कीवी किड्स एकेडमी के वार्षिक उत्सव 'उड़ान 2020' में दिखेगी नन्हे-मुन्हो की प्रतिभा
सांगानेर जयपुर स्तिथ प्रताप नगर क्षेत्र के नमन शिक्षा व् शोध संस्थान द्वारा संचालित कीवी किड्स एकेडमी में 7 मार्च को वार्षिक उत्सव 'उड़ान 2020' का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस की मीडिया चेयरमैन डॉ अर्चना शर्मा शिरकत करेंगी। वही राजस्थान फाइनेंसियल कॉर्पोरेशन के रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर बसंत कुमार आसोपा जी कार्यक्रम की अद्यक्षता करेंगे। इसके अलावा हॉनर गेस्ट के तौर पर गिरिराज शर्मा (स्टेट प्रेसिडेंट, राजस्थान टीचर्स एसोसिएशन), अभय शंकर (प्रोग्राम हेड आरकेसीएल), कुञ्ज बिहारी शर्मा (संपादक, जनसंवाद प्रहरी), मनीष धमेजा (डायरेक्टर, CNC इन्फोटेक), रमेश प्रजापत (डायरेक्टर, KK कंप्यूटर) और डॉ प्रीतम गुप्ता (MBBS, चाइल्ड हेल्थ कंसल्टेंट) शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
वीणा दाधीच कर रही है कार्यक्रम का संचालन
कार्यक्रम संचालिका वीणा दाधीच ने बताया कि फरवरी माह में विद्यालय के दो वर्ष पूर्ण हो चुके है। जिसके उपलक्ष्य में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दाधीच ने बताया कि पिछले दो वर्षों में विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास को देखते हुए कई तरह के प्रयोग किये गए। जिसमें उनको देश-प्रदेश की संस्कृति के साथ डिजिटल शिक्षा के महत्वों से अवगत कराया गया जो अनवरत आगे भी जारी रहेगा। यही नहीं बच्चों को छोटी उम्र से ही अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में परिचित करवाया जा रहा है।
बच्चों के परों को काटा नहीं बल्कि दी नई उड़ान
उड़ान 2020 कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में बातचीत करते हुए वीणा दाधीच ने बताया कि यह पहले से भी भव्य और आकर्षक होगा। इस बार बच्चों ने काफी मेहनत की है और कई तरह के सांस्कृतिक प्रोग्राम तैयार किये है। वीणा दाधीच कहती है कि विद्यालय में छोटे बच्चों को उनके हुनर को दबाया नहीं जाता बल्कि उन्हें पूर्व स्वंतत्रता दी जाती है। जिसकी झलक वार्षिक उत्सव में दिखाई देगी। वही दूसरी तरफ हर बार की तरह विद्यालय अपने मूल उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कई तरह के रोबॉटिक्स प्रोग्राम तैयार किये है जो कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों को आकर्षित करेंगे।
Comments
Post a Comment