फुटबॉलर जेरार्ड पीक और पॉप सिंगर शकीरा की खास लव स्टोरी, पढ़कर आप भी हो जाओगे आनंदित

मशहूर अमेरिकी पॉप सिंगर शकीरा का गाना ‘वका-वका’ एक समय काफी लोकप्रिय हुआ था। इस गाने के वीडियो की सबसे खास बात यह थी कि इसमें दुनिया के कई दिग्गज फुटबॉलर भी नजर आये थे। इस लिस्ट में लियोनल मेसी और स्पेन के फुटबॉलर जेरार्ड पीक का नाम भी शामिल रहा। इस गाने को जब शूट किया जा रहा था, उसी समय शकीरा और फुटबॉलर जेरार्ड पीक की पहली मुलाकात हुई थी। दोनों इस मुलाकात में एक-दूसरे को चाहने भी लगे थे।

Footballer Gerard Peake and pop singer Shakira

मौसम की जानकारी ने बढ़ाई मोहब्बत

एक इंटरव्यू के दौरान जेरार्ड पीक ने शकीरा के साथ अपनी लव लाइफ पर खुलकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि, उनकी शकीरा से पहली बातचीत मौसम की जानकारी लेते वक्त हुई। इसके बाद जब भी मौसम बदलता तो शकीरा उन्हें मैसेज कर देती थी। ऐसे ही ऐसे में पता ही नहीं चला और न जाने कब मौसम के बदलाव ने हमारे रिश्ते में मोहब्बत ला दी। वर्ल्ड कप 2010 में शकीरा ने अपने एक गाने ‘मी एनमोर’ के जरिये प्यार को जाहिर किया था।

Footballer Gerard Peake and pop singer Shakira

पति जेरार्ड से उम्र में 10 साल बड़ी है शकीरा

बात उस समय की है, जब शकीरा अपनी गायकी के लिए काफी लोकप्रियता बटोर रही थी और जेरार्ड पीक काफी जवां थे। समय के साथ दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ने लगी। जिसके बाद साल 2011 में दोनों ने अपनी मोहब्बत को शादी का रूप दे दिया। वही साल 2013 में इस खूबसूरत कपल के पहले बच्चे ने जन्म लिया। दोनों ने के दो बच्चे है, जिनमें बेटा मिलान और बेटी साशा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, शकीरा की उम्र जेरार्ड से 10 साल ज्यादा है।

Footballer Gerard Peake and pop singer Shakira

दोनों ने मिलकर खरीदा सपनों का आशियाना

शकीरा और जेरार्ड साल 2010 से साथ में है, लेकिन दोनों का रिश्ता आज भी प्यार से भरा हुआ है। इस कपल ने काफी समय की मशक्कत के बाद कुछ समय पहले ही बार्सिलोना में अपना घर खरीदा था। जिसमें अब दोनों अपने बच्चों के साथ ही रहते है। दोनों का यह घर इसलिए भी बेहद खास हो जाता है क्योंकि इनके बगल में ही जेरार्ड के क्लब के ही अन्य साथी नेमार का बंगला भी है। इस कपल ने बंगले को मात्र 5.4 मिलियन डॉलर में अपना बनाया था।

Footballer Gerard Peake and pop singer Shakira

अधूरी रह गई थी शकीरा और जेरार्ड की इच्छा

साल 2014 की बात है, जब शकीरा और जेरार्ड ने ‘एवेनिडा डी पियरसन’ नाम की जगह पर संपत्ति खरीदने की इच्छा व्यक्त की थी। लेकिन उस वक्त वहां प्रॉपर्टी की कीमत ज्यादा थी, जिसकी वजह से दोनों ने उसे खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके बावजूद दोनों की उस जगह पर घर खरीदने की इच्छा खत्म नहीं हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद तक प्रॉपर्टी नहीं बिक पाने के कारण जेरार्ड और शकीरा को वही घर आधी से भी कम कीमत में ही मिल गया।

Footballer Gerard Peake and pop singer Shakira

बार्सिलोना के साथ जबरदस्त रहा जेरार्ड का सफर

32 वर्षीय जेरार्ड पिक ने बार्सिलोना के साथ तीन बार चैम्पियंस लीग, छह स्पेनिश लीग, पांच कोपा डेल रे, पांच स्पेनिश सुपर कप, तीन यूरोपियाई सुपर कप और तीन क्लब विश्व कप खिताब जीते है। आपको बता दे स्पेन के डिफेंडर जेरार्ड पिक का करार बार्सिलोना के साथ साल 2022 तक रहेगा।


यह भी पढ़े: गुगली किंग पीयूष चावला की लव लाइफ रही है बेहद दिलचस्प, पड़ोसन ने किया क्लीन बोल्ड

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो