Dhruv Jurel: पढ़िए कारगिल युद्ध के हीरो के बेटे की कहानी, जिसने गरीबी से लड़कर IPL तक का सफर तय किया

ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) एक भारतीय क्रिकेटर हैं। 2020 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में वह भारतीय टीम के उपकप्तान थे। वह मौजूदा समय में आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं। ध्रुव जुरेल विकेटकीपर बल्लेबाज है और आज 21 जनवरी को अपना 22वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 21 जनवरी 2001 को जन्मे ध्रुव जुरेल मुख्य रूप से भारत के उत्तर प्रदेश राज्य से आते हैं। वह यूपी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते है।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए 10 जनवरी 2021 को अपना टी-20 डेब्यू किया था। इससे पहले वह भारत के लिए 2020 अंडर-19 विश्वकप खेल चुके थे। ध्रुव ने फरवरी 2022 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एंट्री की। उन्हें नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 15वें सीजन के लिए अपने साथ जोड़ा। लेकिन वह अभी भी इस लीग में डेब्यू मैच नहीं खेल सके है। ध्रुव को 17 फरवरी 2022 को रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी डेब्यू करने का अवसर मिला है। लेकिन अभी भी वह भारत के लिए इंटरनेशनल खेलने से काफी दूर नजर आ रहे है।

उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले ध्रुव जुरेल के पिता ‘नेम सिंह जुरेल’ कारगिल युद्ध के हीरो रह चुके है। महज 10 साल की उम्र में ध्रुव ने क्रिकेट से दिल लगा लिया था। वह भारत के उभरते हुए प्रतिभावान विकेटकीपर बल्लेबाज है। यह वो खिलाड़ी हैं जिसने दक्षिण अफ्रीका में हुए 2020 अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप में भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की थी। ध्रुव भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान एमएस धोनी को अपना आदर्श मानते है।

Dhruv Jurel personal life and career
Dhruv Jurel personal life and career

ध्रुव जुरेल का डोमेस्टिक क्रिकेट करियर
(Domestic cricket career of Dhruv Jurel)

ध्रुव जुरेल ने अभी तक के अपने डोमेस्टिक क्रिकेट करियर में 10 प्रथम श्रेणी और 3 टी-20 मुकाबले खेले है। उनके नाम 10 प्रथम श्रेणी मैचों की 14 पारियों में 48.9 की औसत और 59.0 की स्ट्राइक रेट से कुल 587 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले है। वही उनके नाम इस फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 249 रन का है। वही उनके बल्ले से 75 चौके और 5 छक्के भी दर्ज हुए है।

बात करें, ध्रुव के घरेलु टी-20 करियर की तो उन्होंने 3 मैचों की 3 पारियों में 9.3 की औसत और 71.8 की स्ट्राइक रेट से कुल 28 रन बनाये है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23 रन रहा हैं। टी-20 में वह बॉउंड्री के नाम पर सिर्फ एक छक्का लगा सके है। वही विकेटकीपर के तौर पर उनके नाम प्रथम श्रेणी मैचों में 25 कैच और 2 स्टंपिंग, वही टी-20 में उनके नाम 3 कैच दर्ज हुए है।

Who is Dhruv Jurel
 Dhruv Jurel

ध्रुव को क्रिकेट के साथ बास्केटबॉल पसंद हैं

इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते है। वह धोनी और डिविलयर्स को खेलते देखना पसंद करते हैं। ध्रुव को धोनी को तरह मैदान पर शांत स्वभाव से रहना पसंद आता है। ध्रुव ‘लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड’ पर खेलने का सपना रखते है। ध्रुव क्रिकेट के साथ-साथ बास्केटबॉल खेलना पसंद करते हैं। वह कहते है कि कभी-कभी तो उन्हें क्रिकेट से अधिक बास्केटबॉल खेलने में अधिक समय लगता है।

Who is Dhruv Jurel
 Dhruv Jurel
एक घटना जिसने ध्रुव को झकझोर दिया

एक इंटरव्यू के दौरान ध्रुव जुरेल ने कहा था कि ‘जब वह 12 साल के थे, उस वक्त उनके पिता ने उन्हें एक बल्ला लाकर दिया था। साथ में उन्हें एक किट भी चाहिए थी लेकिन पिताजी ने मना कर दिया। ऐसे में उन्होंने अपने पिता को किट न लाकर देने पर घर से भाग जाने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया था। उनकी इस मूर्खता की वजह से उनके पेरेंट्स को काफी समस्या हुई थी। दरअसल, उनकी मां ने अपनी सोने की चेन बेचकर उनके लिए क्रिकेट किट मंगा कर दी। ध्रुव बताते है कि उनकी इस बेबकूपी ने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया था। इस घटना को याद कर वह जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करते है।

यह भी पढ़े: Aaron Phangiso: इस गुमनाम क्रिकेटर का हैं आज जन्मदिन, पढ़िए इनके पूरे क्रिकेट करियर के बारे में

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो