IND vs NZ 1st T20: न्यूजीलैंड ने पहले टी20 में भारत को 21 रन से हराया, सुंदर की तूफानी पारी बेकार

IND vs NZ 1st T20: तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रनों से हरा दिया हैं। इसी के साथ न्यूजीलैंड की टीम के पास अब 1-0 की बढ़त हो चुकी है। यदि सीरीज का दूसरा मैच भी कीवी टीम जीत लेती है तो वह सीरीज भी फतह कर लेगी। ऐसे में अब हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में टीम इंडिया को दूसरा मैच जीतना बेहद जरुरी हो गया हैं। ताकि सीरीज का रोमांच आखिरी मैच तक बना रहे। पहले मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी ही उसकी हार का कारण बनी।

New Zealand beat India by 21 runs in first T20
New Zealand beat India by 21 runs in first T20

वॉशिंगटन सुंदर की पारी बेकार

टॉस हारकर मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 176 रन का स्कोर खड़ा किया। कीवी टीम के लिए डेवोन कॉनवे ने 52 और डेरिल मिचेल ने नाबाद 59 रन की पारी खेली। 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की बल्लेबाजी खराब रही और पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन पर ही बना सकी। भारत के लिए सर्वाधिक रन वॉशिंगटन सुंदर (50) ने बनाये। इसके बाद सूर्यकुमार यादव (47) रहे।

New Zealand beat India by 21 runs in first T20
New Zealand beat India by 21 runs in first T20

हार्दिक की कप्तानी में दूसरी हार

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में भारतीय टीम की यह टी-20 में दूसरी हार हैं। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ भी हार्दिक की कप्तानी में हार मिली थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भारत की यह पिछले करीब 15 महीने बाद टी20 हार है। इससे पहले भारत को कीवी टीम से अंतिम हार 31 अक्तूबर 2021 को टी20 वर्ल्ड कप दुबई में मिली थी। भारत के लिए सीरीज के पहले मैच में वॉशिंगटन सुंदर (50) और सूर्यकुमार यादव (47) के बिना कोई भी बेहतर नहीं था।

मैच में सात भारतीय बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। खुस कप्तान हार्दिक पंड्या पहले गेंदबाजी और फिर बल्लेबाजी, दोनों में फ्लॉप रहे। हार्दिक ने 20 गेंदों में 21 रन बनाये। वह ब्रेसवेल की गेंद पर कैच आउट हुए। वही गेंदबाजी में भी हार्दिक मंहगे साबित हुए। उन्होने तीन ओवर में 33 रन लुटाए। इसके अलावा अर्शदीप ने चार ओवर में 51 रन लुटाए और उमरान ने एक ओवर में 16 रन, मावी ने दो ओवर में 19 रन। भारत ने कीवी टीम के 6 विकेट हासिल किये। जिसमें सर्वाधिक 2 विकेट सुंदर के और फिर कुलदीप, शिवम मावी और अर्शदीप को एक-एक विकेट हासिल हुआ।


यह भी पढ़े:
Axar Patel Marriage: मेहा पटेल के साथ विवाह बंधन में बंधे ऑलराउंडर अक्षर, तस्वीरें और वीडियो वायरल

Comments