मिताली राज ने Sachin Tendulkar और मियांदाद की बराबरी की, खेल रही है छठवां ODI World Cup

महिला विश्व कप 2022 (Women’s World Cup) में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। पहले ही मैच में भारत ने पाकिस्तान को 107 रन के बड़े अंतर से हराया है। इस जीत के साथ ही भारत की महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अजेय रहने का रिकॉर्ड कायम रखा है।

इस मैच में उतरते ही भारत की कप्तान मिताली राज ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने छह वनडे विश्व कप खेले हैं। उनसे पहले भारत के सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और पाकिस्तान के जावेद मिंयादाद (Javed Miandad) यह कारनामा कर चुके हैं।

अधूरा हैं विश्व कप जीतने का सपना 

मिताली दुनिया की तीसरी क्रिकेटर हैं, जिन्होंने छह वनडे विश्व कप (World Cup) खेले हैं। मिताली दो बार भारतीय टीम के लिए महिला विश्व कप का फाइनल खेल चुकी हैं, लेकिन अब तक अपनी टीम को विजेता नहीं बना पाई हैं। इस बार भारतीय टीम अपना पहला विश्व कप जीतने के इरादे से उतरी है। महिला वनडे विश्व कप में भारत अब तक पाकिस्तान से नहीं हारा है। दोनों टीमों के बीच यह चौथा मैच था और सभी मैच भारत ने जीते हैं।

39 साल की मिताली राज ने साल 2000 में भारत के लिए पहला विश्व कप खेला था। इसके बाद 2005, 2009, 2013, 2017 और 2022 में उन्होंने विश्व कप खेला है। सबसे ज्यादा विश्व कप खेलने के मामले में मिताली ने न्यूजीलैंड की पूर्व क्रिकेटर डेब्बी हॉकली और इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़ा है।

Mithali Raj

सचिन तेंदुलकर के बराबर पहुंची 

मिताली के बाद झूलन गोस्वामी भारत के लिए सबसे ज्यादा विश्व कप खेलने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारत के लिए पांच विश्व कप में भाग लिया है। मिताली राज से पहले सचिन तेंदुलकर भारत के लिए छह विश्व कप खेल चुके हैं। उन्होंने 1992 से लेकर 2011 तक भारत के लिए छह विश्व कप खेले और अपने आखिरी विश्व कप में जीत हासिल की। मिताली राज को भी उम्मीद है कि वो अपने आखिरी विश्व कप में ट्रॉफी जीत सकती हैं।


यह भी पढ़े: ग्लैमर की मलिका स्मृति मंधाना क्रिकेट मैदान पर उतरते ही बन जाती है ‘लेडी सहवाग’

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो