ICC Awards 2022: जानिए कौन हैं रेणुका सिंह, जिन्हें ICC ने साल 2022 का 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर' चुना है

रेणुका सिंह (Renuka Singh) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार तेज गेंदबाज है। उन्हें आईसीसी (ICC) ने महिला क्रिकेट में साल 2022 का इमर्जिंग प्लेयर चुना हैं। यह महिला क्रिकेट के लिए एक अच्छी बात है। लोगों का भी महिलाओं के क्रिकेट में नजरिया बदलता दिखाई दे रहा है। ऐसे में महज 26 साल की रेणुका सिंह की यह उपलब्धि भारत में महिला क्रिकेट के लिए अच्छी खबर हैं। रेणुका ने बीते साल वनडे और टी-20 इंटरनेशनल के 29 मैचों में 40 विकेट झटके थे। मूल रूप से भारत के हिमाचल प्रदेश की रहने वाली रेणुका सिंह भारत की तेजी से उभरती हुई महिला क्रिकेटर हैं। यह ICC भी अब मान चुका हैं।

ICC Selected Renuka Singh Emerging Player of the Year 2022
ICC Selected Renuka Singh Emerging Player of the Year 2022

साल 2022 में रेणुका सिंह का प्रदर्शन

पिछले साल (2022) में भारत की स्टार तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने वनडे इंटरनेशनल में 14.88 की औसत से 18 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 4.62 का रहा। वहीं, टी20 इंटरनेशनल में रेणुका ने 23.95 की औसत से 22 विकेट चटकाने में सफलता हासिल की। जिसमें उनका इकोनॉमी रेट 6.50 का रहा था। रेणुका बेहतरीन स्विंग गेंदबाजी करती है। उन्होंने अपनी स्विंग गेंदबाजी से बीते साल विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था। रेणुका ने साल 2022 में वनडे में हासिल किये कुल 18 विकेट्स में से आठ विकेट इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों में और सात विकेट श्रीलंका के खिलाफ झटके।

भारतीय टीम के लिए भरोसेमंद गेंदबाज बन चुकी रेणुका सिंह ने बीते साल टी20 में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों और एशिया कप में भी प्रभावित किया। इन दोनों टूर्नामेंट में मिलाकर 11 मैचों में सिर्फ 5.21 की इकोनॉमी से 17 विकेट रेणुका ने चटका डाले थे।

ICC Selected Renuka Singh Emerging Player of the Year 2022
ICC Selected Renuka Singh Emerging Player of the Year 2022

राष्ट्रमंडल खेलों में प्रभावशाली प्रदर्शन

पिछले साल 2022 में रेणुका सिंह राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय टीम का हिस्सा थी। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के पहले मुकाबले में 18 रन देकर चार विकेट चटकाए थे। जिसमें ऑस्ट्रेलिया की स्टारबल्लेबाज एलिसा हीली, कप्तान मेग लेनिंग, बेथ मूनी और ताहिला मैक्ग्रा का विकेट शामिल था। इस मैच में रेणुका ने कुल 16 डॉट बॉल फेंकी थी। उनकी इस खतरनाक गेंदबाजी का ही परिणाम था कि एक समय मैच में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 34 रन पर चार विकेट हो गया था। हालांकि, मैच ऑस्टेलिया ने जीता।

टीम इंडिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) के फाइनल तक का सफर तय किया। जिसमें भी रेणुका ने लाजवाब प्रदर्शन किया। फाइनल में एकबार फिर सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम थी। मैच में रेणुका ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट झटके थे। हालांकि, फाइनल में भी भारत को नौ रन से हार का सामना करना पड़ा था। पिछले साल महिला एशिया कप में रेणुका ने छह मैचो में छह विकेट झटके थे।

यह भी पढ़े: Dhruv Jurel: पढ़िए कारगिल युद्ध के हीरो के बेटे की कहानी, जिसने गरीबी से लड़कर IPL तक का सफर तय किया
ICC Selected Renuka Singh Emerging Player of the Year 2022
ICC Selected Renuka Singh Emerging Player of the Year 2022

रेणुका सिंह का इंटरनेशनल करियर

क्रिकेट मैदान पर 10 नंबर की जर्सी पहनने वाली रेणुका सिंह ने भारत के लिए टी-20 फॉर्मेट से अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने 7 अक्टूबर 2021 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 डेब्यू किया। वह भारतीय महिला क्रिकेट के लिए टी-20 कैप पहनने वाली 69वीं इंटरनेशनल प्लेयर बनी। वही, 18 फरवरी 2022 को रेणुका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया। जिसमें वह भारतीय महिला क्रिकेट के लिए वनडे कैप पहनने वाली 137वीं प्लेयर बनी।

ICC Selected Renuka Singh Emerging Player of the Year 2022
ICC Selected Renuka Singh Emerging Player of the Year 2022

अभी तक के अपने इंटरनेशनल करियर में रेणुका सिंह ने 7 वनडे और 25 टी-20 मुकाबले भारत के लिए खेले है। 7 वनडे मैचों में उन्होंने 348 गेंदे फेंकी और 4.62 की इकॉनमी रेट से रन खर्च करते हुए कुल 18 विकेट अपने नाम किये। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 28 रन पर 4 विकेट रहा हैं।

वहीं, रेणुका सिंह ने अभी तक खेले 25 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 534 गेंदे फेंकते हुए 577 रन खर्च किये और 23 विकेट खाते में शामिल किये। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 10 रन पर 4 विकेट रहा। टी-20 क्रिकेट में रेणुका दो बार चार-चार विकेट ले चुकी है।

यह भी पढ़े: Women’s IPL: अहमदाबाद बनी WPL की सबसे बड़ी फ्रेंजाइजी, 1289 करोड़ रुपये में अडानी समूह ने खरीदी टीम

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो