दिल से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद है ये सभी टिप्स, शरीर तंदरुस्त और जीवन होगा खुशहाल









भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी को अपनी सेहत की फिक्र बनी रहती है। लेकिन अनुचित खान-पान और तनाव की वजह से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस स्तिथि में खुद को फिट रखने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करना चाहिए। यदि आप सेहतमंद रहना चाहते है तो आपको अपने जीवन में अच्छे और पोषक खान-पान को जगह देनी होगी और तनाव से मुक्त होना पडेगा। इसके लिए नीचे दिए गए टिप्स जरूर फॉलो करें।





ताजे फलों के सेवन से मिलती सेहत


फलों को विटामिन और मिनरल का उच्च स्रोत माना गया है। इनमें कैलोरी कम होती है और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। ताजे फलों का सेवन करने से दिल तंदरुस्त बनता है। हार्ट संबंधी समस्याओं से बचने के लिए आपको सेब, अनार, आम जैसे फलों का सेवन जरूर करना चाहिए।


सलाद के रूप में सब्जी का सेवन



आमतौर पर हम सब्जियों को पकाकर खाते है। लेकिन कई ऐसी सब्जियां होती है जिन्हें कच्चा भी खाया जाता है। गाजर, शलजम, टमाटर जैसी सब्जियों को सलाद के रूप में कच्चा खाने से दिल संबंधी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। खासकर टमाटर क्योंकि इसमें लाइकोपीन पाया जाता है।


फाइबर युक्‍त साबुत अनाज का सेवन



साबुत अनाज में खनिज, प्रोटीन, विटामिन जैसे पदार्थ प्रचुर मात्रा में होते है। इनके सेवन से कोलेस्‍ट्रोल नियंत्रित रहता है। यदि आप घुलनशील फाइबर भोजन करते है तो शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी कम होता है। इसलिए आपको जई, जौ, ब्राउन राइस, और दाल जैसे साबुत अनाज का सेवन करना चाहिए।


नोट: किसी भी घरेलू उपचार को लेने से पहले चिकित्सक से परामर्श अवश्य लेवें।


Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स