अरुण विजय की इन फिल्मों को जरूर देखना चाहेंगे आप, नंबर 2 और 5 हुई थी ब्लॉकबस्टर








1. Saaho





साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में अरुण विजय नकारात्मक भूमिका में दिखाई दिए थे। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। करीब 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज की गई। एक्शन और रोमांस से भरपूर इस फिल्म को आप जरूर देखना चाहोगे।





2. Chekka Chivantha Vaanam





साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म को तमिल भाषा में रिलीज की गई। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म में अरुण विजय, विजय सेतुपति, सिलंबरासन, अरविंद स्वामी और प्रकाश राज ने लीड भूमिकाएं निभाई। साउथ की यह ब्लॉकबस्टर फिल्म दर्शकों के लिए हिंदी में भी उपलब्ध है।





3. Yennai Arindhaal





साल 2015 में रिलीज हुई यह साउथ की एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में अजित कुमार, अरुण विजय, अनुष्का शेट्टी, त्रिशा और पार्वती नायर ने बेहतरीन किरदार अदा किये है। बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही यह फिल्म हर दर्शक को आज भी पसंद आती है।





4. Kuttram 23





साल 2017 में रिलीज हुई साउथ की इस फिल्म में अरुण विजय और महिमा नांबियार ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है। क्राइम और थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को आज भी काफी पसंद की जाती है। इसे हिंदी में भी देखा जा सकता है। फिल्म का निर्देशन अरविजघन ने किया है।





5. Thadam





साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म साउथ की यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में अरुण विजय, तान्या होप और विद्या प्रदीप मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म का हिंदी में भी रीमेक बन चुका है। साउथ सिनेमा की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को आज भी दर्शक देखना पसंद करते है।


Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स