Moises Henriques: अंडर-19 और IPL से लेकर इंटरनेशनल तक, पढ़िए इस कंगारु ऑलराउंडर के बारे में सबकुछ
मोइसेस हेनरिक्स (Moises Henriques) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैं। वह अपनी टीम के लिए ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं। आज हेनरिक्स का 36वां जन्मदिवस हैं। 1 फरवरी 1987 को पुर्तगाल के फंचल में जन्मे मोइसेस हेनरिक्स दाएं हाथ के बल्लेबाज और तेज गेंदबाज है। 6 फीट 2 इंच के हेनरिक्स साल 2009 से लेकर 2021 तक ऑस्ट्रेलिया की नेशनल क्रिकेट टीम का हिस्सा बने रहे। वही, आईपीएल में भी मोइसेस कई फ्रेंचाइजियों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने इस लीग में केकेआर, दिल्ली डेयरडेविल्स, आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के लिए कई मैचों में क्रिकेट खेला हैं। Moises Henriques मोइसेस हेनरिक्स अंडर-19 करियर (Moises Henriques Under-19 Career) महज 16 साल की उम्र में मोइसेस हेनरिक्स को बांग्लादेश में आयोजित 2004 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप की ऑस्ट्रेलिया टीम में चुना गया था। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 11 विकेट लिए और कुल 95 रन बनाये। इसके बाद सितंबर 2005 में हेनरिक्स को भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की एकदिवसीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चुना गया था। यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया हार गया था। लेकिन हेनरिक्स ने इस सीरीज ...