पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, अब शेफाली वर्मा की बल्लेबाजी देखने उमड़ेगी स्टेडियम में भीड़








शेफाली वर्मा (Shefali Verma) भारतीय महिला क्रिकेट की उभरती हुई स्टार बल्लेबाज है। इस समय वह टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा है और अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने में लगी हुई है। भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपने ताकतवर शॉट्स और निडर बल्लेबाजी से सभी को अपना मुरीद बना लिया है। टूर्नामेंट में शेफाली की दमदार बल्लेबाजी देखकर उनकी तुलना भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से की जा रही है। 





खुद सहवाग भी शेफाली की तारीफे ट्वीट के माध्यम से कर चुके है। महज 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल लेवल पर देश के लिए खेल रही शेफाली की फैन लिस्ट में भारत की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी (Diana Edulji) का नाम भी जुड़ गया है। डायना का कहना है कि शेफाली की बल्लेबाजी तकनीक को देखकर लगता है कि अब फैंस उनके खेल को देखने स्टेडियम में मैच देखने जरुर जाया करेंगे। डायना कहती है कि वह जहां भी जाती है लोग शेफाली के बारे में उनसे बात करते है। 





शेफाली की दमदार और तूफानी बल्लेबाजी का ही परिणाम है कि इस समय चल रहे महिला टी-20 वर्ल्डकप में दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। डायना ने आगे कहा कि शेफाली जब से टीम में आई है वह ओपनिंग में तेज शुरुआत देती है। इससे पहले कभी भी भारतीय महिला टीम को तेज शुरुआत करते नहीं देखा। डायना एडुल्जी कहती है कि शेफाली क्रीज पर चार-पांच ओवर टिक जाती है तो वह गेम बदल देती है और अकेले के दम पर मैच जिताने में सक्षम है। 





डायना ने शेफाली को सलाह देते हुए कहा कि उसे अपने विकेट की अहमियत समझनी होगी। जैसे-जैसे समय निकलेगा वह और अधिक जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करेगी। डायना कहती है कि लोगों के मुताबिक खिलाडी को अपना नेचुरल खेल नहीं बदलना चाहिए लेकिन समय के साथ-साथ थोड़ी जिम्मेदारी लेनी पड़ती है। डायना ने शेफाली के बारे में कहा कि उनमें टी-20 फॉर्मेट में महान बल्लेबाज बनने की सभी खूबियां मौजूद है। 


Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो