IND vs NZ 2nd T20: बिना छक्के के खत्म हुआ पूरा मैच, भारत ने टी-20 में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया

IND vs NZ 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में 6 विकेट से हरा दिया है। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था। इससे पहले सीरीज के पहले मैच में भारत 21 रन से हार गया था। ऐसे में दूसरा मैच जीतकर भारत ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच एक फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसके बाद सीरीज के विजेता का पता चलेगा।

New Zealand beat India by 21 runs in first T20
New Zealand beat India by 21 runs in first T20

99 रन पर सिमट गई कीवी पारी

29 जनवरी 2023 को खेले गए सीरीज के दूसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। कीवी बल्लेबाजों ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 99 रन का स्कोर खड़ा किया। यह भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का टी-20 इंटरनेशनल में सबसे छोटा रहा। कीवी टीम के लिए सर्वाधिक नाबाद 19 रन कप्तान मिचेल सैंटनर ने बनाये। इसके अलावा माइकल ब्रेसवेल और मार्क चैपमैन ने 14-14 रन और फिन एलेन और डेवोन कॉनवे ने 11-11 रन बनाये। कीवी टीम को 99 के स्कोर पर समेटने में भारतीय गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह (2 विकेट), पंड्या, चहल, सुंदर, कुलदीप और हुड्डा ने एक-एक विकेट हासिल किया।

India beat New Zealand by 6 wickets in second match of T20 series
India beat New Zealand by 6 wickets in second match of T20 series

धीमी बल्लेबाजी कर जीता भारत ने मैच

100 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने बेहद धीमा खेल दिखाया। लक्ष्य को भारत ने एक गेंद रहते हासिल किया। भारत के लिए सर्वाधिक नाबाद 26 रन सूर्यकुमार यादव ने बनाये। सूर्यकुमार यादव ने ही भारतीय पारी के 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर मैच जिताया। उनके साथ कप्तान हार्दिक पंड्या भी नाबाद लौटे। भारत के लिए दूसरे सबसे स्कोरर ईशान किशन (19 रन) और तीसरे नंबर पर कप्तान हार्दिक पंड्या (नाबाद 15 रन) रहे। न्यूजीलैंड की ओर से ब्रेसवेल और सोढ़ी को एक-एक विकेट हासिल हुआ। वही वाशिंगटन सुंदर और ईशान किशन का विकेट रन आउट के रूप में गिरा।

India beat New Zealand by 6 wickets in second match of T20 series
India beat New Zealand by 6 wickets in second match of T20 series
दोनों पारी में सबसे बड़ी साझेदारी

न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी 21 रन की साझेदारी एलेन और कॉनवे के बीच हुई थी। वही, भारत के लिए सूर्यकुमार और हार्दिक की जोड़ी ने सर्वाधिक नाबाद 30 रन जोड़े। इस मैच की सबसे खास बात यह रही कि दोनों पारियों में किसी भी टीम की तरफ से छक्का नहीं लगा। मैच में कुल मिलाकर 239 गेंदें फेंकी गईं। अंतरराष्ट्रीय टी20 में यह सबसे ज्यादा है। इससे पहले बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच 2021 में मीरपुर में बिना छक्के के 238 गेंदें फेंकी गई थीं।

यह भी पढ़े: U-19 Women’s World Cup: भारत ने जीता महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप, इंग्लैंड को फाइनल में हराया

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो