Axar Patel Marriage: मेहा पटेल के साथ विवाह बंधन में बंधे ऑलराउंडर अक्षर, तस्वीरें और वीडियो वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) विवाह बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने इसी साल 26 जनवरी, गुरूवार को ‘मेहा पटेल’ नाम की लड़की के साथ सात फेरे लिए है। अक्षर और मेहा का यह शादी समारोह गुरुवार को वडोदरा में संपन्न हुआ। शादी के बाद अधिकतर फोटोज या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किये गए है। अक्षर अपनी शादी की वजह से ही न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म हुई वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे।

Axar Patel Marriage
Axar Patel Marriage

अक्षर और मेहा लंबे समय से रिलेशन में थे। मेहा पटेल पेशे से डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं। वह अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर डाइट प्लान शेयर करती रहती हैं।

Axar Patel Marriage
Axar Patel Marriage

जड़ेजा की जगह मिला अक्षर को मौका

गौरतलब हैं कि ऑलराउंडर अक्षर पटेल कुछ समय से लगातार भारतीय टीम का हिस्सा बने हुए हैं। यह इसलिए हुआ क्योंकि सीनियर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोटिल थे। ऐसे में अब जड़ेजा ने घरेलू मैचों में वापसी कर ली है और अच्छा प्रदर्शन किया हैं। जिसके बाद कहा जा रहा है कि आने वाले टूर्नामेंट्स में अक्षर पटेल के लिए टीम इंडिया में जगह बनाना आसान नहीं होगा। हालांकि, अक्षर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा है।


यह भी पढ़े:
Athiya Shetty-Kl Rahul Wedding: एक-दूजे के हुए अथिया और केएल राहुल, शादी के बाद सामने आईं तस्वीरें

Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स