Punjab Election 2022: कभी Navjot Sidhu के शो में कॉमेडी करते थे Bhagwant Mann, अब उड़ रहा 'गुरू' का मजाक

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly elections) की मतगणना के बीच कई नेताओं की साख दांव पर लगी है तो कइयों की बाजी पलटती दिख रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) चमत्कारिक प्रदर्शन की ओर है।

इसी के चलते कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) अपनी ही सीट पर हारते दिख रहे हैं तो वहीं सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) भी पीछे चल रहे हैं। इसके उलट आम आदमी पार्टी सीएम कैंडिडेट भगवंत मान (Bhagwant Mann) आगे हैं और वे पंजाब के अगले मुख्यमंत्री बनने की ओर अग्रसर दिख रहे हैं।

Bhagwant Mann-Arvind Kejriwal

“इसी बीच एक कहानी चर्चा में आ गई है जब एक कॉमेडी शो (comedy show) में सिद्धू भगवंत मान के जज बने थे।”

दरअसल, राजनीति में आने से पहले भगवंत मान कई फिल्मों और कॉमेडी शोज में नजर आए हैं। साल 2005 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ (‘The Great Indian Laughter Challenge’) में सिद्धू जज थे और इसी शो के एक एपिसोड में भगवंत मान कंटेस्टेंट बनकर दिखाई दिए थे। अब 2022 का समय है जब भगवंत मान उन्हीं नवजोत सिंह सिद्धू के सामने मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। जबकि नवजोत सिंह सिद्धू अपनी सीट हारते हुए नजर आ रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया (social media) पर सिद्धू का मजाक भी उड़ रहा है।

सोशल मीडिया पर भी कई लोग इस वाकये को शेयर कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने हार को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने ट्वीट कर आम आदमी पार्टी को जीत की बधाई दी है। नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया कि लोगों की आवाज भगवान की आवाज है। पूरी विनम्रता के साथ पंजाब के जनादेश को स्वीकार करता हूं। आप को बधाई।

cm_arvind_kejriwal_1646906993

उधर भगवंत मान ने कहा कि हम सभी एक साथ मिलकर सेवा करेंगे, जैसे वोट डाला है वैसे ही एकजुट होकर पंजाब को चलाएंगे। हमें युवाओं को रोजगार देना है। आप मेरे ऊपर यकीन रखें, आपको एक महीने में ही अंतर नज़र आने लगेगा। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के किसी भी दफ्तर में मुख्यमंत्री की फोटो नहीं लगेगी, सिर्फ भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर लगेगी। भगवंत मान ने ऐलान किया है कि वह राजभवन नहीं बल्कि भगत सिंह के गृह जिले खटकर कलां में शपथ लेंगे।


यह भी पढ़े: Punjab Election 2022 में मोबाइल रिपेयर शॉप चलाने वाले AAP के लाभ सिंह से हारे चरणजीत सिंह चन्नी

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो