स्वस्थ और फिट रहने के लिए बेहतर होनी चाहिए दिनचर्या, जीवन में जरूर फॉलो करे ये सभी टिप्स








आज के दौर में स्वस्थ जीवन एक सपना सा बनता जा रहा है। काम की भाग-दौड़ में हम अपने शरीर का ख्याल नहीं रख पाते है और अलग-अलग तरह की बीमारियों के शिकार हो जाते है। ऐसे में यह जरुरी हो जाता है कि हम अपनी लाइफस्टाइल को थोड़ा बदले और शारीरिक रूप से स्वस्थ जीवन जीने पर ध्यान दे। यदि आप भी एक स्वस्थ दिनचर्या अपनाना चाहते है तो नीचे दिए गए टिप्स को अपने जीवन में आज से ही फॉलो करना शुरू कर देवें।




संतुलित आहार है जीवन का आधार



स्वस्थ जीवन जीने के लिए संतुलित आहार लेना जरुरी होता है। ऐसे में आपको जंक फूड और तेलीय आहार से परहेज करना चाहिए और पौष्टिक तत्वों से भरपूर भोजन लेना चाहिए। ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जिसमे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में हो। इसलिए आहार से जुड़ी इन बातों का ध्यान रखें।


  • ऐसे भोजन का सेवन करे जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, व अन्य मिनरल्स की भरपूर मात्रा हो।

  • भोजन खाते समय साफ-सफाई का अवश्य ध्यान रखे। वही भोजन को आराम से चबा-चबा कर ग्रहण करना चाहिए।

  • दिन में तीन बार भरपूर भोजन करने से अच्छा है कि 6 बार छोटे-छोटे हिस्सों में भोजन करें। ऐसा करने से शरीर फिट रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी।

  • हम खाना खाते समय और खाने के बाद बोलना बंद नहीं करते है। लेकिन खाना खाने के करीब 15 मिनट तक चुप रहने से स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव होता है।

  • रात्रि के समय हल्का भोजन करना चाहिए। रात्रि में संध्या के उपरांत यानि समय से पहले भोजन कर लेने से दिनचर्या बेहतर होती है और शरीर स्वस्थ होता है. 




नोट: किसी भी बीमारी में घरेलू उपचार करने से पहले चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लेवें।






Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो