IND vs SA: डेब्यू मैच में अमनजोत कौर का कमाल, ट्राई सीरीज में भारत ने अफ्रीका को 27 रन से रौंदा
IND vs SA: भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीमें ट्राई सीरीज खेल रही हैं। जिसके पहले मैच में आज भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 27 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने सीरीज के पहले मैच को जीतकर विजयी आगाज किया।
भारत की जीत में अपना डेब्यू मैच खेल रही अमनजोत कौर ने नाबाद 41 रन बनाये और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा यास्तिका भाटिया ने 35 और दीप्ति शर्मा ने 33 रन बनाये। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका नौ विकेट पर महज 120 रन तक ही पहुंचने में सफल रही और 12 रनों के अंतर से मैच गंवा दिया। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने तीन और देविका वैद्य ने दो विकट लिए। इस मैच में जीत के बाद अब भारत को सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक मैच खेलना है। फिर फाइनल खेला जाएगा।

दीप्ति और अमनजोत ने संभाली भारत की पारी
भारत ने मैच में टॉस हारा और पहले बल्लेबाजी की। लेकिन टीम की शुरुआत ही खराब रही। 14 रन के स्कोर पर कप्तान स्मृति मंधाना सात रन बनाकर पहले विकेट के रूप में पवेलियन लौटी। इसके बाद हरलीन देओल आठ रन और देविका वैद्य नौ रन बनाकर चलती बनी। जेमिमा रोड्रिग्स तो 0 पर ही चली गई। यही नहीं यास्तिका भाटिया ने जरुर 35 रन बनाये लेकिन अधिक देर मैदान पर नहीं टिक सकी।
ऐसे में 69 रन के कुल स्कोर पर भारत की आधी टीम आउट ही चुकी थी। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने डेब्यू मैच खेल रही अमनजोत कौर के साथ मिलकर पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 76 रन जोड़े। दीप्ति शर्मा 33 रन बनाकर आउट हो गई और अमनजोत कौर अंत तक टिकी। वह 41 रन बनाकर नाबाद रहीं। इन दोनों ने भारत का स्कोर छह विकेट पर 147 रन तक पहुंचा दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए एम्लाबा ने दो विकेट और कप, खाका और टकर ने एक-एक विकेट चटकाने में सफलता हासिल की।

खराब शुरुआत से नहीं संभली दक्षिण अफ्रीका
भारत द्वारा दिए गए 148 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत ख़राब रही। पहले विकेट के रूप में लॉरा वोल्डवार्ट छह रन बनाकर आउट हो गईं। टीम का स्कोर 9 रन पर एक विकेट था। थोड़ी ही देर में 27 रन के स्कोर पर टीम को दूसरा झटका बोश के रूप में लगा। इसके बाद मध्यक्रम में मारिजाने कप ने 22 और कप्तान सुने लुस ने 29 रन की पारी खेली। लग रहा था टीम सही जा रही है लकिन तभी ही दोनों खिलाड़ी 10 रन के अंतराल में आउट हो गई। वहीं। डेलमी टकर तो अपना खाता तक भी नहीं खोल सकीं। चोल ट्रायन ने 26 और नदिने ने 16 रन की पारी खेली लेकिन टीम को मैच में वापस ना ला सकी।

मैच में भारत की दीप्ति शर्मा ने 23 गेंद में 33 रन बनाने के साथ-साथ तीन अहम विकेट भी लिए।
यह भी पढ़े: Women’s IPL: महिला आईपीएल के लिए विजेता टीम की राशि की रकम आई सामने, पढ़िए और भी कई जानकारी
Comments
Post a Comment