भले ही फ्लॉप हो गई ये सभी हिंदी फिल्में, लेकिन घर पर हर कोई देखना कर रहा पसंद
द स्काई इज पिंक: ड्रामा और रोमांस से भरपूर यह हिंदी फिल्म पिछले साल 2019 में रिलीज की गई थी। फिल्म में फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। यह एक इमोशनल फैमिली ड्रामा फिल्म थी जिसकी कहानी भी बेहद जबरदस्त रही। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही।
पानीपत: पिछले साल रिलीज हुई बॉलीवुड की यह हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। अच्छी कहानी और बेहतरीन स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म लोगों को बॉक्स ऑफिस तक लाने में नाकाम रही। भले ही फ्लॉप फिल्म है लेकिन टीवी पर इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे है।
सनम तेरी कसम: साल 2016 में रिलीज हुई यह फिल्म काफी रोमांटिक लव स्टोरी पर बेस्ड है। फिल्म के गाने और कलाकारों का अभिनय दर्शकों को काफी पसंद आया। हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की भूमिका वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। लेकिन टीवी पर इस फिल्म को बार-बार देखा जा रहा है।
होटल मुंबई: ड्रामा और हिस्ट्री से भरपूर यह फिल्म साल 2018 में रिलीज की गई थी। फिल्म की कहानी मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले पर बेस्ड है। फिल्म में देव पटेल और अनुपम खेर ने मुख्य भूमिकाएं निभायी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप रही लेकिन टीवी पर इस फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है।
उजड़ा चमन: पिछले साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म उजड़ा चमन काफी विवादों में रही। फिल्म में सनी सिंह, मानवी गगरू और सौरभ शुक्ला ने मुख्य भूमिकाएं निभाई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन एक बेहतरीन विषय पर बेस्ड इस फिल्म को टीवी पर हर कोई देखना चाहता है।
Comments
Post a Comment