अनुष्का शर्मा और विराट की शादी से जुड़ा एक छिपा राज, जिससे फैंस आज भी होंगे अनजान

1 मई 2020 को अनुष्का शर्मा अपना 32वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर हम आपको बता रहे है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लवस्टोरी के बारे में। विराट और अनुष्का की लवस्टोरी में एक ऐसा राज छिपा है, जिसके बारे में काफी समय तक फैंस अनजान बने रहे। एक बातचीत के दौरान अनुष्का की दादी उर्मिला ने बताया था कि ‘अनुष्का और विराट एक-दूसरे को बचपन से जानते है। यही नहीं उनका पूरा परिवार विराट से अच्छे से परिचित है।’

A hidden secret related to Anushka Sharma and Virat wedding
बचपन से एक-दूसरे को जानते है अनुष्का और विराट

दादी उर्मिला के अनुसार अनुष्का जब छोटी थी तो विराट का उनके घर आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान वह दोनों काफी क्रिकेट खेला करते थे। इंटरव्यू के दौरान दादी उर्मिला ने इस बात से नाराजगी जताई कि, उन्हें दोनों के रिश्ते के बारे में किसी ने सूचना नहीं दी। हालांकि उन्होंने कहा कि विराट को वह बचपन से पसंद करती थी। इसलिए उन्हें दोनों के रिश्ते से किसी तरह का एतराज नहीं है। घर में अनुष्का सबसे छोटी और दादा-दादी की सबसे लाडली है।

A hidden secret related to Anushka Sharma and Virat wedding
अनुष्का के भाई के साथ क्रिकेट खेलते थे विराट

विराट के साथ अनुष्का का रिश्ता जोड़ने पर दादी उर्मिला का कहना था कि ‘अनुष्का के पिता सैन्य अधिकारी थे। जब वह बैंगलोर में थे तो पोता (अनुष्का का भाई) कर्णेश क्रिकेट खेला करता था। उस समय विराट भी उसी के साथ खेला करता था, तो उसका कर्नेश के साथ घर पर आना-जाना लगा रहता। उर्मिला कहती है कि जब वह बैंगलोर जाती थी तो विराट से कई बार मिली भी थी। वह काफी अच्छा बच्चा है और अपने बड़ों का आदर-सम्मान करता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

मीडिया से छिपाकर इटली में की थी सीक्रेट शादी

आपको याद दिला दे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद 11 दिसंबर, 2017 को इटली के टस्कनी स्थित आलीशान रिजॉर्ट में शादी की थी। इस समारोह में दोनों के परिवार के कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे। दोनों ने इस शादी को काफी गुपचुप तरीके से अंजाम दिया। शादी हो जाने के बाद दोनों ने मीडिया को अपने विवाह के बारे में भारत आकर जानकारी दी। इस शादी की शूटिंग विशाल पंजाबी ने अपनी टीम के साथ की थी।


यह भी पढ़े:
Happy B’Day: अनुष्का शर्मा के 32वें जन्मदिन पर जानें उनके फिल्मी करियर से जुड़ी रोचक बातें

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो