ICC Women ODI World Cup 2022 का विजयी आगाज, India ने Pakistan को 107 रन से रौंदा
महिला विश्व कप में भारत ने जीत के साथ आगाज किया है। अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 107 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 244 रन बनाए थे। स्मृति मंधाना ने 52 रन, दीप्ति शर्मा ने 40 रन, पूजा वस्त्रकर ने 67 रन और स्नेह राणा ने नाबाद 53 रन की पारी खेली थी। अब भारतीय टीम 10 मार्च को मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से सिदरा अमीन ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से राजेश्वरी गायकवाड़ ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 31 रन देकर चार विकेट झटके।
इसके अलावा झूलन गोस्वामी और स्नेह राणा को दो-दो विकेट मिले। मेघना और दीप्ति ने एक-एक खिलाड़ी को पवेलियन भेजा।
India start off their #CWC22 campaign in style 👏
They register a commanding victory against arch-rivals Pakistan 🙌 #PAKvIND pic.twitter.com/s8Di9Dg9qi
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) March 6, 2022
भारत की पाकिस्तान पर लगातार 11वीं जीत
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में लगातार 11वीं जीत हासिल की। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ सभी 11 मुकाबले जीते हैं। वहीं, महिला वनडे विश्व कप में दोनों टीमों के बीच चार मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने चारों मैच में पाकिस्तान को हराया है।
फैन्स एक हाईवोल्टेज मुकाबले की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन भारतीय टीम ने इसे एकतरफा बना दिया।
यह भी पढ़े: T-20 World Cup में PAK के खिलाफ नाबाद रहने का कोहली का ‘विराट’ रिकॉर्ड ध्वस्त हुआ
Comments
Post a Comment