जयपुर: श्योपुर के सरकारी स्कूल में मनाया गया वार्षिक उत्सव, पूर्व छात्रों ने भी की शिरकत








जयपुर जिले के प्रताप नगर सांगानेर स्तिथ श्योपुर क्षेत्र के सरकारी स्कूल में पहली बार वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। गुरुवार, 27 फरवरी को हुए इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता और सांगानेर विधानसभा प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने शिरकत की और बच्चों की हौंसला अफजाई की। इस मौके पर सांगानेर ग्रामीण के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, श्री सुरेश मेघवाल, श्री महावीर प्रसाद, सेवानिवृत्त RAS श्री नाथू लाल वर्मा और भी कई गणमान्य अधिकारी मौजूद रहे। 





बच्चों ने प्रस्तुत किये कार्यक्रम 





कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की तरफ से कई सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किये गए। छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों को दिल जीत लिया। कार्यक्रम में भामाशाह को पौधे वितरण एवं प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किये गए। 





पूर्व छात्र संगोष्ठी भी रही मौजूद 





विद्यालय के पूर्व छात्र भी इस मौके पर मौजूद रहे जिसमें राजस्थानी फिल्म आर्टिस्ट सागर किराड़, स्वंतत्र पत्रकार आकाश अग्रवाल, हंसराज सेन और मुकुल सोनी आदि है। इस अवसर पर पूर्व छात्रों और अतिथियों ने मौजूदा छात्रों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। मेधावी विद्यार्थियों का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। 


Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स