जिसकी गेंदों से खौफ खाते थे बल्लेबाज, उस गेंदबाज ने की हैं इस खूबसूरत लड़की से शादी











इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण के साथ ही अपनी धाक जमाने वाले श्रीलंकाई स्पिनर अजंता मेंडिस जितना तेजी से क्रिकेट जगत में छाए, उतनी ही जल्दी गुमनामी में खो गए। अजंता मेंडिस ने दुनिया के हर बल्लेबाज को अपनी जादुई गेंदों पर रन के लिए तरसाया। श्रीलंका के 'अबूझ' स्पिनर अजंता मेंडिस ने एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में सबसे तेजी से 50 विकेट पूरे करने का भारत के मध्यम तेज गेंदबाज अजित आगरकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। मेंडिस ने भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने पहले मैच में ही 26 विकेट झटक डाले।





सहवाग और धोनी ने तोड़ा मेंडिस का तिलिस्म 





एक समय था, जब मेंडिस की बलखाती गेंदों का जवाब किसी भी बैट्समैन के पास नहीं होता था फिर चाहे वो क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर हों या स्पिनरों पर स्टेडियम पार छक्के जमाने वाले बंगाल टाइगर सौरभ गांगुली। देर से ही सही लेकिन मेंडिस का जादुई तिलिस्म टूट गया। मेंडिस के इस जादुई तिलिस्म को तोड़ने का क्रेडिट भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग और तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जाता हैं। जब धोनी और सहवाग ने मेंडिस की गेंदों को टिप खाने से पहले ही हवा में मारने की तरकीब निकाली, जो कारगर साबित हुई।





अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो चुके है मेंडिस 





सहवाग और धोनी की मेंडिस के खिलाफ बल्लेबाजी के वीडियो देखकर अन्य देशों के खिलाड़ियों ने मेंडिस की गेंदों को खेलना सीखा। इसके बाद जादुई स्पिनर मेंडिस का जादू बेअसर होने लगा। मेंडिस ने साल 2011 में योशिनी डी सिल्वा नाम की खूबसूरत लड़की से शादी की। मेंडिस ने अपना लास्ट वनडे 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ और टेस्ट 2014 में अफ्रीका के खिलाफ था। अब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो चुके है। 


Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स