IPL शुरू होने से पहले सूर्य कुमार यादव ने दिखाई फॉर्म, ठोका 45 गेंदों में तूफानी शतक
आईपीएल (IPL) का 13वां सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इस सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। आगामी आईपीएल सीजन शुरू होने से पहले ही मुम्बई के बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपनी तैयारी का नमूना दिखा दिया है। दरअसल गुरुवार को डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट (DY Patil T20) में यादव ने 45 गेंदों में शतक ठोक दिया।
महज 24 गेंदों में पूरे किये 50 रन
सूर्य कुमार ने बीपीसीएल की तरफ से खेलते हुए सेंट्रल रेलवे के खिलाफ ये शतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 54 गेंदों का सामना किया और 7 चौके और 10 छक्के की मदद से 117 रन बना दिए। इस बेहतरीन पारी में उन्होंने अपने शुरुआती पचास रन महज 24 गेंद पर पूरे कर लिए थे। जब उन्होंने अपने 100 रन पूरे किये तो वह 7 चौके और 8 छक्के लगा चुके थे। अपने इस तेजतर्रार खेल के बाद सूर्य कुमार यादव ने टीम इंडिया का दरवाजे पर दस्तक दी है।
सूर्यकुमार के समर्थन में हरभजन
लगातार घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद सूर्य कुमार टीम इंडिया के चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित नहीं कर सके है। सूर्य कुमार यादव को टीम इंडिया में नहीं चुने जाने पर दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह कई बार आपत्ति दर्ज करा चुके है। हरभजन का कहना है कि जब सूर्यकुमार दूसरे खिलाड़ियों की तरह रन बना रहे है जो इंडिया ए और इंडिया बी के लिए चयनित हो रहे है तो उनकी अनदेखी क्यों हो रही है।
Comments
Post a Comment