Women’s IPL: अहमदाबाद बनी WPL की सबसे बड़ी फ्रेंजाइजी, 1289 करोड़ रुपये में अडानी समूह ने खरीदी टीम

पहली बार होने जा रहे महिला आईपीएल (Women’s IPL) की पांच फ्रेंचाइजी तय हो चुकी हैं। 25 जनवरी 2023 (बुधवार) को बीसीसीआई द्वारा नीलामी प्रक्रिया करवाई गई। जिसमें अडानी समूह ने सबसे बड़ी बोली लगाकर अहमदाबाद फ्रेंजाइजी को अपने नाम कर लिया। अडानी समूह ने इस फ्रेंचाइजी को 1289 करोड़ रुपये में खरीदा। यह बोली अडानी समूह की कंपनी ‘अदाणी स्पोर्ट्स लाइन प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा लगायी गई। इसी के साथ यह महिला आईपीएल की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी बन गई।

इसके बाद दूसरे नंबर पर रिलायंस समूह की मालिकाना हक वाली इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड रही। जिसने मुंबई फ्रेंचाइजी को 912.99 करोड़ रुपये में खरीदा। वही तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने बैंगलोर फ्रेंचाइजी को 901 करोड़ रुपये में अपने नाम कर लिया। इसके बाद चौथे नंबर पर जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली फ्रेंचाइजी को 810 करोड़ रुपये और पांचवे नंबर पर कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने लखनऊ फ्रेंचाइजी 757 करोड़ रुपये में खरीदा।

women's IPL
women’s IPL

24 मार्च को होगा महिला आईपीएल का फाइनल

आपकी जानकारी के लिए बता दे बीसीसीआई द्वारा महिला आईपीएल को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) नाम दिया गया है। इस टूर्नामेंट के पहले सीजन की शुरुआत 4 मार्च 2023 से होने जा रही है। वहीं, प्रतियोगिता का फाइनल अथवा खिताबी मुकाबला 24 मार्च को खेला जाएगा। महिला आईपीएल की पांच फ्रेंचाइजी तय हो चुकी हैं लेकिन अभी टीमों के नामकरण का इंतजार हैं। कहा जा रहा है कि महिला टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। महिला आईपीएल (WPL) में कुल 22 मैच खेले जाने की बात सामने आ रही हैं। लेकिन यह टूर्नामेंट महिला टी-20 विश्व कप के बाद शुरू होने की उम्मीद है। बता दे महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत 10 फरवरी से होगी और 26 फरवरी को इसका समापन होगा। यह विश्वकप दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा।

महिला आईपीएल (WPL) के लिए स्टेडियम की चुनाव अभी नहीं किया गया है। लेकिन आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल के मुताबिक जल्द ही टूर्नामेंट के लिए कार्यक्रम और साथ-साथ मैदानों की संख्या पर फैसला ले लिया जाएगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह के मुताबिक महिला आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी संभवत: फरवरी के पहले सप्ताह में की जा सकती हैं। बकौल धूमल महिला आईपीएल के लिए एक शहर या अलग-अलग शहरों में खेलने का फैसला अभी लिया जाना बाकी है। इस टूर्नामेंट को पुरुष आईपीएल के शुरू होने के करीब एक हफ्ते पहले खत्म किया जाएगा ताकि मैदानों को ताजा किया जा सके।

Women's IPL
Women’s IPL

डब्लयूपीएल (WPL) में सैलरी कैप

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला आईपीएल के लिए सैलरी कैप 12 करोड़ रुपये तय की है। जोकि अगले चार वर्षों तक हर साल 1.5 करोड़ रुपये बढ़ाई जायेगी। पांचवे साल में जाकर यह राशि 18 करोड़ रुपये हो जाएगी। याद दिला दे पुरुष आईपीएल की शुरुआत में आइकन खिलाड़ी चुने गए थे लेकिन महिला आईपीएल के संदर्भ में ऐसा नही होगा। डब्ल्यूपीएल के शुरुआती तीन सालों में पांच-पांच टीमें खेलेंगी। उसके बाद दो साल छह टीमें होंगी।

यह भी पढ़े: Women’s IPL: महिला आईपीएल के लिए विजेता टीम की राशि की रकम आई सामने, पढ़िए और भी कई जानकारी

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो