Ravichandran Ashwin ने तोड़ा Kapil Dev का रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि

भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने एक और खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह अब टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट के मामले में दिग्गज कपिल देव (Kapil Dev) से आगे निकल गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन अश्विन ने कपिल देव के 434 टेस्ट विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अश्विन के अब टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) में 435 विकेट हो गए हैं।

Ravichandran Ashwin broke Kapil Dev

टॉप 10 क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल

35 वर्षीय अश्विन टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे अब सिर्फ अनिल कुंबले (Anil Kumble) का नाम है। कुंबले ने 132 मैचों में 619 विकेट लिए हैं। अश्विन अब सर्वाधिक टेस्ट विकेट (Most Test wickets) के मामले में शीर्ष 10 क्रिकेटरों की सूची में भी शामिल हो गए हैं और नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

Ravichandran Ashwin broke Kapil Dev

भारत ने जीत लिया मुकाबला

मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अश्विन पांच विकेट ले चुके हैं। पहली पारी में उन्होंने दो विकेट लिए थे और दूसरी पारी में तीन विकेट ले चुके हैं। चरिथ असलंका का विकेट लेते ही अश्विन के नाम रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उन्होंने मैच में बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 61 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। यह मुकाबला भी भारत ने जीत लिया है।


यह भी पढ़े: ICC Women ODI World Cup 2022 का विजयी आगाज, India ने Pakistan को 107 रन से रौंदा

Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स