आईपीएल में पांच सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाज। Five batsmen to fastest centuries in IPL

Five batsmen to fastest centuries in IPL

टी-20 फॉर्मेट में शतक लगाना हर किसी बल्लेबाज को नसीब नहीं होता। इसी तरह आईपीएल (IPL) जैसे फटाफट टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले भी कुछ ही बल्लेबाज है। जिनमें से हम यहां उन पांच बल्लेबाजों की बात करेंगे, जिन्होंने आईपीएल इतिहास के पांच सबसे तेज शतक लगाने की उपलब्धि हासिल की है।

क्रिस गेल
(chris gayle)

Chris Gayle Comeback in IPL 2023
Chris Gayle

फटाफट क्रिकेट की बात हो और क्रिस गेल का नाम न हो तो बेमानी होगी। आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी इसी कैरिबेरियन बल्लेबाज के नाम दर्ज हैं। उन्होंने Pune Warriors India के खिलाफ M. Chinnaswamy Stadium में 23 April 2013 को 30 गेंदों में 100 रन पूरे किये थे। उनकी यह पारी 175 रनों की रही, जिसमें गेल ने 13 चौके और 17 गगनचुंबी छक्के उड़ाए। यह पारी गेल के बल्ले से आरसीबी (RCB) के लिए निकली थी।

युसूफ पठान
(Yusuf Pathan)

Yusuf Pathan
Yusuf Pathan

भारत के पूर्व स्पिन ऑलराउंडर युसूफ पठान को ताबड़तोड़ शॉट्स के लिए जाना जाता था। उनकी हिटिंग पावर ही थी जिसने इस लिस्ट में उन्हें दूसरे नंबर पर रखा हैं। युसूफ ने 13 March 2010 को Brabourne Stadium में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली थी। 100 रनों की अपनी इस पारी में युसूफ पठान ने 9 चौके और 8 छक्के उड़ाए। यह पारी उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेली।

डेविड मिलर
(David Miller)

David Miller
David Miller

दक्षिण अफ़्रीकी ऑलराउंडर डेविड मिलर ने आईपीएल में 38 गेंदों में शतक बनाया था। उनकी यह पारी 101 रनों की थी। जो 06 May 2013 को IS Bindra Stadium में आरसीबी के खिलाफ उनके बल्ले से निकली। 8 चौके और 7 छक्कों वाली उनकी यह पारी किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए आई।

एडम गिलक्रिस्ट
(Adam Gilchrist)

Adam Gilchrist
Adam Gilchrist

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के बल्ले से आईपीएल में 42 गेंदों पर शतक आया था। उन्होंने यह शतक 27 April 2008 को DY Patil Stadium में मुंबई इंडियंस के खिलाफ डेक्कन चार्जस के लिए लगाया। उन्होंने इस पारी में 9 चौके और 10 छक्कों की मदद से 109 रन बनाये थे।

एबी डिविलयर्स
(AB de Villiers)
AB de Villiers
AB de Villiers

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलयर्स ने 14 May 2016 को M. Chinnaswamy Stadium में गुजरात लॉयन्स के खिलाफ 43 गेंदों पर शतक लगाया था। आरसीबी के लिए खेलते हुए उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके और 12 छक्कों की मदद से कुल 129 रन बनाये।

यह भी पढ़े:
आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज। Top 5 batsmen most half-centuries in IPL

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो