Posts

Showing posts from April, 2020

International Workers Day: आज 1 May को है मजदूर दिवस, जानें इतिहास, महत्‍व और मनाने का तरीका

Image
हर साल 1 May को इंटरनेशनल मजदूर दिवस (International Workers Day) मनाया जाता है। 1 May का दिन विश्वभर के उन लोगों के लिए समर्पित किया जाता है, जो अपने खून-पसीने की मेहनत से इस दुनिया को चलाने में अपना बड़ा योगदान दे रहे है। इस दिवस की शुरुआत 1 मई 1886 को हुई, जब अमेरिका में मजदूर यूनियनों ने काम का समय 8 घंटे से ज्यादा न रखे जाने के लिए हड़ताल की थी। जिसके बाद से लेकर आज तक यह दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है। दुनिया के हर देश के अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिक भाइयों को समर्पित यह दिन बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। दुनियाभर की कंपनियां इस दिन मजदूरों को अवकाश प्रदान करती है। अधिकतर देशों में मजदूर दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित होता है। हमारे देश भारत में भी इस दिवस को मजदूरों के सम्मान के रूप में मनाया जाता है। लेकिन इस बार कोरोना संकट के कारण लागू लॉकडाउन के चलते यह दिवस मनाया जाना संभव नहीं है। मजदूर दिवस का इतिहास  मई 1, 1866 को अमेरिका में कई मजदूर संगठनों ने काम का समय 8 घंटे करने की मांग उठाई थी। दरअसल उस समय मजदूरों से 8 घंटे से ज्यादा काम करवाया जाता था। इसलिए इसे निश्चित ...

Happy B'Day: राधिका मदान के 25वें जन्मदिन पर जानें कैसा रहा उनका बॉलीवुड सफर

Image
टीवी से फिल्मों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस राधिका मदान आज अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। इस खास अवसर पर हम आपको राधिका मदान के फिल्मी करियर से जुड़ी कुछ रोचक जानकरियां बता रहे है। आपकी जानकारी के लिए बता दे राधिका ने अभी तक के अपने बॉलीवुड करियर में सिर्फ तीन फिल्मों में काम किया है। जिनमें ‘पटाखा’, ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ और ‘अंग्रेजी मीडियम’ शामिल है। फिल्म अंग्रेजी मीडियम मार्च 2020 में ही रिलीज हुई थी। पटाखा फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘पटाखा’ से राधिका ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ सनाया मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और विजय राज जैसे कलाकारों ने लीड भूमिकाएं अदा की थी। कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर औसत सफलता हासिल हुई। लेकिन राधिका अपने अभिनय से फिल्म निर्माताओं का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रही। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और दो और फिल्मों में काम किया। सुपरफ्लॉप साबित हुई दूसरी फिल्म उनकी दूसरी फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ भी बॉक्...

विराट से शादी करने के लिए अनुष्का शर्मा ने लिया था झूठ का सहारा, जानकर होगी हैरानी

Image
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में इटली के टस्कनी में गुपचुप तरीके से शादी की थी। अपनी शादी में व्यक्तिगत जानकारी छुपाने ले लिए अनुष्का शर्मा ने झूठ का सहारा लिया था। एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने बताया था कि उन्होंने शादी को सीक्रेट रखने के लिए केटरर को अपने झूठे नाम बताए थे। गौरतलब है कि अनुष्का और विराट की शादी का फंक्शन काफी सीक्रेट रहा था। जिसकी भनक मीडिया को भी नहीं लग पाई थी। जानकारी छिपाने के लिए केटरर को बताये गलत नाम अनुष्का बताती है विराट और वह होम स्टाइल वेडिंग चाहते थे। इसलिए फंक्शन में सिर्फ 42 करीबी लोग ही शामिल हुए थे। वह बड़ी सेलिब्रिटी शादी करने की इच्छुक नहीं थी। इसलिए इसे गुप्त रखना चाहती थी। वह नहीं चाहती थी कि उनकी शादी की खबर मीडिया में किसी भी तरह से पहुंचे। अनुष्का के मुताबिक उन्होंने शादी में केटरर को अपने गलत नाम बता दिए थे। उन्होंने विराट का नाम राहुल बताया था। शादी होने तक मीडिया को जानकरी नहीं मिली थी। इंटरनेट पर तस्वीरें आने के बाद मिली मीडिया को खबर आसानी से अनुष्का शर्मा की बात पर विश्वास तो नहीं होता, लेकिन यह सच है कि सिर्फ आम आदमी ही ...

अनुष्का शर्मा और विराट की शादी से जुड़ा एक छिपा राज, जिससे फैंस आज भी होंगे अनजान

Image
1 मई 2020 को अनुष्का शर्मा अपना 32वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर हम आपको बता रहे है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लवस्टोरी के बारे में। विराट और अनुष्का की लवस्टोरी में एक ऐसा राज छिपा है, जिसके बारे में काफी समय तक फैंस अनजान बने रहे। एक बातचीत के दौरान अनुष्का की दादी उर्मिला ने बताया था कि ‘अनुष्का और विराट एक-दूसरे को बचपन से जानते है। यही नहीं उनका पूरा परिवार विराट से अच्छे से परिचित है।’ बचपन से एक-दूसरे को जानते है अनुष्का और विराट दादी उर्मिला के अनुसार अनुष्का जब छोटी थी तो विराट का उनके घर आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान वह दोनों काफी क्रिकेट खेला करते थे। इंटरव्यू के दौरान दादी उर्मिला ने इस बात से नाराजगी जताई कि, उन्हें दोनों के रिश्ते के बारे में किसी ने सूचना नहीं दी। हालांकि उन्होंने कहा कि विराट को वह बचपन से पसंद करती थी। इसलिए उन्हें दोनों के रिश्ते से किसी तरह का एतराज नहीं है। घर में अनुष्का सबसे छोटी और दादा-दादी की सबसे लाडली है। अनुष्का के भाई के साथ क्रिकेट खेलते थे विराट विराट के साथ अनुष्का का रिश्ता जोड़ने पर दादी उर्मिला का कहना था कि ...

Happy B'Day: अनुष्का शर्मा के 32वें जन्मदिन पर जानें उनके फिल्मी करियर से जुड़ी रोचक बातें

Image
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाली अनुष्का शर्मा ने हिंदी सिनेमा में अभिनय और प्रतिभा के दम पर अपनी जगह बनाई। न सिर्फ एक्ट्रेस बल्कि वह एक सफल फिल्म प्रोड्यूसर भी बन चुकी है। उन्होंने 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान नजर आये थे। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। डेब्यू फिल्म में शाहरुख खान के साथ किया काम 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जन्मी अनुष्का ने डेब्यू फिल्म में ही दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया था। इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के साथ कई रोमांटिक और बेहतरीन सीन्स फिल्माए थे। बड़े पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया। इस फिल्म की सफलता के बाद अनुष्का ने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पहली फिल्म में शाहरुख जैसे स्टार के साथ काम करने के बाद अनुष्का ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वह सफल है। कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में कर चुकी है काम अनुष्का ने 12 साल लंबे फिल्मी करियर में कई ह...

स्कूल में कलरफूल ब्रा पहन कर जाने पर लड़के ने छेड़ा, तो ऐसी थी राधिका मदान की प्रतिक्रिया

Image
एक्ट्रेस राधिका मदान का पिछले दिनों चलाया गया ‘बार ब्रा स्ट्रेप’ अभियान काफी सफल रहा था। राधिका मदान ने एमटीवी के इस अभियान से जुड़कर सोशल मीडिया पर सकारात्मक रूप से महिलाओं का पक्ष रखा। इस अभियान के तहत उन्होंने उन लोगों को गलत साबित करने का प्रयास किया, जो महिलाओं की ब्रा स्ट्रेप दिखाई देने पर भद्दा व्यवहार करते है। राधिका का मानना था कि महिलाओं को उनके पहनावे से जज करना काफी शर्मिंदगी भरी बात है। रंगीन ब्रा पहनने पर स्कूल में लड़के ने छेड़ा था इस अभियान के दौरान ही एक इंटरव्यू में राधिका ने अपने स्कूल समय का किस्सा शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘जब वह स्कूल में थी तो नई-नई चीजें ट्राय करती थी। इसी वजह से वह एक दिन स्कूल में कलरफुल ब्रा पहनकर चली गई। जो उनके कपड़ों से साफ नजर आ रही थी। जिसे देखकर स्कूल के एक लड़के ने उन्हें छेड़ते हुए कहा कि तुम्हारी ब्रा स्ट्रेप दिख रही है। राधिका बताती है कि उस वक्त उन्हें लगा कि ब्रा स्ट्रेप दिखना जैसे कोई पाप हो गया हो।’   View this post on Instagram   A post shared by Radhika Madan (@radhikamadan) on Feb 29...

महिलाओं की 'ब्रा स्ट्रेप' दिखने पर आलोचना करने वालों के खिलाफ आवाज उठा चुकी है राधिका मदान

Image
बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान आज अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। राधिका मदान हिंदी सिनेमा की उन चुनिंदा अदाकाराओं में शामिल है, जिन्होंने टीवी पर काम करने के बाद फिल्मों में अपना करियर स्थापित किया। हाल ही में वह इरफान खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आई थी। फिल्म में उनका अभिनय दर्शकों को काफी पसंद आया है। हालांकि फिल्म के कारोबार पर कोरोना संकट की वजह से नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सुर्खियों में रहा राधिका का ‘बार ब्रा देखो’ कैंपेन इसी साल मार्च महीने में राधिका ने एमटीवी के साथ मिलकर ‘बार ब्रा देखो’ कैंपेन संचालित किया था। उनके इस कैंपेन को सोशल मीडिया पर काफी समर्थन हासिल हुआ था। दरअसल इस कैंपेन का उद्देश्य उस आलोचना को शांत करना था, जिसके तहत महिलाओं के कपड़ों से आमतौर पर दिखने वाले ‘ब्रा स्ट्रेप’ पर हल्ला मचाया जाता है। राधिका का मानना है कि महिलाओं के कपड़ों से ब्रा स्ट्रेप दिखना काफी सामान्य बात है। उनका यह कैंपेन काफी चर्चा में रहा। महिलाओं की ब्रा स्ट्रेप दिखना सामान्य बात राधिका कहती है कि महिलाओं को ब...

SMS स्टेडियम में रोहित शर्मा ने कंगारुओं का किया था बुरा हाल, उड़ाए थे गगनचुंबी छक्के

Image
हिटमैन रोहित शर्मा मौजूदा दौर में दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज कहे जाते है। रोहित शर्मा के तूफानी खेल का नमूना साल 2013 में जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में देखने को मिला था। क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह एक यादगार मैच साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस मैच में भारतीय टीम को 360 रन का विशाल टारगेट मिला था, जिसे हासिल कर पाना असंभव सा प्रतीत हो रहा था। लेकिन रोहित और विराट ने इसे बौना साबित किया। धवन और रोहित ने ओपनिंग में जोड़े 176 रन 360 रन के टारगेट का सामना करने के लिए धवन और रोहित की जोड़ी ओपनिंग करने आई। इस जोड़ी ने 26.1 ओवर में 176 रन जोड़ डाले। इसके बाद धवन शतक पूरा करने से चूक गए और पांच रन पहले ही विकेट के पीछे कैच आउट हो गए। उन्होंने 86 गेंदों पर 95 रनों की तूफानी पारी खेली थी। अब क्रीज पर रोहित के साथ कोहली थे। कोहली ने आते ही लंबे प्रहार करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते 27 बॉल पर अर्धशतक ठोक दिया। अंत तक नाबाद लौटे विराट और रोहित शर्मा वही दूसरी तरफ रोहित ने 102 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इसके बाद कुछ ही देर बाद विराट ने तूफानी अंदाज में ही 52 गेंदों ओर सैंकड़ा ...

अपनी मां को अंतिम बार नहीं देख पाए थे दोनों अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर

Image
इरफान खान और ऋषि कपूर दोनों ही अपने अंतिम समय में अपनी मां को नहीं देख पाए। दरअसल इरफान खान की मां का निधन उनकी मौत से कुछ दिन पहले ही हुआ था। लेकिन लॉकडाउन के चलते वह अपनी मां के अंतिम दर्शन नहीं कर सके थे। हालांकि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मां की अंत्येष्टि में शामिल हुए। इरफान ने अपने आखिरी वक्त में मां को याद करते हुए कहा था ‘अम्मा मुझसे मिलने आ रही हैं। वह मुझे बुला रही हैं। वह मुझे लेने आई हैं।’ अपनी मां के अंतिम दर्शन नहीं कर पाए दोनों अभिनेता बता दे इरफान खान की मां का निधन जयपुर स्तिथ उनके आवास पर हुआ था और इरफान मुंबई में थे। वही ऋषि कपूर भी अपनी मां के निधन के वक्त उनके अंतिम दर्शन नहीं कर सके थे। उस वक्त वह न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहे थे। 29 सितंबर साल 2018 को ऋषि इलाज के लिए विदेश गए हुए थे। जिसके दो दिन बाद ही उनकी मां का निधन हो गया। ऐसे में ऋषि अमेरिका से लौटकर न आ सके और अपनी मां के अंतिम दर्शन करने से वंचित रह गए। कैंसर की बीमारी से हुआ दोनों कलाकारों का निधन ऋषि कपूर ने अपनी मां के निधन पर कहा था ‘जब तक मैं भारत लौटूंगा, तब तक देर हो...

इरफान खान और ऋषि कपूर दोनों अभिनेताओं की मौत के बीच दिखा यह अजब संयोग

Image
एक दिन पहले इरफान खान और आज ऋषि कपूर , हिंदी सिनेमा के ये दो बड़े सितारे दुनिया को अलविदा कह गए। इरफान खान और ऋषि कपूर दोनों ही अपने जीवन में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का सामना कर रहे थे। दोनों की मौत महज 24 घंटे के अंतराल में हुई है। यह महज एक संयोग है कि बीमारी से लेकर मौत तक दोनों कलाकारों के बीच एक समानताएं देखी गई। यही नहीं दोनों ने ही काफी लंबे समय तक विदेश में जाकर बीमारी का इलाज कराया था। कैंसर का इलाज करवाकर दोनों 2019 में लौटे थे भारत दोनों कलाकारों ने साल 2018 में विदेश जाकर कैंसर का इलाज कराया था। इरफान खान लंदन से इलाज करवा कर फरवरी 2019 में भारत वापस लौटे थे। वही ऋषि कपूर अमेरिका के न्यूयॉर्क से कैंसर का इलाज करवा कर सितंबर 2019 में वापस लौटे थे। इरफान ने तो भारत वापस आकर फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग पूरी की थी। वही ऋषि कपूर अंतिम बार फिल्म ‘द बॉडी’ में इमरान हाशमी के साथ नजर आये थे। दोनों ही हिंदी सिनेमा के बेहद उम्दा कलाकार थे। कोरोना संकट के बीच हुआ दोनों कलाकारों का निधन 67 वर्षीय ऋषि कपूर का निधन मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में इलाज के दौरा...

ऋषि कपूर की इन पांच हिट फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

Image
ऋषि कपूर ने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। ऋषि कपूर ने सन 1973 में आई फिल्म ‘बॉबी’ से फिल्मों में पहली बार कदम रखा था। इस फिल्म में उनके पिता राजकपूर मुख्य भूमिका में थे। वही ऋषि ने इसमें एक छोटा सा महत्वपूर्ण किरदार निभाया, जो काफी पसंद किया गया। चलिए इसी कड़ी में एक नजर डालते है उनके करियर की पांच बेहतरीन फिल्मों पर। अमर अकबर एंथोनी मनमोहन देसाई के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना ने लीड भूमिकाएं निभाई थी। सन 1977 में इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया गया। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म में परवीन बॉबी और नीतू सिंह ने भी अहम रोल अदा किये थे। लैला मजनू 1979 में रिलीज हुई इस फिल्म में ऋषि कपूर और रंजीता कौर ने अभिनय किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया। फिल्म में असरानी और अरुणा ईरानी ने भी अहम किरदार निभाए। फिल्म का निर्देशन एच.एस रवैल ने किया था। कर्ज सन 1980 में रिलीज हुई फिल्म कर्ज ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया था। सुभाष घई के निर्देशन में बनी...

दिलचस्प है ऋषि कपूर और नीतू सिंह की लव स्टोरी, जिसे जानकर आप भी हो जाएंगे रोमांचित

Image
अभिनेता ऋषि कपूर ने एक्ट्रेस नीतू सिंह से सन 1979 में शादी की थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। ऋषि कपूर और नीतू सिंह की लवस्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है। सन 1974 में पहली बार ऋषि कपूर ने नीतू सिंह के साथ फिल्म ‘जहरीला इंसान’ में काम किया। फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋषि, नीतू को काफी छेड़ा करते थे। जिसकी वजह से वह काफी इरिटेड हो जाया करती थी। लेकिन दोनों की इस नोंक-झोंक ने समय के साथ-साथ धीरे-धीरे का प्यार का रूप ले लिया। 1979 में एक-दूसरे के हो गए थे ऋषि और नीतू नीतू और ऋषि एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। काफी समय तक दोनों ने डेटिंग की। लेकिन जब फिल्म ‘खेल-खेल में’ रिलीज हुई तो दोनों के प्यार के चर्चे सातवें आसमान पर पहुंच चुके थे। फिल्म इंडस्ट्री में दोनों की जल्द शादी करने की खबरें जोरों पर थी। जिसके बाद ऋषि के पिता और अभिनेता राजकपूर ने बेटे से साफ कह दिया कि ‘यदि वह नीतू से प्यार करते है तो जल्द ही शादी कर लेवें।’ जिसके बाद दोनों ने सन 1979 में एक होने का फैसला कर लिया। अपनी शादी में बेहोश हो गए थे ऋषि और नीतू शादी के दौरान एक मजेदार किस्सा घटित हुआ था। आपको...

ऋषि कपूर की फिल्मों के सुपरहिट डायलॉग, जिन्हें दर्शक कभी भूल नहीं पाएंगे

Image
अभिनेता ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन ऋषि कपूर की फिल्में उन्हें हमारे दिलों में हमेशा जीवित रखेंगी। उन्होंने अपने करियर में कई सारी फिल्मों में अभिनय किया। वह हिंदी सिनेमा का दिग्गज अभिनेताओं में शुमार किये जाते थे। चुनौतीभरे किरदार करने के लिए ऋषि कपूर निर्माताओं की पहली पसंद माने जाते थे। उन्होने कई तरह के किरदार निभाए। जिसमें सीरियस से लेकर कॉमेडी भरे किरदार भी शमिल रहे। उनका निधन हिंदी सिनेमा के लिए गहरा सदमा है। एक नजर उनकी फिल्मों के बेस्ट डायलॉग पर हर इश्क का एक वक्त होता है, वो हमारा वक्त नहीं था, पर इसका ये मतलब नहीं कि वो इश्क नहीं था – जब तक है जान (2012) हम आज जो फैसला करते है, वही हमारे कल का फैसला करेगा’ -फना (2006) बेखबर सोए हैं वो लूट के नींदें मेरी, जज्बा-ए-दिल पे तरस खाने को जी चाहता है। कबसे खामोश हुए जो जाने जहां कुछ बोलो..क्या अभी और सितम ढाने को जी चाहता है। -लैला मजनू (1979) दुनिया के सितम याद, ना अपनी ही वफा याद….अब कुछ भी नहीं मुझको मोहब्बत के सिवा याद… – लैला मजनू (1979) जी करता है…तुम्हारी हर ख्वाहिश, हर इच्छा को अ...

ये 7 रिकॉर्ड रोहित शर्मा को बनाते है क्रिकेट जगत का सरताज, जिन्हें तोड़ना आसान नहीं

Image
भारत के तूफानी ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा आज अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। रोहित शर्मा मौजूदा दौर में भारत के दिग्गज क्रिकेटरों की लिस्ट में शुमार किये जाते है। लिमिटेड ओवर के क्रिकेट में उन्होंने अपनी एक खास जगह बनाई है, जिसे आने वाले कई वर्षों तक हिलाना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा। बेशक टेस्ट क्रिकेट में उनका स्थान पक्का न हो। लेकिन वनडे और टी-20 में उन्होंने अपने बेहतरीन खेल से बादशाहत कायम की है। यही वजह है कि उन्हें लिमिटेड ओवर के फॉर्मेट में टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया। चलिए एक नजर हिटमैन रोहित शर्मा के कुछ बड़े रिकॉर्ड्स पर… वनडे में आठ से ज्यादा बार 150+ स्कोर रोहित शर्मा भारत के एकमात्र बल्लेबाज है , जिन्होंने वनडे क्रिकेट में आठ से ज्यादा बार 150+ से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इस मामले में उन्होंने हमवतन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर का पीछे छोड़ा है। एक वनडे विश्व कप में सर्वाधिक शतक विश्व कप 2019 रोहित के करियर का सबसे खास टूर्नामेंट रहा। जिसमें उन्होंने पांच शतक जड़े। इसी के साथ वह विश्व कप के इतिहास में पांच शतक लगाने वाले पहल...

अनोखे अंदाज में रोहित शर्मा ने रितिका को किया था प्रपोज, बेहद दिलचस्प है उनकी लवस्टोरी

Image
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। क्रिकेट जगत में रोहित शर्मा को हिटमैन के नाम से भी जाना जाता है। वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज रोहित अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहे है। उनकी पत्नी रितिका सजदेह के साथ उनके पहले मिलन की कहानी काफी दिलचस्प है। चलिए जानते है रोहित की रितिका की प्रेम कहानी के बारे में। वर्ल्डकप 2015 में रितिका बनी मिस्ट्री गर्ल 2015 वर्ल्डकप के दौरान रोहित और रितिका एक साथ घूमने निकले थे। उस वक्त दोनों के रिश्ते के बारे में किसी को कुछ मालूम नहीं था। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों ने रितिका को मिस्ट्री गर्ल करार दे दिया। वर्ल्ड कप के दौरान रितिका टीम इंडिया के होटल के पास ही एक दूसरे होटल में रुकी हुई थी। 6 साल डेटिंग के बाद किया शादी का फैसला पहली बार दोनों एक विज्ञापन शूट के दौरान मिले। उस समय रोहित के पास कोई मैनेजर नहीं था तो रितिका ने उनकी शूट पूरा करने में मदद की। दोनों की प्रेम कहानी इस शूट के दौरान ही शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों काम के सिलसिले में ज्यादा ...

30 अप्रैल के दिन हिटलर की क्रूरता से मिली थी दुनिया को आजादी, जानें क्या हुआ था उस दिन

Image
30 अप्रैल 1945 को जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की थी। 30 अप्रैल के दिन ही दुनिया को हिटलर नाम से क्रूर तानाशाह के आतंक से मुक्ति मिली थी। आत्महत्या करने से पहले हिटलर का कहना था कि, उसके मरने के बाद उसका शरीर जला दिया जाये। दरसल हिटलर ईसाई धर्म से था जिसमें मरने के दफनाने के परंपरा होती है। लेकिन हिटलर को डर था कि यदि उसे दफनाया गया तो उसकी लाश को कब्र से निकाल लिया जाएगा। हिटलर के बॉडी गार्ड ने किताब में किये खुलासे उसके मन में इस बात का डर व्याप्त था कि उसकी लाश को कब्र से निकालकर लोग उसपर अपना गुस्सा निकालेंगे। हिटलर के बॉडीगार्ड रोशस मिस्क ने ‘हिटलर्स लास्ट विटनेस: द मेमॉइर्स ऑफ हिटलर्स बॉडीगार्ड’ नाम की किताब में बताया है कि हिटलर के साथ उसकी मौत के समय क्या-क्या घटित हुआ था। किताब में लिखा है उस वक्त सोवियत ने बर्लिन को चौतरफा घेर लिया था। इस नाकेबंदी को जर्मनी तोड़ पाने में असमर्थ था। धीरे-धीरे सोवियत सेना आगे की तरफ बढ़ने लगी। जिसे देख हिटलर ने खुद को सुरक्षित एक बंकर में बंद कर लिया था। लेकिन 30 अप्रैल की सुबह जब हिटलर को बताया गया कि यद...

कभी नहीं भूल पायेगा बांग्लादेश 30 अप्रैल का दिन, जब समुद्री तूफान ने मचाया था महाविनाश

Image
बांग्लादेश के इतिहास में 30 अप्रैल कभी नहीं भूल पाने वाला दिन है। 30 अप्रैल के दिन बांग्लादेश में ‘2बी’ नाम के विनाशकारी तूफान ने तबाही मचाई थी। जिसमें लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। बांग्लादेश के लिए 29 अप्रैल 1991 की रात किसी कयामत से कम नहीं थी। यह बंगाल की खाड़ी से उठने वाला समुद्री तूफान था जिसने बांग्लादेश के चटगांव जिले में महाविनाश को अंजाम दिया। इस तबाही में लाखों लोग मर गए और असंख्य लोग बेघर हो गए। करीब 1.38 लाख लोगों की हुई मौत इस समुद्री तूफान में 250 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थी। जिसकी वजह से करीब 15 फीट की ऊंचाई तक पानी की लहरें मकानों और बस्तियों को तबाह करती चली गई। देखते ही देखते पूरा चटगांव पानी में बह गया। सब कुछ नष्ट हो चुका था। तबाही का आलम ऐसा था जिसमें न सिर्फ बुजुर्ग बल्कि बच्चे, युवा कोई भी अपनी जान बचा ना सका। जो बच गए वो हर तरीके से तबाह हो चुके थे। इस तबाही में करीब 1.38 लाख मौतें दर्ज की गई थी। बांग्लादेश को उबरने में लगे कई साल भारत के पडोसी देश बांग्लादेश के लिए यह तूफान किसी बर्बादी से कम नहीं था। इस तबाही से बांग्लाद...

फिल्मों में आने से पहले क्रिकेट खेला करते थे इरफान खान, इस बड़े टूर्नामेंट में हो गया था चयन

Image
हिंदी सिने इंडस्ट्री ने आज अपने एक बेहतरीन कलाकार को हमेशा के लिए खो दिया। जिसका नाम है इरफान खान । चैलेंजिंग किरदार निभाने के लिए मशहूर रहे इरफान ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में द लंचबॉक्स, लाइफ ऑफ पाइ, हिंदी मीडियम, स्लमडॉग मिलेनियर, पीकू, पान सिंह तोमर, हैदर, मकबूल, हासिल जैसे कई नाम शामिल है। न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी इरफान ने अपने अभिनय के झंडे गाड़े। क्रिकेट में ऑलराउंडर की भूमिका निभाते थे इरफान सिर्फ एक्टिंग ही नहीं इरफान क्रिकेट के भी शौकीन रहे है। फिल्मों में आने से पहले इरफान खान एक प्रोफेशनल क्रिकेटर बनना चाहते थे। वह अपने इस सपने को पूरा करने की तरफ अग्रसर थे, लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से उनका यह सपना टूट गया। साल 2017 में एक इंटरव्यू के दौरान इरफान ने बताया था कि वह क्रिकेट में ऑलराउंडर की भूमिका निभाते थे। फिर भी वह बल्लेबाजी से ज्यादा गेंदबाजी पसंद करते थे। उनके कप्तान को उनकी गेंदबाजी भाती थी। कर्नल सीके नायडू टूर्नामेंट में खेलने के लिए हुआ चयन इरफान बताते है कि कप्तान के कहने पर वह प्रोफेशनल गेंदबाज बन गए। उन्हें नहीं ...

इमरान खान की जिंदगी के छिपे हुए वो राज, जिन्हें जानकर क्रिकेट प्रशंसक हो सकते है हैरान

Image
इमरान खान ने क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है। पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज इमरान खान अपने समय के दिग्गज गेंदबाज रहे है। न सिर्फ अपने खेल से बल्कि वह विवादों की वजह से भी अक्सर चर्चाओं में बने रहे। भले ही आज वह अपने देश के प्रधानमंत्री है, लेकिन बतौर क्रिकेटर उनकी छवि अग्रेसिव प्लेयर के रूप में थी। महिलाओं में उनकी अच्छी-खासी लोकप्रियता थी। रंगीन मिजाज के इमरान का कई बड़ी महिलाओं के साथ अफेयर भी चर्चा में रहा। ड्रग्स का सेवन करने का लगा आरोप सन 1987 में उनके हमवतन खिलाड़ी कासिम उमर ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने यह कहकर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी कि पाकिस्तान टीम के कई क्रिकेटर मादक पदार्थों का सेवन करते है और देर रात तक शराब की महफिल सजाते है। यही नहीं कासिम उमर ने सभी को हैरान कर दिया यह कहकर कि वह इमरान खान को खुद ड्रग्स उपलब्ध कराते रहे है। उमर के इस बयान के बाद पाक बोर्ड द्वारा मामले की जांच हुई और इसे रफा-दफा कर दिया। यूनिस ने लगाया था अय्याश होने का आरोप इसी प्रकार एक बार फिर हमवतन खिलाड़ी यूनिस अहमद ने इमरान खान पर अय्याश होने का आरोप लगाया। यूनिस का कहना था कि कोलकाता म...

इरफान खान की फिल्मों के 20 दमदार और यादगार डायलॉग

Image
हिंदी सिनेमा के वर्सेटाइल अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया है। मंगलवार को उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। भले ही अब इरफान हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी फिल्में हमेशा हमें उनकी याद दिलाती रहेंगी। फिल्मों में उनका अभिनय और दमदार डायलॉग काफी पसंद किये गये है। एक नजर उनकी फिल्मों में कुछ बेहतरीन डायलॉग पर, जोकि दर्शकों को हमेशा याद रहेंगे। चलिए देखते है। पिस्तौल की गोली और लौंडिया की बोली जब चलती है, तो जान दोनों में ही खतरे में होती है। – गुंडे गलतियां भी रिश्‍तों की तरह होती हैं, करनी नहीं पड़ती, हो जाती है। – डी-डे शराफत की दुनिया का किस्‍सा ही खतम, अब जैसी दुनिया वैसे हम। – जज़्बा बीहड़ में बागी होते हैं, डकैत मिलते हैं पार्लियामेंट मां। – पान सिंह तोमर हमारी तो गाली पर भी ताली पड़ती है। – साहेब बीवी और गैंगस्टर किसी भी बेगुनाह को सजा मिलने से अच्छा है दस गुनहगार छूट जायें। – तलवार आदमी जितना बड़ा होता है.. उसके छुपने की जगह उतनी ही कम होती है। – कसूर बड़े शहरों की हवा और छोटे शहरों का ...