इन साउथ फिल्मों को बार-बार देखना चाहेंगे आप, नंबर 2 और 3 की कहानी है बेहद दमदार





1. Don Aur Doctor





यह फिल्म 27 सितंबर 2018 को रिलीज की गई थी। फिल्म में नागार्जुन और नानी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है। फिल्म की कहानी में नानी का किरदार एक डॉक्टर का है जिन्हें किसी हॉस्पिटल में काम नहीं मिल रहा था। जिसके बाद उन्होंने खुद की एक क्लिनिक खोली जिसमें डॉन का किरदार निभा रहे नागार्जुन आते है अपने शरीर पर लगी गोली को निकलवाते है। फिल्म की कहानी यही से दिलचस्प हो जाती है जो आपको जरूर पसंद आएगी।




2. Kanithan





26 फरवरी 2016 को रिलीज हुई साउथ की यह फिल्म इंटरनेट पर हिंदी भाषा में भी देखी जा सकती है। अथर्वा और कैथरीने टरेसा की भूमिका वाली इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है। फिल्म में न्यूज़ रिपोर्टर की भूमिका में अथर्वा है जिनकी डिग्री जाली दस्तावेज के आधार पर बनी होती है। इस वजह से उन्हें पुलिस पकड़ लेती है। लेकिन जब पुलिस को पता चलता है कि देश में ऐसे और कई लोग है तो सिस्टम के खिलाफ आवाज उठायी जाती है।




3. Vijetha





12 जुलाई 2018 को रिलीज हुई इस फिल्म को इसी साल इंटरनेट पर हिंदी में उपलब्ध कराया गया है। फिल्म में कल्यान देव और मालविका नायर ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी में बेटे और पिता के प्यार की जबरदस्त बॉन्डिंग दिखाई गई है। फिल्म की कहानी के मुताबिक कल्याण अपने पिता और पूरे परिवार को खुश करने के लिए जी तोड़ मेहनत करता है। फिल्म की कहानी और अभिनय दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई।


Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स