Women's Indian Premier League: साल 2023 में शुरू हो सकता है महिला IPL, ऐसी है BCCI की योजना

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने शुक्रवार को कहा कि बोर्ड 2023 से महिला इंडियन प्रीमियर लीग (Women’s Indian Premier League) शुरू करने की योजना बना रहा है, जबकि एक साल के अंतराल के बाद वापसी के दौरान इस सत्र में चार प्रदर्शनी मैच कराए जाएंगे। बोर्ड शुरूआती चरण में पांच या छह टीमों की योजना बना रहा है।

Women's Indian Premier League

मौजूदा फ्रेंचाइजी को पहला मौका 

पुरूष आईपीएल की 10 मौजूदा फ्रेंचाइजी को महिला आईपीएल टीमों को खरीदने का पहला मौका दिया जायेगा। पता चला है कि कम से कम चार पुरूष आईपीएल फ्रेंचाइजी की बीसीसीआई से यह जानने में दिलचस्पी है कि अगर वे महिला आईपीएल में निवेश करना चाहते हैं, तो उन्हें कितना फायदा होगा।

Women's Indian Premier League

बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने शुक्रवार को यहां आईपीएल (IPL) संचालन परिषद की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ”इसे (पूर्ण महिला आईपीएल) एजीएम की मंजूरी की जरूरत होगी। हम अगले साल इसे शुरू करने की योजना बना रहे हैं। ”


यह भी पढ़े: ICC ODI Women’s World Cup 2022: भारतीय ऑलराउंडर Sneh Rana की कहानी उनके संघर्ष को बयां करती हैं

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो