जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी ये सभी फिल्में, नंबर 1 और 4 को मिस नहीं करना चाहेंगे आप











बागी 3: बागी सीरीज की यह तीसरी फिल्म होंगी। पिछली दो फिल्में सुपरहिट रही थी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर लीड भूमिकाओं में है। फिल्म 'बागी 3' का ट्रेलर यूट्यूब पर काफी पसंद किया गया है। यह फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इस फिल्म को मिस नहीं करना चाहेंगे आप।





अंग्रेजी मीडियम: यह साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है। फिल्म में इरफान खान मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। अंग्रेजी मीडियम फिल्म को 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसे परिवार के साथ देखना काफी आनंदमयी रहेगा।





भूल भुलैया 2: अनीज बाज्मी के निर्देशन की यह फिल्म 31 जुलाई को रिलीज की जायेगी। यह साल 2007 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'भूल भुलैया' की सीक्वल है। पुरानी फिल्म में अक्षय कुमार लीड थे लेकिन इस बार कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में है। साथ ही तब्बू और कियारा आडवाणी भी दर्शकों को हंसाती नजर आएँगी।





हंगामा 2: साल 2013 में फिल्म हंगामा ने दर्शकों को काफी हंसाया था। एक बार फिर से इस फिल्म का सीक्वल आपको हंसाने के लिए एकदम तैयार है। फिल्म में परेश रावल, शिल्पा शेट्टी और मीज़ान जाफरी की भूमिकाएं अहम होंगी। फिल्म को 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जायेगा।


Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो