कभी रेल पटरियों की मरम्मत करता था ये ऑल राउंडर, अचानक ऐसे बना करोड़पति
कर्ण विनोद शर्मा एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है। ये घरेलू क्रिकेट उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं। शर्मा एक हरफनमौला खिलाड़ी है। ये बाएं हाथ से लेग ब्रेक गूगली गेंदबाजी करते हैं जबकि दाहिने हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। इन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2014 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ख़िलाफ़ टी-20 क्रिकेट मैच खेलकर की थी। जबकि एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत 2014-15 में श्रीलंका के ख़िलाफ़ की थी।
आईपीएल में हैदराबाद की तरफ से शुरुआत
कर्ण शर्मा ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की शुरुआत 9 दिसम्बर 2014 को ऑस्ट्रेलियाई टीम के ख़िलाफ़ की। कर्ण शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2009 में की थी। कर्ण शर्मा सबसे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे इसके बाद वह कई फ्रैंचाइजी के लिए खेले। कर्ण शर्मा ने एकमात्र टेस्ट में 4 विकेट और महज 2 वनडे में कोई सफलता हासिल नहीं कर सके।
इंडियन रेलवे में 4th ग्रेड कर्मचारी की नौकरी
उन्होंने भारत के लिए एक टी 20 मैच भी खेला, जिसमें उन्हें दो विकेट हासिल हुए। कर्ण शर्मा ने निधि शर्मा नाम की लड़की से शादी की हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहली बार एक मैच में दस विकेट लेने का कारनामा किया था। स्टार क्रिकेटर कर्ण कभी रेलवे में 4th ग्रेड कर्मचारी थे और उनका काम पटरियों का रखरखाव और मरम्मत करना था। साल 2005 में वे रेलवे से जुड़े थे। खेलने की वजह से कर्ण को इनसे छूट मिलती रही थी।
अमित मिश्रा के साथ अच्छी है दोस्ती
रेलवे में काम करते वक्त वह वाराणसी में पदस्थ थे। अचानक कर्ण की किस्मत बदली और उन्हें आईपीएल से ऑफर मिला। आईपीएल-7 में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 3.75 करोड़ रुपए में खरीदा और अपनी टीम में शामिल किया था। इस बात की जानकारी उन्हें उनकी वाइफ निधि शर्मा ने फोन करके दी थी। कर्ण ने इस बात की पुष्टि करने के लिए इंटरनेट सर्चिंग और अपने मित्र अमित मिश्रा से संपर्क किया। मिश्रा से कंफर्म होने के बाद उन्हें यकीन हुआ।
Comments
Post a Comment