IPL 2022: Dwayne Bravo के मुताबिक खिताब जीतना आसान लेकिन उसे डिफेंड करना काफी मुश्किल
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) अपने खिताब को बचाने के इरादे से उतरेगी। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में इस टीम ने साल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को मात देते हुए चौथा खिताब अपने नाम किया था। अभी तक एक बार ही ऐसा हुआ है जब सीएसके अपना खिताब डिफेंड करने में कामयाब रही है।
साल 2010 में टीम ने अपना पहला खिताब जीतने के बाद 2011 में लगातार दूसरी बार खिताब जीता था। इसके बाद टीम 2016 में चैंपियन बनीं, मगर बैन लगने की वजह से यह टीम अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाई। इसी विषय पर सीएसके के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

एक इंटरव्यू में ब्रावो ने कहा …
“हम हमेशा अपना सब कुछ मैच में देने की कोशिश करते हैं। जब भी हम ट्रॉफी जीतते हैं, हम इसे डिफेंड करने की कोशिश करते हैं। आईपीएल दुनिया का सबसे कठिन टी20 टूर्नामेंट है और अपने खिताब को डिफेंड करना हमेशा एक चुनौती होती है। इसे जीतना आसान है, लेकिन इसका बचाव करना कठिन है। मुझे लगता है कि हमारे पास सही टीम है। हमारे पास फिर से एक अच्छा संतुलन है। हमारे पास अच्छे अनुभवी और युवा खिलाड़ी हैं। इसलिए, हम खिताब को बचाने के लिए सब कुछ करेंगे। लेकिन, जैसा कि मैंने पहले कहा, बचाव करना हमेशा कठिन काम होता है। हम इसे अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।”

धोनी संग रिश्ते पर ब्राबो …
“हमारा रिश्ता काफी सॉलिड है। यह एक ऐसा बंधन है जिसे हमने वर्षों में विकसित किया है और हर साल यह और मजबूत होता जा रहा है। वह ऐसा व्यक्ति है जिसके लिए मैं कह सकता हूं कि एक खिलाड़ी के रूप में, एक कप्तान और सामान्य व्यक्ति के रूप में मेरे करियर पर बड़ा प्रभाव डाला है। मुझे लगता है कि मैं सीएसके का प्रतिनिधित्व करने के लिए काफी भाग्यशाली हूं, जो टी20 इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। इतने लंबे समय तक इस टीम के लिए खेलने के लिए और अपनी व्यक्तिगत सफलता पाने के लिए, लेकिन साथ ही खेल खेलने के लिए सबसे महान नेताओं में से एक का विश्वास रखने के लिए … उन्होंने हमेशा यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि मैं इस टीम का हिस्सा हूं, यह मेरे लिए एक महान भावना।”
यह भी पढ़े: IPL 2022: RCB के कप्तान Faf du Plessis हुए धोनी की कप्तानी के फैन, विराट-कार्तिक की भी करी तारीफ
Comments
Post a Comment