इन आसान टिप्स को अपनी दिनचर्या में कर लीजिये शामिल, शरीर होगा स्वस्थ और एकदम फिट









आज के दौर में स्वस्थ जीवन एक सपना सा बनता जा रहा है। काम की भाग-दौड़ में हम अपने शरीर का ख्याल नहीं रख पाते है और अलग-अलग तरह की बीमारियों के शिकार हो जाते है। ऐसे में यह जरुरी हो जाता है कि हम अपनी लाइफस्टाइल को थोड़ा बदले और शारीरिक रूप से स्वस्थ जीवन जीने पर ध्यान दे। यदि आप भी एक स्वस्थ दिनचर्या अपनाना चाहते है तो नीचे दिए गए टिप्स को अपने जीवन में आज से ही फॉलो करना शुरू कर देवें।





जरुरी है योगासन



योगासन के माध्यम से बड़ी से बड़ी बीमारी को ठीक करने में सहायता मिलती है। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योगासन को जरूर शामिल करना चाहिए। अन्य कठिन योग ना कर पाए तो सिर्फ कपाल भाति और सूर्य नमस्कार नियमित तौर पर करना फायदेमंद होता है।


व्यायाम भी है जरुरी



शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रक्त संचार बेहतर होना जरुरी होता है। इसके लिए हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में व्यायाम को जगह देनी चाहिए। प्रतिदिन सुबह उठकर आधा घंटा वाक, दौड़ लगाना, साइकिलिंग जैसी गतिविधियां करनी चाहिए। ऐसा करने से शरीर स्वस्थ और फिट रहता है।


पानी का भरपूर सेवन



भरपूर मात्रा में पानी पीने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। पानी का भरपूर सेवन हमारी बॉडी को हाइड्रेट रखता है। ऐसे में दिनभर में हर व्यक्ति को 8 से 10 ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।


नींद भी है जरूरी



हर व्यक्ति को एक दिन में कम से कम 8 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए। ऐसा करने से शारीरिक एनर्जी बनी रहती है और तनाव, थकान, सर दर्द, मोटापा जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। हो सके तो रात को समय से सोना चाहिए और सुबह समय से उठना चाहिए ताकि आपकी दिनचर्या सही हो सके।


नोट: किसी भी बीमारी में घरेलू उपचार लेने से पहले चिकित्सकीय परामर्श जरूर लेवें।


Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो