इन हिंदी फिल्मों का दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार, नंबर 4 को लोग मान चुके है ब्लॉकबस्टर








जर्सी: शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म को 28 अगस्त 2020 को रिलीज किया जाएगा। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म होगी जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वैसे भी कबीर सिंह की सफलता के बाद शाहिद कपूर का स्टारडम काफी बढ़ गया है और लोग उनकी अगली फिल्मों के आने का इंतजार करे लगे है।



लक्ष्मी बम: अक्षय कुमार की इस फिल्म को 5 जून 2020 को रिलीज किया जाएगा। यह साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कंचना' की रीमेक है। भले ही लोगों ने साउथ फिल्म को हिंदी डब में देख लिया है। इसके बावजूद अक्षय कुमार का लुक देखकर लोग फिर से उसी कहानी को बॉलीवुड फ्लेवर में देखना चाहते है।



कुली नंबर 1: सन 1995 में रिलीज हुई कुली नंबर 1 की रीमेक बनाई जा रही है। पुरानी फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। लेकिन रीमेक में वरुण धवन और सारा अली खान लीड किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का दर्शकों को काफी समय से इंतजार है। इसकी रिलीज डेट 1 मई 2020 है।



बागी 3: अहमद खान द्वारा निर्देशित इस हिंदी फिल्म में टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर जैसे बड़े कलाकार है। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है जिसमें एक्शन सीन्स की भरमार देखने को मिली है। बागी सीरीज की पिछली 2 फ़िल्में सुपरहिट रही है और तीसरे भाग के ब्लॉकबस्टर होने की पूरी उम्मीद है।

Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स