U-19 Women's World Cup: फाइनल से पहले भारतीय टीम से मिले नीरज चोपड़ा, बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीरें
U-19 Women’s World Cup: अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप टूर्नामेंट पहली बार आयोजित किया जा रहा है। जिसके फाइनल तक भारतीय टीम ने जगह बना ली हैं। फाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड की टीम से आज 29 जनवरी, रविवार को होगा। भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी थी। वहीं, इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल का टिकट कटाया हैं। देखना दिलचस्प होगा कि ट्रॉफी किस की होगी।

भारतीय टीम से मिले नीरज चोपड़ा
फाइनल मुकाबला आज रविवार दोपहर 1.45 पर शुरु होगा। इस निर्णायक मैच से पहले भारत के स्टार एथलीट और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जेवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भारतीय टीम से मुलाकात की। उन्होंने इस अहम मुकाबले से पहले भारतीय टीम को सकारात्मक रहने के टिप्स दिए और उनका हौंसला आफजाई किया। नीरज भी फिलहाल पोटचेफ्स्ट्रूम में हैं, जहां यह फाइनल खेला जाना है। बीसीसीआई ने नीरज संग टीम इंडिया की तस्वीरें शेयर की हैं।
बीसीसीआई का ट्वीट
A Gold-standard meeting! 👏👏
Javelin thrower & Olympic Gold medallist @Neeraj_chopra1 interacted with #TeamIndia ahead of the #U19T20WorldCup Final! 👍 👍 pic.twitter.com/TxL5afL2FT
— BCCI (@BCCI) January 28, 2023
भारतीय टीम की कमान युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा के हाथों में है। हरियाणा की शेफाली का कल 28 जनवरी को जन्मदिन था। ऐसे में भारतीय टीम फाइनल जीतकर अपनी कप्तान को जन्मदिन का तोहफा देने मैदान पर उतरेगी।

शेफाली वर्मा अब 19 वर्ष की हो गई हैं। उपहार के बदले उन्हें विश्वकप ट्रॉफी चाहिए। गौरतलब है कि आज तक भारतीय महिला टीम ने किसी भी वर्ग में विश्वकप खिताब नहीं जीता है। इस बार टीम के पास पहली बार उपलब्धि पाने का मौका है।
Comments
Post a Comment