Birthday Ruturaj Gaikwad: कम अवसर मिले लेकिन खुद को किया साबित, जानिए ऋतुराज गायकवाड़ के बारे में
ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज हैं। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए खेलते दिखाई देते हैं। ऋतुराज गायकवाड़ आज 31 जनवरी, मंगलवार को अपना 26वां जन्मदिवस सेलिब्रेट कर रहे है। 31 जनवरी 1997 को पुणे, महाराष्ट्र में जन्मे ऋतुराज भारत के तेजी से उभरते हुए क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल हैं। वह भारतीय क्रिकेट का भविष्य भी कहे जा रहे है। जन्मदिन के इस खास अवसर पर हम उनकी दिलचस्प निजी लाइफ और आज तक के क्रिकेट करियर पर प्रकाश डालेंगे। चलिए पढ़ते हैं…
26 वर्षीय ऋतुराज गायकवाड़ दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। वह साल 2016 से महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। इसके आलावा वह टी-20 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली सीएसके (CSK) के लिए साल 2019 से ही मुख्य बल्लेबाज की भूमिका अदा करते रहे है। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन की वजह से ऋतुराज गायकवाड़ भारत की मौजूदा राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे है। हालांकि, उन्हें अभी तक इंडियन टीम के लिए अधिक मैच खेलने का अवसर नहीं मिला है। लेकिन वह प्लेइंग XI में अपनी जगह स्थायी बनाने की दौड़ में लगातार बने हुए है।
ऋतुराज गायकवाड़ का इंटरनेशनल करियर
(International career of Rituraj Gaikwad)
ऋतुराज ने 28 जुलाई 2021 को भारत की राष्ट्रीय टीम के लिए डेब्यू किया था। उनका इंटरनेशनल डेब्यू टी-20 फॉर्मेट से हुआ। उनका डेब्यू मैच श्रीलंका के खिलाफ रहा। इसी के साथ वह भारतीय क्रिकेट के लिए टी-20 कैप पहनने वाले 68वें खिलाड़ी बन गए। इसके बाद ऋतुराज ने 6 अक्टूबर 2022 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया और भारत के लिए इस फॉर्मेट में खेलने वाले 246वें खिलाड़ी बने। क्रिकेट मैदान पर ऋतुराज गायकवाड़ 31 नंबर की जर्सी पहनकर खेलते हैं। यह उनके जन्मदिन की तारीख को प्रदर्शित करता है। एक नजर ऋतुराज गायकवाड़ के अभी तक के आंकड़ों पर…
दाएं हाथ के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने भारत के लिए अभी तक (31 जनवरी 2023 तक) एकमात्र वनडे और 9 टी-20 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उनके नाम क्रमशः 19 और 135 रन दर्ज हैं। एकमात्र वनडे मुकाबले में गायकवाड़ ने 45.2 की स्ट्राइक रेट और 19.0 की औसत से कुल 19 रन बनाये, जिसमें एक चौका शामिल रहा। वही, 9 टी-20 मुकाबलों की 8 पारियों में उनके नाम 123.8 की स्ट्राइक रेट और 16.9 की औसत से 135 रन दर्ज हुए है। टी-20 में अभी तक उनके खाते में एक अर्धशतक (57 रन) और 13 चौके व 5 छक्के शामिल हो चुके है। वही टी-20 फॉर्मेट में क्षेत्ररक्षण के दौरान वह 5 कैच लपक चुके है।
ऋतुराज गायकवाड़ का आईपीएल करियर
(IPL career of Rituraj Gaikwad)
दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 प्रीमियर लीग आईपीएल में ऋतुराज गायकवाड़ ने साल 2019 के सीजन में एंट्री की थी। उस वक्त सीएसके ने उन्हें उनके बेस प्राइस 20 लाख रूपये में खरीदा था। लेकिन उन्हें डेब्यू करने का असवर 2020 के सीजन में मिला। तभी से लेकर अभी तक वह इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा है। अभी तक उन्होंने तीन आईपीएल सीजन के अपने करियर में कुल 36 मुकाबले खेले है। जिसमें 37.72 की औसत और 130.35 की स्ट्राइक रेट से 1207 रन बनाने में सफल रहे है। इस दौरान उनके नाम 1 शतक, 10 अर्धशतक और 113 चौके व 43 छक्के और साथ ही 14 कैच दर्ज हुए है। आईपीएल में ऋतुराज गायकवाड़ का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 101 रन रहा है। एकमात्र शतकीय पारी की मदद से वह उन शतक लगाने चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ का डोमेस्टिक करियर
(Domestic career of Rituraj Gaikwad)
अपने होमटाउन की टीम महाराष्ट्र के लिए डोमेस्टिक खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ ने अभी तक 24 प्रथम श्रेणी, 71 लिस्ट-ए और 90 टी-20 मैच खेले हैं। जिसमें उनके नाम तीनों फॉर्मेट में क्रमशः 1577 रन, 3926 रन और 2836 रन दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने प्रथम श्रेणी में 5 शतक-7 अर्धशतक, लिस्ट-ए में 14 शतक-16 अर्धशतक और टी-20 में 3 शतक-20 अर्धशतक लगाए हैं। तीनों फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन क्रमशः 129 रन, 220* रन और 101* रन का हैं। डोमेस्टिक क्रिकेट में ऋतुराज गायकवाड़ तीनों फॉर्मेट में क्रमशः 18 कैच, 20 कैच और 37 कैच व 3 स्टंपिंग करने में सफल रहे हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ का निजी जीवन
(Personal life of Rituraj Gaikwad)
26 वर्षीय ऋतुराज गायकवाड़ अविवाहित है। उनके पिता का नाम दशरथ गायकवाड़ और माता का नाम सविता गायकवाड़ है। ऋतुराज सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर अन्य एथलीट्स की तरह काफी सक्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन (करीब 16 लाख) फॉलोवर्स हैं। ऋतुराज की कथित गर्लफ्रेंड भी है, जिसका नाम सयाली संजीव (Sayali Sanjeev) हैं। सयाली अभिनेत्री है और वह मराठी फिल्मों और धारावाहिक में काम करती है।
Comments
Post a Comment