Women T20 World Cup AUS vs IND: हैट्रिक से चूकी पूनम यादव, भारत ने 17 रनों से जीता मैच











महिला टी-20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट के पहला मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया जिसमें भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। भारत की तरफ से लेग स्पिनर पूनम यादव ने चार ओवर की गेंदबाजी में 19 रन खर्च किये और चार अहम विकेट अपने नाम किये। पूनम के इस जबरदस्त प्रदर्शन के कारण ही भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 रन से जीत मिली। इस दौरान पूनम के पास हैट्रिक बनाने का अवसर था लेकिन वह चूक गई.





 मैन ऑफ द मैच का मिला पुरस्कार 





गौरतलब है कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पूनम चोटों से जूझ रही थी। जिनसे उबरने के लिए पूनम को फिजियो तथा टीम के साथियों का काफी सहयोग मिला। अब जब टुर्नाम्नेट के पहले मैच में भारत के विजयी होने का सेहरा अब उनके माथे बंधा है तो उन्होंने फिजियो तथा टीम के साथियों का शुक्रिया अदा किया है। पहले मैच में जबरदस्त गेंदबाजी करने वाली पूनम को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से भी नवाजा गया है। 





तीसरी बार हैट्रिक से चूकी पूनम 





पुरस्कार हासिल करने के बाद पूनम ने सबसे पहले चोट से उभरने में मदद करने वाले फिजियो तथा टीम साथियों का शुक्रिया अदा किया। इसके बाद कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले भी अच्छा प्रदर्शन किया था और वह इसे जारी रखना चाहती थी। पूनम ने ऑस्ट्रेलिया की राचेल हायनेस और एलिसा पैरी को लगातार दो गेंदों पर आउट किया लेकिन अगली गेंद पर विकेटकीपर तानिया भाटिया ने जेस जोनासन का कैच ड्रॉप कर दिया और वह हैट्रिक से चूक गई। 


Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स