Umesh Yadav: उमेश यादव को लगा लाखों रुपये का चूना, पूरा मामला जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) को लाखों रुपये का चूना लग गया हैं। वह धोखाधड़ी के शिकार हुए है। उन्हें यह चूना उन्हीं के पूर्व मैनेजर ने लगाया हैं। धोखे का शिकार होने के बाद तेज गेंदबाज उमेश यादव ने नागपुर के कोराडी में पूर्व मैनेजर शैलेश ठाकरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उमेश ने कहा है कि शैलेश ने उन्हें 44 लाख रुपये का चूना लगाया है। पूरे मामले की पुष्टि नागपुर पुलिस द्वारा की गई हैं।

Umesh Yadav former manager absconded with Rs 44 lakh
Umesh Yadav former manager absconded with Rs 44 lakh

नागपुर के डीसीपी अश्विनी पाटिल ने कहा हैं कि एक संपत्ति खरीदने के लिए शैलेश ठाकरे ने 44 लाख रुपये उमेश यादव से लिए। उसने यह पैसे उमेश के नाम पर संपत्ति खरीदने के लिए लिए थे। लेकिन बाद में वह धोखा देकर फरार हो गया। पाटिल ने बताया कि शैलेश क्रिकेटर का पूर्व मैनेजर रह चुका हैं। मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस ने शैलेश ठाकरे के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़े: Aaron Phangiso: इस गुमनाम क्रिकेटर का हैं आज जन्मदिन, पढ़िए इनके पूरे क्रिकेट करियर के बारे में
Umesh Yadav former manager absconded with Rs 44 lakh
Umesh Yadav former manager absconded with Rs 44 lakh

इस तरह शैलेश ने दिया तेज गेंदबाज को धोखा

रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टार क्रिकेटर उमेश यादव की कमाई और बैंक डिटेल्स समेत अन्य सभी मामलों की जिम्मेदारी पहले शैलेश ठाकरे ही रखा करता था। इसी दौरान उसने एक दिन उमेश से क्रिकेटर के ही नाम पर संपत्ति खरीदने के लिए 44 लाख रुपये लिए थे। जो उमेश ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अपने अकाउंट में जमा करवाए थे। लेकिन शैलेश ने वो सभी पैसे निकाल लिए और उमेश के नाम पर तो नहीं लेकिन खुद के नाम पर एक संपत्ति खरीद ली। इसके बाद उसने क्रिकेटर को एक भी पैसा नहीं दिया। जब उमेश ने शैलेश से पैसे मांगे तो वह फरार हो गया। जिसके बाद उमेश ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़े: Dhruv Jurel: पढ़िए कारगिल युद्ध के हीरो के बेटे की कहानी, जिसने गरीबी से लड़कर IPL तक का सफर तय किया

Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स