CSK vs KKR: IPL 2022 के पहले ही मैच में बतौर कप्तान Ravindra Jadeja अपने नाम दर्ज करेंगे अनूठा रिकॉर्ड

IPL 2022 शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने सीएसके की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। उनकी जगह टीम मैनेजमेंट ने हरफनमौला रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को नया कप्तान नियुक्त किया हैं। आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला आज गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जाना है।

Ravindra Jadeja-Dhoni

जडेजा दर्ज करेंगे एक अनूठा रिकॉर्ड

रविंद्र जडेजा आईपीएल में अभी तक कुल चार टीमों से खेले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात लायंस, कोच्चि टस्कर्स केरल और राजस्थान रॉयल्स को अपनी सर्विस देते हुए उन्होंने कुल 200 आईपीएल मैच खेले हैं। जडेजा केकेआर के खिलाफ आज बिना किसी टीम की कप्तानी के आईपीएल में सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की एक अनूठी सूची पहला स्थान हासिल करेंगे।

Ravindra Jadeja

जडेजा इस सूची में 200 आईपीएल मैच के साथ टॉप पर होंगे, वहीं रॉबिन उथप्पा 193 मैचों के साथ दूसरे, एबी डी विलियर्स (184) तीसरे और अंबाती रायुडू (175) चौथे स्तान पर हैं। रविंद्र जडेजा चेन्नई के महज तीसरे ही कप्तान हैं, उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना टीम की कप्तानी कर चुके हैं।


यह भी पढ़े: IPL 2022: Dwayne Bravo के मुताबिक खिताब जीतना आसान लेकिन उसे डिफेंड करना काफी मुश्किल

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो