James Ngoche: अवैध गेंदबाजी एक्शन की वजह से लगा था बैन, पढ़िए केन्या के ऑफ स्पिनर के बारे में सबकुछ
जेम्स नगोचे (James Ngoche) केन्या क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैं। वह केन्या के लिए इंटरनेशनल लेवल पर खेल चुके है। क्रिकेट के मैदान पर उनकी भूमिका दाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज की हैं। विश्व क्रिकेट में केन्या की टीम को बड़ा दर्जा हासिल नहीं है, यही वजह है कि जेम्स नगोचे जैसे क्रिकेटरों को वो पहचान नहीं मिल पाती है, जो भारत जैसे देशों में क्रिकेटरों को मिला करती है। नगोचे ऑफ स्पिन गेंदबाजी के साथ दाएं हाथ से बल्लेबाजी किया करते है।
29 जनवरी 1988 को केन्या के नैरोबी में जन्मे जेम्स नगोचे का पूरा नाम ‘जेम्स ओटीनो नगोचे’ (James Otieno Ngoche) हैं। जेम्स नगोचे से पहले उनके अन्य भाई लेमेक ओनयांगो (Lameck Onyango), शेम नगोचे (Shem Ngoche) और नेहेमिया ओधियाम्बो (Nehemiah Odhiambo) भी केन्या के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके है। जेम्स के इन तीनों भाइयों ने केन्या के लिए मौजूदा समय तक क्रमशः 34, 71 और 112 इंटरनेशनल (वनडे और टी-20) मुकाबले खेले है। तीनो भाई 19 फरवरी से 2 अप्रैल 2011 तक बांग्लादेश, भारत और श्रीलंका में आयोजित विश्व कप के लिए केन्याई टीम के अहम सदस्य थे।

जेम्स नगोचे का इंटरनेशनल करियर
(International career of James Ngoche)
34 वर्षीय जेम्स नगोचे ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2010 में की थी। जिसके बाद से लेकर अभी तक वह सिर्फ 17 वनडे और 7 टी-20 मुकाबले खेले है। साल 2010 से 2013 तक चले अपने करियर में जेम्स नगोचे ने वनडे की 17 पारियों में 878 गेंदे फेंकी जिसमें 13 मेडन ओवर करते हुए 3.88 की इकॉनमी रेट से रन खर्च करते हुए 569 रन लुटाये और 20 विकेट हासिल किये। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 18 रन पर 3 विकेट रहा।
बात करें टी-20 करियर की तो जेम्स नगोचे ने 7 पारियों में 144 गेंदे फेंकते हुए 140 रन खर्च किये और महज 4 विकेट हासिल किये। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 5.83 और औसत 35.0 का रहा। जेम्स का टी-20 इंटरनेशनल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 31 रन पर 2 विकेट रहा है।

अवैध गेंदबाजी एक्शन की वजह से लगा बैन
अवैध एक्शन से गेंदबाजी करने के बाद जेम्स नगोचे (James Ngoche) को 2015 आईसीसी विश्व ट्वेंटी-20 क्वालीफायर टूर्नामेंट से निलंबित कर दिया गया था। उन्हें आईसीसी द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया जा चुका हैं। दरअसल, अंपायरों ने 11 जुलाई को आईसीसी वर्ल्ड टी20 क्वालीफायर में ओमान के खिलाफ मैच के दौरान जेम्स के अवैध गेंदबाजी एक्शन की सूचना आईसीसी को दी थी। मैच में जेम्स नगोचे ने ओमान के खिलाफ केन्या की सात रन की जीत में तीन ओवर फेंके और 21 रन खर्च करते हुए एक विकेट लिया था। इसके बाद से लेकर अब तक उन से बैन नहीं हटाया गया।
Comments
Post a Comment