Posts

Showing posts from March, 2022

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 8 बल्लेबाज। Top 8 batsmen most centuries in IPL

Image
Top 8 batsmen most centuries in IPL IPL 2023: आईपीएल का 16वां संस्करण 20 मार्च 2023 से शुरु होने जा रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग के रोमांच का इंतजार प्रशंसकों को बेसब्र कर रहा हैं। टी-20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में उसी बल्लेबाज को बड़ा माना जाता हैं, जो ताबड़तोड़ बड़ी पारियां खेलने में माहिर हो। यही वजह है कि स्टेडियम के चारों तरफ शॉट्स देखने के लिए फैंस इस लीग का टकटकी लगाकर इंतजार कर रहे है। यहां हम आपको आईपीएल इतिहास के उन पांच बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नाम इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक शतक लगाने की उपलब्धि दर्ज है। ये हैं सर्वाधिक शतक लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर। Chris Gayle क्रिस गेल (chris gayle) कैरिबेरियन बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम आईपीएल में कुछ ऐसी उपलब्धियां दर्ज हैं, जिनसे पार पाना अन्य दूसरे खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होगा। तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे गेल के नाम आईपीएल में सर्वाधिक 6 शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। उनका आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ शतक नाबाद 175 रन हैं। Virat Kohli विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल में आरसीबी के लिए ल...

आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज। Top 5 batsmen most half-centuries in IPL

Image
Top 5 batsmen most half-centuries in IPL.. IPL 2023 : आईपीएल का 16वां संस्करण 20 मार्च 2023 से शुरु होने जा रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग के रोमांच का इंतजार प्रशंसकों को बेसब्र कर रहा हैं। टी-20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में उसी बल्लेबाज को बड़ा माना जाता हैं, जो ताबड़तोड़ बड़ी पारियां खेलने में माहिर हो। यही वजह है कि स्टेडियम के चारों तरफ शॉट्स देखने के लिए फैंस इस लीग का टकटकी लगाकर इंतजार कर रहे है। यहां हम आपको आईपीएल इतिहास के उन पांच बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नाम इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने की उपलब्धि दर्ज है। एक नजर उन टॉप 5 प्लेयर पर… David Warner डेविड वार्नर (David Warner) ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने के मामले में पहले नंबर पर है। उनके नाम कुल 54 अर्धशतक दर्ज हो चुके है। Shikhar Dhawan शिखर धवन (Shikhar Dhawan) भारतीय बल्लेबाज उर्फ गब्बर शिखर धवन आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर है। उनके नाम कुल 47 अर्धशतक दर्ज है। Virat Kohli विराट कोहली (Vira...

आईपीएल में पांच सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाज। Five batsmen to fastest centuries in IPL

Image
Five batsmen to fastest centuries in IPL टी-20 फॉर्मेट में शतक लगाना हर किसी बल्लेबाज को नसीब नहीं होता। इसी तरह आईपीएल (IPL) जैसे फटाफट टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले भी कुछ ही बल्लेबाज है। जिनमें से हम यहां उन पांच बल्लेबाजों की बात करेंगे, जिन्होंने आईपीएल इतिहास के पांच सबसे तेज शतक लगाने की उपलब्धि हासिल की है। क्रिस गेल (chris gayle) Chris Gayle फटाफट क्रिकेट की बात हो और क्रिस गेल का नाम न हो तो बेमानी होगी। आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी इसी कैरिबेरियन बल्लेबाज के नाम दर्ज हैं। उन्होंने Pune Warriors India के खिलाफ M. Chinnaswamy Stadium में 23 April 2013 को 30 गेंदों में 100 रन पूरे किये थे। उनकी यह पारी 175 रनों की रही, जिसमें गेल ने 13 चौके और 17 गगनचुंबी छक्के उड़ाए। यह पारी गेल के बल्ले से आरसीबी (RCB) के लिए निकली थी। युसूफ पठान (Yusuf Pathan) Yusuf Pathan भारत के पूर्व स्पिन ऑलराउंडर युसूफ पठान को ताबड़तोड़ शॉट्स के लिए जाना जाता था। उनकी हिटिंग पावर ही थी जिसने इस लिस्ट में उन्हें दूसरे नंबर पर रखा हैं। युसूफ ने 13 March 2010 को Brabourne Stadium में मुं...

CSK vs KKR: IPL 2022 के पहले ही मैच में बतौर कप्तान Ravindra Jadeja अपने नाम दर्ज करेंगे अनूठा रिकॉर्ड

Image
IPL 2022 शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने सीएसके की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। उनकी जगह टीम मैनेजमेंट ने हरफनमौला रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को नया कप्तान नियुक्त किया हैं। आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला आज गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जाना है। जडेजा दर्ज करेंगे एक अनूठा रिकॉर्ड रविंद्र जडेजा आईपीएल में अभी तक कुल चार टीमों से खेले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात लायंस, कोच्चि टस्कर्स केरल और राजस्थान रॉयल्स को अपनी सर्विस देते हुए उन्होंने कुल 200 आईपीएल मैच खेले हैं। जडेजा केकेआर के खिलाफ आज बिना किसी टीम की कप्तानी के आईपीएल में सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की एक अनूठी सूची पहला स्थान हासिल करेंगे। जडेजा इस सूची में 200 आईपीएल मैच के साथ टॉप पर होंगे, वहीं रॉबिन उथप्पा 193 मैचों के साथ दूसरे, एबी डी विलियर्स (184) तीसरे और अंबाती रायुडू (175) चौथे स्तान पर हैं। रविंद्र जडेजा चेन्नई के महज तीसरे ही कप्तान है...

IPL 2022: Dwayne Bravo के मुताबिक खिताब जीतना आसान लेकिन उसे डिफेंड करना काफी मुश्किल

Image
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) अपने खिताब को बचाने के इरादे से उतरेगी। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में इस टीम ने साल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को मात देते हुए चौथा खिताब अपने नाम किया था। अभी तक एक बार ही ऐसा हुआ है जब सीएसके अपना खिताब डिफेंड करने में कामयाब रही है। साल 2010 में टीम ने अपना पहला खिताब जीतने के बाद 2011 में लगातार दूसरी बार खिताब जीता था। इसके बाद टीम 2016 में चैंपियन बनीं, मगर बैन लगने की वजह से यह टीम अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाई। इसी विषय पर सीएसके के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में ब्रावो ने कहा … “हम हमेशा अपना सब कुछ मैच में देने की कोशिश करते हैं। जब भी हम ट्रॉफी जीतते हैं, हम इसे डिफेंड करने की कोशिश करते हैं। आईपीएल दुनिया का सबसे कठिन टी20 टूर्नामेंट है और अपने खिताब को डिफेंड करना हमेशा एक चुनौती होती है। इसे जीतना आसान है, लेकिन इसका बचाव करना कठिन है। मुझे लगता है कि हमारे पास सही टीम है। हमारे पास फिर से एक अच्छा संतुलन है। हमा...

IPL 2022: इंग्लैंड के ऑलराउंडर Sam Curran ने KKR को सुझाया अपनी पसंद का Opening Combination

Image
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन (Sam Curran) को उम्मीद हैं कि कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) को इस सीजन में पारी की शुरुआत वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) और सुनील नारेन (Sunil Narine) से करवानी चाहिए। दरअसल, शुभमन गिल नहीं है तो यही नया ओपनिंग कॉम्बिनेशन सही हैं। सैम करन ने कहा आरोन फिंच भी शुरूआती मैचों में उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में टीम के पास अजिंक्य रहाणे और नितीश राणा का ही विकल्प बचता है। हालाँकि सैम करन ने सुनील नारेन को ओपनर के तौर पर मौका दिए जाने की वकालत की है। उन्होंने कहा .. कोलकाता के लिए पहले गेम में ओपनर के तौर पर वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) होंगे, जिन्होंने पिछले साल खुद को अच्छा साबित किया था। मुझे सुनील नारेन टॉप पर काफी पसंद हैं, जो काफी फ्लेक्सिबल और आक्रामक हैं। वह खड़े होकर रन बनाएगा। मैं उसके साथ पिछले सीजन में यहां इंग्लिश टूर्नामेंट में खेल चुका हूं, इसलिए मैं उन दोनों के साथ जाऊंगा। यह भी पढ़े: IPL 2022: RCB के कप्तान Faf du Plessis हुए धोनी की कप्तानी के फैन, विराट-कार्तिक की भी करी तारीफ

IPL 2022: RCB के कप्तान Faf du Plessis हुए धोनी की कप्तानी के फैन, विराट-कार्तिक की भी करी तारीफ

Image
दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी (Faf du Plessis) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी चरण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की अगुआई करने को लेकर रोमांचित है। क्योंकि टीम में उनकी मदद के लिए विराट कोहली जैसा खिलाड़ी है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) में वह ‘कैप्टन कूल’ एमएस धोनी (MS Dhoni) की अगुआई में खेले थे। आरसीबी (RCB) ने डुप्लेसी को सात करोड़ रूपये में खरीदा था और इससे पहले वह धोनी की अगुआई वाली चार बार की आईपीएल चैम्पियन (IPL Champion) में 2012 से अहम सदस्य रहे थे। फाफ डुप्लेसी ने आईपीएल वेबसाइट से एक इंटरव्यू में कहा … ”मैं भाग्यशाली रहा कि मैं काफी लंबे समय तक एमएस धोनी के नेतृत्व में खेला। मुझे उन्हें काफी करीब से टीम की अगुआई करते हुए देखने का मौका मिला कि वह किस तरह से काम करते थे। वह किस तरह से कप्तानी करते थे, जिसके लिये मैं काफी भाग्यशाली रहा।” उन्हें विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ियों के कोर ‘नेतृत्व समूह’ से फायदा मिलेगा। उन्होंने ...

Women's Indian Premier League: साल 2023 में शुरू हो सकता है महिला IPL, ऐसी है BCCI की योजना

Image
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने शुक्रवार को कहा कि बोर्ड 2023 से महिला इंडियन प्रीमियर लीग (Women’s Indian Premier League) शुरू करने की योजना बना रहा है, जबकि एक साल के अंतराल के बाद वापसी के दौरान इस सत्र में चार प्रदर्शनी मैच कराए जाएंगे। बोर्ड शुरूआती चरण में पांच या छह टीमों की योजना बना रहा है। मौजूदा फ्रेंचाइजी को पहला मौका  पुरूष आईपीएल की 10 मौजूदा फ्रेंचाइजी को महिला आईपीएल टीमों को खरीदने का पहला मौका दिया जायेगा। पता चला है कि कम से कम चार पुरूष आईपीएल फ्रेंचाइजी की बीसीसीआई से यह जानने में दिलचस्पी है कि अगर वे महिला आईपीएल में निवेश करना चाहते हैं, तो उन्हें कितना फायदा होगा। बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने शुक्रवार को यहां आईपीएल (IPL) संचालन परिषद की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ”इसे (पूर्ण महिला आईपीएल) एजीएम की मंजूरी की जरूरत होगी। हम अगले साल इसे शुरू करने की योजना बना रहे हैं। ” GREAT NEWS!! 6 Team Women's IPL to start from 2023, confirmed BCCI at the Governing Council (GC) mee...

Punjab Election 2022: कभी Navjot Sidhu के शो में कॉमेडी करते थे Bhagwant Mann, अब उड़ रहा 'गुरू' का मजाक

Image
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly elections) की मतगणना के बीच कई नेताओं की साख दांव पर लगी है तो कइयों की बाजी पलटती दिख रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) चमत्कारिक प्रदर्शन की ओर है। इसी के चलते कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) अपनी ही सीट पर हारते दिख रहे हैं तो वहीं सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) भी पीछे चल रहे हैं। इसके उलट आम आदमी पार्टी सीएम कैंडिडेट भगवंत मान (Bhagwant Mann) आगे हैं और वे पंजाब के अगले मुख्यमंत्री बनने की ओर अग्रसर दिख रहे हैं। “इसी बीच एक कहानी चर्चा में आ गई है जब एक कॉमेडी शो (comedy show) में सिद्धू भगवंत मान के जज बने थे।” दरअसल, राजनीति में आने से पहले भगवंत मान कई फिल्मों और कॉमेडी शोज में नजर आए हैं। साल 2005 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ (‘The Great Indian Laughter Challenge’) में सिद्धू जज थे और इसी शो के एक एपिसोड में भगवंत मान कंटेस्टेंट बनकर दिखाई दिए थे। अब 2022 का समय है जब भगवंत मान उन्हीं नवजोत सिंह सिद्धू के सामने मुख्यमंत्री बनने जा रहे ...

Punjab Election 2022 में मोबाइल रिपेयर शॉप चलाने वाले AAP के लाभ सिंह से हारे चरणजीत सिंह चन्नी

Image
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) की कांग्रेस पार्टी राज्य में बड़ी हार की तरफ बढ़ती दिख रही है। हैरान करने वाली बात है कि जिस भदौर सीट को लेकर खुद चन्नी बहुत आत्मविश्वास में दिख रहे थे, वहां से एक मोबाइल रिपेयर शॉप (mobile repair shop) के मालिक ने उन्हें हरा दिया है। पंजाब के मालवा इलाके में दलित आबादी काफी ज्यादा है, इसी के चलते कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को यहां की भदौर सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन चुनावी रुझानों में चन्नी काफी पिछड़ते दिख रहे हैं। बरनाला जिले के उगोके गांव के रहने वाले लाभ सिंह चन्नी को करारी शिकस्त दे दी है। अपने गांव में ही मोबाइल रेपयरिंग की दुकान चलाने वाले लाभ सिंह (Labh Singh) आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के उम्मीदवार हैं। आप के लाभ सिंह को कांग्रेस नेता से 26,000 से अधिक वोटों की बढ़त है। 2017 में AAP ने जीती थी सीट बीते चुनाव में भदौर सीट पर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने कब्जा किया था। 2017 के विधानसभा चुनाव में आप के उम्मीदवार पीरमल सिंह धौला ने अकाली दल के अकाली दल के बलवीर सिंह घुनास (Balveer Sin...

Team India को दो विश्व कप जिताने वाले S. Sreesanth ने लिए Cricket के सभी प्रारूपों से संन्यास

Image
Sreesanth Retirement Team India को दो विश्व कप जिताने वाले S. Sreesanth ने लिए Cricket के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान कर दिया है। केरल एक्सप्रेस के नाम से मशहूर हुए श्रीसंत लंबे समय से क्रिकेट मैदान से दूर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में अपना नाम दिया था। लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पाया। हताश होकर उन्होंने अब क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट कर के दी है। संन्यास की जानकारी देते हुए श्रीसंत ने ट्विटर पर लिखा … “मेरे परिवार, मेरे साथियों और भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। हर कोई जो खेल से प्यार करता है, बहुत दुख के साथ लेकिन अफसोस के बिना, मैं यह भारी मन से कहता हूं, मैं भारतीय घरेलू (प्रथम श्रेणी और सभी प्रारूप) क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं”। IPL 2022 ऑक्शन में श्रीसंत ने अपना नाम ड्राफ्ट किया था और उन्हें 590 खिलाड़ियों के बीच शॉर्ट-लिस्ट भी किया गया था, जिसके बाद उन्होंने अपने चाहने वालों से ऑक्शन में पिक होने के लिए दुआ भी मांगने को कहा था। लेकिन एक्सलेरेट ऑक्शन के चलते भारत...

ICC ODI Women's World Cup 2022: भारतीय ऑलराउंडर Sneh Rana की कहानी उनके संघर्ष को बयां करती हैं

Image
ICC ODI Women’s World Cup 2022 के पहले मुकाबले में भारतीय टीम पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर विजयी आगाज कर चुकी हैं। मिताली राज के नेतृत्व में टीम इंडिया की सभी खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। जिसमें उत्तराखंड के देहरादून की बेटी स्नेह राणा (Sneh Rana) ने सभी को चकित किया। उन्होंने अपने ऑलराउंड खेल से अपने पहले ही मैच में सभी को प्रभावित किया। यह उनका पहला विश्व कप मैच है जिसमें वह सही प्रदर्शन पर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास स्नेह ने इस मैच में अपने ऑलराउंड खेल का प्रदर्शन करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी करते हुए दो विकेट भी चटकाए। 28 वर्षीय स्नेह राणा ने सबसे पहले सातवें विकेट के लिए पूजा के साथ मिलकर 96 गेंदों में 122 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की और इसके बाद 48 गेंदों में 53 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने बाद में गेंदबाजी में भी 9 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट चटकाने में सफलता हासिल की।   View this post on Instagram   A post shared by Sneh Rana♥️ (@sneh_rana94) उतार-चढ़ाव भरा रहा करिअर उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली इस बेटी का करियर और जिंद...

Holi 2022: खेसारी लाल यादव और रानी का Holi Special Song, जबरदस्त भोजपुरी तड़का

Image
भोजपुरी गानों के बिना होली (Holi) का त्यौहार अधूरा है। हर साल होली के मौके पर भोजपुरी सितारे एक से बढ़कर एक गाने रिलीज करते हैं और इस साल भी इसकी शुरुआत हो चुकी है। खेसारी लाल यादव का होली पर नया भोजपुरी गाना वैलेंटाइन डे के दिन ही रिलीज हो गया। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ रानी नजर आ रही हैं। गाने के बोल हैं- जा कमाय रजऊ। खेसारी लाल यादव को गाने की हीरोइन रानी संग रोमांस करते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने हरी-पीली साड़ी पहनी है। दोनों कभी घर पर डांस करते दिख रहे हैं तो कभी सरसों के खेत में तो कभी गार्डन में। जा कमाय रजऊ गाने को खेसारी लाल यादव ने खुद अपनी आवाज दी है। गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक टिंकू तूफान केसरी ने दिया है। यह भी पढ़े: Holi 2022: होली के आठ दिन पहले नहीं करने चाहिए ऐसे काम, भक्त प्रह्लाद की कथा से जुड़ा हैं मामला

Holi 2022: होली के आठ दिन पहले नहीं करने चाहिए ऐसे काम, भक्त प्रह्लाद की कथा से जुड़ा हैं मामला

Image
इस साल होलिका दहन 17 मार्च 2022 को मनाया जाएगा. वहीं, रंग वाली होली 18 मार्च 2022 को खेली जाएगी। होली के आठ दिन पहले से होलाष्टक आरंभ हो जाते हैं। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते। इस साल होलाष्टक 10 मार्च से शुरू होकर होलिका दहन (Holika Dahan) के दिन समाप्त होंगे। पौराणिक कथाओं के अनुसार हिरण्यकश्यप की राक्षसी बहन होलिका द्वारा प्रभु नारायण के भक्त प्रह्लाद को जलाए जाने के पहले आठ दिन तक उन्हें बहुत यातनाएं दी गईं, इसलिए इन आठ दिनों को अशुभ माना जाता है। होलाष्टक (Holashtak) के समय होली से आठ दिन पहले तक सभी ग्रहों का स्वभाव उग्र रहता है। फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होलिका दहन होता है उस दिन तक होलाष्टक माने जाते हैं। होलाष्टक शब्द का अर्थ है ‘होली के आठ दिन’।. होलाष्टक के दिनों में नहीं करें ऐसे काम होलाष्टक के दिनों में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, मकान-वाहन की खरीदारी की मनाही होती है। फाल्गुन माह में पूर्णिमा को होलिका स्वयं जल गईं लेकिन प्रह्लाद बच गए। होलाष्टक के समय में विवाह, मुंडन, नामकरण, सगाई समेत 16 संस्कार वर्जित होते हैं। होलाष्टक के समय में कोई भी यज्...

महेश भट्ट को श्राप देकर Anupam Kher मुंबई छोड़ जा रहे थे, फिर इस तरह बनी Superhit फिल्म 'सारांश'

Image
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर आज 67 साल के हो गए हैं। 7 मार्च 1955 को जन्मे अनुपम खेर अपने करियर में 500 से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। वे आज भी फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं। अनुपम जल्द ही द कश्मीर फाइल्स में नजर आने वाले हैं। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 मार्च को रिलीज होगी। अनुपम के पास आज जो शोहरत है उसके लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा है। अनुपम खेर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है। अनुपम सबसे पहले महेश भट्ट की फिल्म सारांश में नजर आए थे। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसकी खास बात ये थी कि अनुपम ने इस फिल्म में एक बूढ़े पिता का किरदार निभाया था और उस वक्त वे 28 साल के थे। . जेब में 37 रुपये लेकर आये मुंबई अनुपम ने अपने स्ट्रगल के बारे में एक इंटरव्यू में कहा था- मैं एनएसडी से पढ़ाई करके मुंबई कलाकार बनने आया। उस समय मेरी जेब में कुल 37 रुपये थे। उन दिनों मैं रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सोता था। अनुपम को सारांश मिल तो गई थी लेकिन जब उन्होंने इसकी तैयारी कर ली तो महेश भट्ट ने उन्हें इस फिल्म से निकालकर संजीव कुमार को कास्ट कर लिया था। महेश भट...

शादीशुदा होने के बाबजूद एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे Anupam Kher और Kirron Kher, पढ़े Love Story

Image
अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) बॉलीवुड की 500 से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। आज वह अपना 67 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आज हम आपको उनकी और किरण खेर (Kirron Kher) की प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं। जोकि किसी फिल्म स्टोरी से कम नहीं हैं। ऐसे हुई थी पहली मुलाकात दोनों की पहली मुलाकात चंडीगढ़ में हुई थी, जहां ये दोनों ही चंडीगढ़ थिएटर ग्रुप का हिस्सा थे। अनुपम खेर और किरण में बहुत गहरी दोस्ती थी। दोनों अलग-अलग नाटकों की वजह से एक साथ ट्रैवल किया करते थे, जिसकी वजह से ये बहुत अच्छे दोस्त बन गए। धीरे-धीरे यह दोस्ती एक दिन प्यार में बदल गई। दोनों पहले से थे शादीशुदा दोनों कलाकार एक-दूसरे के प्यार में पड़ने से पहले ही शादीशुदा थे। अनुपम ने 1979 में अरेंज मैरिज की थी लेकिन वह इस रिश्ते में खुश नहीं थे। किरण की शादी 1980 में मुंबई के एक व्यवसायी गौतम बेरी से हुई थी, जो केवल पांच साल तक चली। किरण का इस शादी से एक बेटा भी थी, जिसका नाम सिकंदर है। ऐसे हुआ प्यार का एहसास अनुपम और किरण अपने निजी जीवन में एक मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। दोनों में एक्टिंग के लिए एक जैसा पागल...

मिताली राज ने Sachin Tendulkar और मियांदाद की बराबरी की, खेल रही है छठवां ODI World Cup

Image
महिला विश्व कप 2022 (Women’s World Cup) में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। पहले ही मैच में भारत ने पाकिस्तान को 107 रन के बड़े अंतर से हराया है। इस जीत के साथ ही भारत की महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अजेय रहने का रिकॉर्ड कायम रखा है। इस मैच में उतरते ही भारत की कप्तान मिताली राज ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने छह वनडे विश्व कप खेले हैं। उनसे पहले भारत के सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और पाकिस्तान के जावेद मिंयादाद (Javed Miandad) यह कारनामा कर चुके हैं। अधूरा हैं विश्व कप जीतने का सपना  मिताली दुनिया की तीसरी क्रिकेटर हैं, जिन्होंने छह वनडे विश्व कप ( World Cup) खेले हैं। मिताली दो बार भारतीय टीम के लिए महिला विश्व कप का फाइनल खेल चुकी हैं, लेकिन अब तक अपनी टीम को विजेता नहीं बना पाई हैं। इस बार भारतीय टीम अपना पहला विश्व कप जीतने के इरादे से उतरी है। महिला वनडे विश्व कप में भारत अब तक पाकिस्तान से नहीं हारा है। दोनों टीमों के बीच यह चौथा मैच था और सभी मैच भारत ने जीते हैं। 39 साल की मिताली राज ने साल 2000 में भारत के लिए...

Ravichandran Ashwin ने तोड़ा Kapil Dev का रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Image
भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने एक और खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह अब टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट के मामले में दिग्गज कपिल देव (Kapil Dev) से आगे निकल गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन अश्विन ने कपिल देव के 434 टेस्ट विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अश्विन के अब टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) में 435 विकेट हो गए हैं। टॉप 10 क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल 35 वर्षीय अश्विन टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे अब सिर्फ अनिल कुंबले (Anil Kumble) का नाम है। कुंबले ने 132 मैचों में 619 विकेट लिए हैं। अश्विन अब सर्वाधिक टेस्ट विकेट (Most Test wickets) के मामले में शीर्ष 10 क्रिकेटरों की सूची में भी शामिल हो गए हैं और नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। भारत ने जीत लिया मुकाबला मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अश्विन पांच विकेट ले चुके हैं। पहली पारी में उन्होंने दो विकेट लिए थे और दूसरी पारी में तीन विकेट ले चुके हैं। चरिथ अस...

ICC Women ODI World Cup 2022 का विजयी आगाज, India ने Pakistan को 107 रन से रौंदा

Image
महिला विश्व कप में भारत ने जीत के साथ आगाज किया है। अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 107 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 244 रन बनाए थे। स्मृति मंधाना ने 52 रन, दीप्ति शर्मा ने 40 रन, पूजा वस्त्रकर ने 67 रन और स्नेह राणा ने नाबाद 53 रन की पारी खेली थी। अब भारतीय टीम 10 मार्च को मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से सिदरा अमीन ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से राजेश्वरी गायकवाड़ ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 31 रन देकर चार विकेट झटके। इसके अलावा झूलन गोस्वामी और स्नेह राणा को दो-दो विकेट मिले। मेघना और दीप्ति ने एक-एक खिलाड़ी को पवेलियन भेजा। India start off their #CWC22 campaign in style 👏 They register a commanding victory against arch-rivals Pakistan 🙌 #PAKvIND pic.twitter.com/s8Di9Dg9qi — ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) March 6, 2022 भारत की पाकिस्तान पर लगातार 11वीं जीत भारत ने पाकिस्तान के ...

फुटबॉलर जेरार्ड पीक और पॉप सिंगर शकीरा की खास लव स्टोरी, पढ़कर आप भी हो जाओगे आनंदित

Image
मशहूर अमेरिकी पॉप सिंगर शकीरा का गाना ‘वका-वका’ एक समय काफी लोकप्रिय हुआ था। इस गाने के वीडियो की सबसे खास बात यह थी कि इसमें दुनिया के कई दिग्गज फुटबॉलर भी नजर आये थे। इस लिस्ट में लियोनल मेसी और स्पेन के फुटबॉलर जेरार्ड पीक का नाम भी शामिल रहा। इस गाने को जब शूट किया जा रहा था, उसी समय शकीरा और फुटबॉलर जेरार्ड पीक की पहली मुलाकात हुई थी। दोनों इस मुलाकात में एक-दूसरे को चाहने भी लगे थे। मौसम की जानकारी ने बढ़ाई मोहब्बत एक इंटरव्यू के दौरान जेरार्ड पीक ने शकीरा के साथ अपनी लव लाइफ पर खुलकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि, उनकी शकीरा से पहली बातचीत मौसम की जानकारी लेते वक्त हुई। इसके बाद जब भी मौसम बदलता तो शकीरा उन्हें मैसेज कर देती थी। ऐसे ही ऐसे में पता ही नहीं चला और न जाने कब मौसम के बदलाव ने हमारे रिश्ते में मोहब्बत ला दी। वर्ल्ड कप 2010 में शकीरा ने अपने एक गाने ‘मी एनमोर’ के जरिये प्यार को जाहिर किया था। पति जेरार्ड से उम्र में 10 साल बड़ी है शकीरा बात उस समय की है, जब शकीरा अपनी गायकी के लिए काफी लोकप्रियता बटोर रही थी और जेरार्ड पीक काफी जवां थे।...

छोटे कपड़ो पर विवाद, शादी, तलाक और अफेयर, काफी अनसुलझी है ज्वाला गुट्टा की पर्सनल लाइफ

Image
बात बैडमिंटन की हो और ज्वाला गुट्टा का नाम चर्चा में ना हो, ऐसा संभव नहीं है। भारत की टॉप क्लास महिला बैडमिंटन प्लेयर रही ज्वाला गुट्टा के नाम से शायद ही कोई अनजान होगा। ज्वाला ने भारत के लिए साल 2001 से बैडमिंटन खेलना शुरू किया था। हालांकि बैडमिंटन के खेल में वह सन 1999 से ही सक्रिय रही है। लंबे करियर के बाद उन्होंने साल 2017 में खेल से रिटारमेंट लिया था। जिसके बाद भी वह किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती है।   साउथ की फिल्म में किया आइटम नंबर ज्वाला ने साल 2010 और 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किये थे। कुल 14 नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप जीत चुकी ज्वाला का करियर ग्लैमर और विवादों से भरा रहा है। वह कई बार बैडमिंटन कोर्ट में अपने रंगीन और छोटे कपड़ों को लेकर विवादों का हिस्सा बन चुकी है। शायद आपको मालूम नहीं होगा लेकिन ज्वाला तेलगु फिल्म में आइटम नंबर कर चुकी है। इस फिल्म का तेलगु नाम ‘Gunde Jaari Gallanthayyinde’ है। चेतन आनंद के साथ शादी और तलाक भारत की मशहूर स्पोर्ट्स स्टार ज्वाला कई फैशन मैगजीन के कवर पेज पर दिखाई दे चुकी है। वह करियर के दौर...