आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 8 बल्लेबाज। Top 8 batsmen most centuries in IPL
Top 8 batsmen most centuries in IPL
IPL 2023: आईपीएल का 16वां संस्करण 20 मार्च 2023 से शुरु होने जा रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग के रोमांच का इंतजार प्रशंसकों को बेसब्र कर रहा हैं। टी-20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में उसी बल्लेबाज को बड़ा माना जाता हैं, जो ताबड़तोड़ बड़ी पारियां खेलने में माहिर हो। यही वजह है कि स्टेडियम के चारों तरफ शॉट्स देखने के लिए फैंस इस लीग का टकटकी लगाकर इंतजार कर रहे है। यहां हम आपको आईपीएल इतिहास के उन पांच बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नाम इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक शतक लगाने की उपलब्धि दर्ज है। ये हैं सर्वाधिक शतक लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर।

क्रिस गेल
(chris gayle)
कैरिबेरियन बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम आईपीएल में कुछ ऐसी उपलब्धियां दर्ज हैं, जिनसे पार पाना अन्य दूसरे खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होगा। तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे गेल के नाम आईपीएल में सर्वाधिक 6 शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। उनका आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ शतक नाबाद 175 रन हैं।

विराट कोहली
(Virat Kohli)
आईपीएल में आरसीबी के लिए लंबे समय से खेल रहे भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। विराट के नाम आईपीएल में 5 शतकीय पारियां दर्ज हैं। इस दौरान उनका सबसे बड़ा शतक 113 रन का हैं।

जोस बटलर
(jos buttler)
इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर का पिछले आईपीएल सीजन जबरदस्त रहा था। आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में जोस बटलर भी विराट के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर है। उनके नाम इस टूर्नामेंट में 5 शतक दर्ज हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ शतक 124 रन का हैं।

डेविड वार्नर
(David Warner)
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर का आईपीएल करियर भी काफी शानदार रहा हैं। उनके नाम आईपीएल में अभी तक कुल 4 शतक दर्ज हो चुके है। इस दौरान उनका सबसे बड़ा शतक 126 रन का रहा हैं। चार शतकों के साथ वार्नर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

केएल राहुल
(KL Rahul)
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने भी आईपीएल में 4 शतक लगाए है। इस दौरान उनकी सबसे बड़ी शतकीय पारी नाबाद 132 रन की रही हैं। वह आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

शेन वॉटसन
(Shane Watson)
आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में लिस्ट में यह दूसरे ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर है। वॉटसन अब रिटायर हो चुके है। लेकिन उनके नाम इस टूर्नामेंट में 4 शतकीय पारियां दर्ज हैं। जिनमें सबसे बड़ी पारी नाबाद 117 रन की हैं। वह डेविड वार्नर और राहुल के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं।

एबी डिविलयर्स
(AB de Villiers)
मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर रहे दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलयर्स के नाम आईपीएल में 3 शतकीय पारियां दर्ज हैं। जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 133 रन का रहा हैं। वह सर्वाधिक आईपीएल शतक लगाने के मामले में चौथे नंबर पर काबिज हैं।

संजू सैमसन
(Sanju Samson)
भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी इस लिस्ट में एबी डिविलयर्स के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर काबिज हैं। उनके नाम भी आईपीएल में 3 शतकीय पारियां दर्ज हैं। इस दौरान उनकी सबसे बड़ी शतकीय पारी 119 रन की रही हैं।
Comments
Post a Comment