सफेद बालों को काला करने का ये है आसान उपाय, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा फायदा
तनावभरी जिंदगी में हम अपने शरीर का ठीक से ख्याल नहीं रख पाते है। ऐसे में हम कई तरह की समस्याओं से ग्रसित हो जाते है जिनमें से एक है सर के बालों का सफ़ेद होना। जी हां आमतौर पर यह समस्या आज के समय में हर दूसरे व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। अनुचित खान-पान भी बालों के सफेद होने की एक बड़ी वजह है। सफेद बालों को काला करने के लिए हम केमिकल युक्त हेयर कलर इस्तेमाल करते है जो नुकसानदायक होता है।
सिर्फ आलू के छिलकों की है जरुरत
केमिकल युक्त हेयर कलर बालों की जड़ पर हमला करता है। इससे जड़े कमजोर हो जाती है और हमारी सेंसेटिव त्वचा को भी नुकसान होता है। यदि आप बालों के सफेद होने की समस्या से परेशान है तो आपको एक घरेलू उपचार से काफी फायदा मिल सकता है। जी हां दोस्तों बालों के सफेद होने की समस्या से निजात पाना चाहते है तो आपके लिए सब्जियों का राजा आलू काफी काम आ सकता है। आपको पूरे आलू की नहीं बल्कि उसके छिलकों की जरुरत होगी।
बालों में मौजूद डैंड्रफ का भी सफाया
आपकी जानकारी के लिए बता दे आलू के छिलके में स्टार्च होता है जो नेचुरल कलर का काम करता है। आलू के छिलके की मदद से जो हेयर मास्क बनाया जाता है उसमें विटामिन ए, बी और सी की मात्रा होती है। इसे बालों पर लगाने से सर पर जमा तेल हट जाता है और बालों में मौजूद डैंड्रफ खत्म होते है। साथ ही इससे बालों का झड़ना भी धीरे-धीरे बंद होने लगता है। लेकिन आपको इससे पहले आलू के छिलके से बना हेयर मास्क बनाना आना चाहिए। जानते है।
आलू का हेयर मास्क बनाने का तरीका
सबसे पहले आलू के छिलके उतार लेवें। उन्हें ठंडे पानी में डालकर 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर अच्छे से उबाले। बाद में इसे ठंडा होने के लिए कुछ समय तक इसके पानी को जार में रख दे। आपको आलू के पानी से तीखी गंध आएगी। यदि आप उसे खत्म करना चाहते है तो कुछ बूंद लैवेंडर ऑयल डाल सकते है। बाद में आप इस मिश्रण को साफ और गीले बालों में मसाज करते हुए लगाए। इसे लगाने के बाद 30 मिनट तक इंतजार करे और बाद में सर धोलें।
नोट: किसी भी घरेलू उपचार को अपनाने से पहले चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लेवें।
Comments
Post a Comment