IPL 2022: RCB के कप्तान Faf du Plessis हुए धोनी की कप्तानी के फैन, विराट-कार्तिक की भी करी तारीफ

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी (Faf du Plessis) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी चरण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की अगुआई करने को लेकर रोमांचित है। क्योंकि टीम में उनकी मदद के लिए विराट कोहली जैसा खिलाड़ी है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) में वह ‘कैप्टन कूल’ एमएस धोनी (MS Dhoni) की अगुआई में खेले थे।

आरसीबी (RCB) ने डुप्लेसी को सात करोड़ रूपये में खरीदा था और इससे पहले वह धोनी की अगुआई वाली चार बार की आईपीएल चैम्पियन (IPL Champion) में 2012 से अहम सदस्य रहे थे।

dhoni vs Faf du Plessis

फाफ डुप्लेसी ने आईपीएल वेबसाइट से एक इंटरव्यू में कहा …

”मैं भाग्यशाली रहा कि मैं काफी लंबे समय तक एमएस धोनी के नेतृत्व में खेला। मुझे उन्हें काफी करीब से टीम की अगुआई करते हुए देखने का मौका मिला कि वह किस तरह से काम करते थे। वह किस तरह से कप्तानी करते थे, जिसके लिये मैं काफी भाग्यशाली रहा।”

उन्हें विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ियों के कोर ‘नेतृत्व समूह’ से फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा, ”विराट काफी लंबे समय तक इस देश का कप्तान था। भारतीय क्रिकेट और आरसीबी के लिये बहुत अच्छे कप्तान थे, इसलिए वो अनुभव, जानकारी और ज्ञान किसी से कम नहीं है।

डुप्लेसी ने कहा, साथ ही ग्लेन मैक्सवेल (Glen Maxwell) ने काफी मैचों में कप्तानी की है, विशेषकर टी20 क्रिकेट में। इसलिए उनकी रणनीति बनाने का तरीका और आइडिया बहुत ही अहम हैं और साथ ही दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के भी।”


यह भी पढ़े: Women’s Indian Premier League: साल 2023 में शुरू हो सकता है महिला IPL, ऐसी है BCCI की योजना

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो