया है। कैंसर जैसी समस्याओं को पनपने से बचाने के लिए इलायची का सेवन जरूर करना चाहिए। दरअसल इलायची के अंदर एंटी इंफेलेमेंटरी तत्व पाए जाते है जो मुंह और स्किन के कैंसर की कोशिकाओं से लड़ने में मददगार होते है। इसलिए बिना किसी हिचकिचाहट के इलायची का सेवन नियमित करना चाहिए। इलायची का सेवन तनावभरी लाइफ में ...

सफेद बालों को काला करने का ये है आसान उपाय, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा फायदा

Image
तनावभरी जिंदगी में हम अपने शरीर का ठीक से ख्याल नहीं रख पाते है। ऐसे में हम कई तरह की समस्याओं से ग्रसित हो जाते है जिनमें से एक है सर के बालों का सफ़ेद होना। जी हां आमतौर पर यह समस्या आज के समय में हर दूसरे व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। अनुचित खान-पान भी बालों के सफेद होने की एक बड़ी वजह है। सफेद बालों को काला करने के लिए हम केमिकल युक्त हेयर कलर इस्तेमाल करते है जो नुकसानदायक होता है। सिर्फ आलू के छिलकों की है जरुरत केमिकल युक्त हेयर कलर बालों की जड़ पर हमला करता है। इससे जड़े कमजोर हो जाती है और हमारी सेंसेटिव त्वचा को भी नुकसान होता है। यदि आप बालों के सफेद होने की समस्या से परेशान है तो आपको एक घरेलू उपचार से काफी फायदा मिल सकता है। जी हां दोस्तों बालों के सफेद होने की समस्या से निजात पाना चाहते है तो आपके लिए सब्जियों का राजा आलू काफी काम आ सकता है। आपको पूरे आलू की नहीं बल्कि उसके छिलकों की जरुरत होगी। बालों में मौजूद डैंड्रफ का भी सफाया आपकी जानकारी के लिए बता दे आलू के छिलके में स्टार्च होता है जो नेचुरल कलर का काम करता है। आलू के छिलके की मदद से जो हेयर मास्क बनाय...

इन फिल्मों की रिलीज का हो रहा बेसब्री से इंतजार, आते ही बॉक्स ऑफिस पर मचा सकती है धमाल

Image
सड़क 2 यह फिल्म 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'सड़क' का सीक्वल है। पहली फिल्म सुपरहिट रही थी जिसे देखते हुए फिल्म के सीक्वल से भी काफी अच्छी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है। फिल्म में संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इसे 10 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। सत्यमेव जयते 2 इस फिल्म का निर्देशन मिलाप ज़ावेरी कर रहे है। यह साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'सत्यमेव जयते' का सीक्वल है। फिल्म में जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में है। साथ में दिव्या खोसला कुमार भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म को गांधी जयंती के अवसर पर रिलीज किया जाएगा।

जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी ये सभी फिल्में, नंबर 1 और 4 को मिस नहीं करना चाहेंगे आप

Image
बागी 3: बागी सीरीज की यह तीसरी फिल्म होंगी। पिछली दो फिल्में सुपरहिट रही थी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर लीड भूमिकाओं में है। फिल्म 'बागी 3' का ट्रेलर यूट्यूब पर काफी पसंद किया गया है। यह फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इस फिल्म को मिस नहीं करना चाहेंगे आप। अंग्रेजी मीडियम: यह साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है। फिल्म में इरफान खान मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। अंग्रेजी मीडियम फिल्म को 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसे परिवार के साथ देखना काफी आनंदमयी रहेगा। भूल भुलैया 2: अनीज बाज्मी के निर्देशन की यह फिल्म 31 जुलाई को रिलीज की जायेगी। यह साल 2007 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'भूल भुलैया' की सीक्वल है। पुरानी फिल्म में अक्षय कुमार लीड थे लेकिन इस बार कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में है। साथ ही तब्बू और कियारा आडवाणी भी दर्शकों को हंसाती नजर आएँगी। हंगामा 2: साल 2013 में फिल्म हंगामा ने दर्शकों को काफी हंसाया था। एक बार फिर से इस फिल्म का सीक्वल आपको हंसाने के लिए एकदम ...

पाकिस्तान की पहली महिला ASP, खूबसूरती और ग्लैमर देख आप भी रह जाओगे हैरान

Image
सोशल मीडिया हर किसी के लिए लोकप्रियता का एक आसान प्लेटफॉर्म बन गया है। आये दिन सोशल मीडिया पर किसी ना किसी के वायरल होने की खबर सामने आती रहती है। पिछले दिनों इंटरनेट पर खबर जगत में पाकिस्तान की एक महिला अफसर की तस्वीरें जोरो से वायरल की जा रही है। पाकिस्तान की पहली महिला एसपी जी हां दोस्तों पाकिस्तान की उस महिला अफसर का नाम डॉ. अनूश मसूद चौधरी है। वह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की पहली महिला ASP है। फिलहाल उनकी पोस्टिंग लाहौर में है। सबसे खास बात यह है कि वह पाकिस्तान की पहली महिला एएसपी (असिस्टेंट सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस) है। सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय इंटरनेट पर पाक की यह लेडी पुलिस ऑफिसर काफी सुर्खियां बटोर रही है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें देखकर हर कोई उनकी खूबसूरती की तारीफे करने में लगा हुआ है। अनूश का चर्चा में रहना इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि पूरे पाकिस्तान में सिर्फ 16 महिला पुलिस अफसर ही तैनात है।

भले ही फ्लॉप हो गई ये सभी हिंदी फिल्में, लेकिन घर पर हर कोई देखना कर रहा पसंद

Image
द स्काई इज पिंक: ड्रामा और रोमांस से भरपूर यह हिंदी फिल्म पिछले साल 2019 में रिलीज की गई थी। फिल्म में फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। यह एक इमोशनल फैमिली ड्रामा फिल्म थी जिसकी कहानी भी बेहद जबरदस्त रही। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही। पानीपत: पिछले साल रिलीज हुई बॉलीवुड की यह हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। अच्छी कहानी और बेहतरीन स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म लोगों को बॉक्स ऑफिस तक लाने में नाकाम रही। भले ही फ्लॉप फिल्म है लेकिन टीवी पर इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे है। सनम तेरी कसम: साल 2016 में रिलीज हुई यह फिल्म काफी रोमांटिक लव स्टोरी पर बेस्ड है। फिल्म के गाने और कलाकारों का अभिनय दर्शकों को काफी पसंद आया। हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की भूमिका वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। लेकिन टीवी पर इस फिल्म को बार-बार देखा जा रहा है। होटल मुंबई: ड्रामा और हिस्ट्री से भरपूर यह फिल्म साल 2018 में रिलीज की गई थी। फिल्म की कहानी मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले पर बेस्ड है। फिल्म में देव पटेल और अनुपम खेर ने मुख्य भूमिकाएं निभायी...

इन हिंदी फिल्मों का दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार, नंबर 4 को लोग मान चुके है ब्लॉकबस्टर

Image
जर्सी: शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म को 28 अगस्त 2020 को रिलीज किया जाएगा। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म होगी जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वैसे भी कबीर सिंह की सफलता के बाद शाहिद कपूर का स्टारडम काफी बढ़ गया है और लोग उनकी अगली फिल्मों के आने का इंतजार करे लगे है। लक्ष्मी बम: अक्षय कुमार की इस फिल्म को 5 जून 2020 को रिलीज किया जाएगा। यह साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कंचना' की रीमेक है। भले ही लोगों ने साउथ फिल्म को हिंदी डब में देख लिया है। इसके बावजूद अक्षय कुमार का लुक देखकर लोग फिर से उसी कहानी को बॉलीवुड फ्लेवर में देखना चाहते है। कुली नंबर 1: सन 1995 में रिलीज हुई कुली नंबर 1 की रीमेक बनाई जा रही है। पुरानी फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। लेकिन रीमेक में वरुण धवन और सारा अली खान लीड किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का दर्शकों को काफी समय से इंतजार है। इसकी रिलीज डेट 1 मई 2020 है। बागी 3: अहमद खान द्वारा निर्देशित इस हिंदी फिल्म में टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर जैसे बड़े कलाकार है। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है जिसमें एक्शन सीन्स क...

Women T20 World Cup AUS vs IND: हैट्रिक से चूकी पूनम यादव, भारत ने 17 रनों से जीता मैच

Image
महिला टी-20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट के पहला मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया जिसमें भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। भारत की तरफ से लेग स्पिनर पूनम यादव ने चार ओवर की गेंदबाजी में 19 रन खर्च किये और चार अहम विकेट अपने नाम किये। पूनम के इस जबरदस्त प्रदर्शन के कारण ही भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 रन से जीत मिली। इस दौरान पूनम के पास हैट्रिक बनाने का अवसर था लेकिन वह चूक गई.  मैन ऑफ द मैच का मिला पुरस्कार  गौरतलब है कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पूनम चोटों से जूझ रही थी। जिनसे उबरने के लिए पूनम को फिजियो तथा टीम के साथियों का काफी सहयोग मिला। अब जब टुर्नाम्नेट के पहले मैच में भारत के विजयी होने का सेहरा अब उनके माथे बंधा है तो उन्होंने फिजियो तथा टीम के साथियों का शुक्रिया अदा किया है। पहले मैच में जबरदस्त गेंदबाजी करने वाली पूनम को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से भी नवाजा गया है।  तीसरी बार हैट्रिक से चूकी पूनम  पुरस्कार हासिल करने के बाद पूनम ने सबसे पहले चोट से उभरने में मदद करने वाले फिजियो तथा टीम साथियों का शुक्रिया अदा किया। इसके बा...

इन आसान टिप्स को अपनी दिनचर्या में कर लीजिये शामिल, शरीर होगा स्वस्थ और एकदम फिट

Image
आज के दौर में स्वस्थ जीवन एक सपना सा बनता जा रहा है। काम की भाग-दौड़ में हम अपने शरीर का ख्याल नहीं रख पाते है और अलग-अलग तरह की बीमारियों के शिकार हो जाते है। ऐसे में यह जरुरी हो जाता है कि हम अपनी लाइफस्टाइल को थोड़ा बदले और शारीरिक रूप से स्वस्थ जीवन जीने पर ध्यान दे। यदि आप भी एक स्वस्थ दिनचर्या अपनाना चाहते है तो नीचे दिए गए टिप्स को अपने जीवन में आज से ही फॉलो करना शुरू कर देवें। जरुरी है योगासन योगासन के माध्यम से बड़ी से बड़ी बीमारी को ठीक करने में सहायता मिलती है। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योगासन को जरूर शामिल करना चाहिए। अन्य कठिन योग ना कर पाए तो सिर्फ कपाल भाति और सूर्य नमस्कार नियमित तौर पर करना फायदेमंद होता है। व्यायाम भी है जरुरी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रक्त संचार बेहतर होना जरुरी होता है। इसके लिए हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में व्यायाम को जगह देनी चाहिए। प्रतिदिन सुबह उठकर आधा घंटा वाक, दौड़ लगाना, साइकिलिंग जैसी गतिविधियां करनी चाहिए। ऐसा करने से शरीर स्वस्थ और फिट रहता है। पानी का भरपूर सेवन भरपूर मात्रा में पानी पीने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों...

स्वस्थ और फिट रहने के लिए बेहतर होनी चाहिए दिनचर्या, जीवन में जरूर फॉलो करे ये सभी टिप्स

Image
आज के दौर में स्वस्थ जीवन एक सपना सा बनता जा रहा है। काम की भाग-दौड़ में हम अपने शरीर का ख्याल नहीं रख पाते है और अलग-अलग तरह की बीमारियों के शिकार हो जाते है। ऐसे में यह जरुरी हो जाता है कि हम अपनी लाइफस्टाइल को थोड़ा बदले और शारीरिक रूप से स्वस्थ जीवन जीने पर ध्यान दे। यदि आप भी एक स्वस्थ दिनचर्या अपनाना चाहते है तो नीचे दिए गए टिप्स को अपने जीवन में आज से ही फॉलो करना शुरू कर देवें। संतुलित आहार है जीवन का आधार स्वस्थ जीवन जीने के लिए संतुलित आहार लेना जरुरी होता है। ऐसे में आपको जंक फूड और तेलीय आहार से परहेज करना चाहिए और पौष्टिक तत्वों से भरपूर भोजन लेना चाहिए। ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जिसमे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में हो। इसलिए आहार से जुड़ी इन बातों का ध्यान रखें। ऐसे भोजन का सेवन करे जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, व अन्य मिनरल्स की भरपूर मात्रा हो। भोजन खाते समय साफ-सफाई का अवश्य ध्यान रखे। वही भोजन को आराम से चबा-चबा कर ग्रहण करना चाहिए। दिन में तीन बार भरपूर भोजन करने से अच्छा है कि 6 बार छोटे-छोटे हिस्सों में भोजन करें। ऐसा करने से शरीर फिट रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। हम ख...

दिल से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद है ये सभी टिप्स, शरीर तंदरुस्त और जीवन होगा खुशहाल

Image
भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी को अपनी सेहत की फिक्र बनी रहती है। लेकिन अनुचित खान-पान और तनाव की वजह से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस स्तिथि में खुद को फिट रखने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करना चाहिए। यदि आप सेहतमंद रहना चाहते है तो आपको अपने जीवन में अच्छे और पोषक खान-पान को जगह देनी होगी और तनाव से मुक्त होना पडेगा। इसके लिए नीचे दिए गए टिप्स जरूर फॉलो करें। ताजे फलों के सेवन से मिलती सेहत फलों को विटामिन और मिनरल का उच्च स्रोत माना गया है। इनमें कैलोरी कम होती है और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। ताजे फलों का सेवन करने से दिल तंदरुस्त बनता है। हार्ट संबंधी समस्याओं से बचने के लिए आपको सेब, अनार, आम जैसे फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। सलाद के रूप में सब्जी का सेवन आमतौर पर हम सब्जियों को पकाकर खाते है। लेकिन कई ऐसी सब्जियां होती है जिन्हें कच्चा भी खाया जाता है। गाजर, शलजम, टमाटर जैसी सब्जियों को सलाद के रूप में कच्चा खाने से दिल संबंधी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। खासकर टमाटर क्योंकि इसमें लाइकोपीन पाया जाता है। फाइबर युक्‍त साबुत अनाज का सेवन साबु...