Michael Clarke: गर्लफ्रेंड ने ऑस्ट्रलिया के पूर्व कप्तान को जमकर पीटा, वायरल वीडियो के बाद विवाद बढ़ा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान माइकल क्लार्क (Michael Clarke) विवादों में फंस गए हैं। जिसकी वजह से वह अब आगामी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के कमेंट्री कॉन्ट्रैक्ट को भी गंवा सकते है। जिससे उन्हें सीधे तौर पर 144,000 डॉलर (करीब 1.16 करोड़ रुपये) का नुकसान होगा। दरअसल, पूरा मामला यह हैं कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कतिथ तौर पर माइकल क्लार्क अपनी गर्लफ्रेंड जेड यारब्रॉज (Jade Yarbrough) के साथ मारपीट कर रहे है।

वीडियो के सामने आने के बाद माइकल क्लार्क (Michael Clarke) विवादों में आ गए है। हालांकि स्पष्ट तौर पर अभी भी यह कहना मुश्किल हैं कि वीडियो में माइकल क्लार्क ही हैं या और उनके जैसा प्रतीत हो रहा कोई अन्य युवक है। वीडियो में काफी अंधेरा हैं, जिसमें स्पष्ट तौर पर माइकल क्लार्क को पहचानना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह वीडियो माइकल क्लार्क और उनकी गर्लफ्रेंड का है। जिसमें क्लार्क मारपीट कर रहे हैं।

वायरल वीडियो ऑस्ट्रलिया की जगह ‘नूसा’ का बताया जा रहा हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में लगी हैं। स्पष्ट तौर पर जानकारी सामने आने के बाद यदि माइकल क्लार्क दोषी पाए जाते है तो वह बड़ी मुसीबत में आ सकते है और करोड़ों को नुकसान उन्हें झेलना पडेगा। वह दोषी पाए जाते हैं तो ना सिर्फ बीसीसीआई का कमेंट्री कॉन्ट्रेक्ट गंवाएंगे बल्कि साथ में एक स्किनकेयर ब्रांड के साथ अनुबंध भी गंवा सकते है। स्काई स्पोर्ट्स की टिप्पणी का इंतजार हैं।

Michael Clarke and Jade Yarbrough viral video
Michael Clarke and Jade Yarbrough viral video

पूरे मामले पर क्लार्क ने स्वीकार की गलती

18 जनवरी 2023 (बुधवार) को मीडिया हाउस से बातचीत में क्लार्क ने कहा कि वह इस पूरे विवाद को जिम्मेदारी लेते है। वह अपने कामों की वजह से पूरी तरह टूट चुके है। उन्होंने बताया कि यह लड़ाई उस समय शुरू हुई, जब उनके एक सेलिब्रिटी अकाउंटेंट दोस्त एंथनी बेल समुद्र तट के एक होटल में डिनर कर रहे थे। उस समय एडवर्ड्स और यारब्रॉज संपर्क में थे, जिससे उनका टकराव हुआ।

Michael Clarke and Jade Yarbrough viral video
Michael Clarke and Jade Yarbrough viral video

आपको बता दे वीडियो फुटेज में माइकल क्लार्क (Michael Clarke) शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। वह लोगों के एक ग्रुप से घिरे हुए हैं और लंगड़ाते दिख रहे है। साथ ही स्थिति को शांत करने का प्रयास कर रहे है। वहीं, गुस्से में उनकी गर्लफ्रेंड जेड यारब्रॉज उन पर चिल्ला रही हैं और उनके चेहरे पर थप्पड़ मारती हैं। यारब्रॉज कहती हैं कि क्लार्क ने किसी दूसरी लड़की के साथ संबंध बनाए हैं। वहीं, क्लार्क उनकी बात को गलत बताते दिखाई दे रहे हैं।

 

पूरे घटना पर क्वींसलैंड पुलिस की प्रतिक्रिया

क्वींसलैंड पुलिस ने पूरे घटनाक्रम पर फिलहाल अधिक टिप्पणी करने में खुद को असमर्थ बताया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में 30 वर्षीय महिला और 41 वर्षीय व्यक्ति के बीच हुई घटना की जांच की जा रही है। वीडियो इस महीने की शुरुआत में (10 जनवरी, 2023) नूसाविले में जिमपी टेरेस पर लायंस पार्क का हैं।

यह भी पढ़े: Dutee Chand: भारतीय एथलीट दुती चंद डोपिंग टेस्ट में फेल, नाडा ने अस्थायी तौर पर निलंबित किया

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो