Happy B'Day: राधिका मदान के 25वें जन्मदिन पर जानें कैसा रहा उनका बॉलीवुड सफर

टीवी से फिल्मों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस राधिका मदान आज अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। इस खास अवसर पर हम आपको राधिका मदान के फिल्मी करियर से जुड़ी कुछ रोचक जानकरियां बता रहे है। आपकी जानकारी के लिए बता दे राधिका ने अभी तक के अपने बॉलीवुड करियर में सिर्फ तीन फिल्मों में काम किया है। जिनमें ‘पटाखा’, ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ और ‘अंग्रेजी मीडियम’ शामिल है। फिल्म अंग्रेजी मीडियम मार्च 2020 में ही रिलीज हुई थी।

Bollywood journey of Radhika Madan on learn 25th birthday
पटाखा फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘पटाखा’ से राधिका ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ सनाया मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और विजय राज जैसे कलाकारों ने लीड भूमिकाएं अदा की थी। कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर औसत सफलता हासिल हुई। लेकिन राधिका अपने अभिनय से फिल्म निर्माताओं का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रही। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और दो और फिल्मों में काम किया।

Radhika Madan has raised her voice against those who criticize women for looking 'bra strap'
सुपरफ्लॉप साबित हुई दूसरी फिल्म

उनकी दूसरी फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाने में नाकाम रही। इस फिल्म में उनके अपोजिट नए कलाकार अभिमन्यु दासानी नजर आये थे। एक्शन और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई। 12 करोड़ रूपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 2 करोड़ का कलेक्शन किया और सुपरफ्लॉप साबित हुई। इसके बावजूद राधिका ‘अंग्रेजी मीडियम’ जैसी बड़ी फिल्म पाने में सफल हो गई।

Bollywood journey of Radhika Madan on learn 25th birthday
इरफान खान का बेटी का निभाया किरदार

बीते मार्च महीने में रिलीज हुई ‘अंग्रेजी मीडियम’ राधिका के करियर की तीसरी फिल्म है। जिसमें उन्होंने इरफान खान की बेटी का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। लेकिन बदकिस्मती से कोरोना की वजह से देश में लॉकडाउन हो गया, जिसका नकारात्मक असर फिल्म की कमाई पर हुआ। फिल्म में राधिका के पिता के किरदार में नजर आये इरफान खान का निधन बीते बुधवार को हुआ है, जिस पर राधिका ने दुःख व्यक्त किया।

Bollywood journey of Radhika Madan on learn 25th birthday


यह भी पढ़े:
महिलाओं की ‘ब्रा स्ट्रेप’ दिखने पर आलोचना करने वालों के खिलाफ आवाज उठा चुकी है राधिका मदान

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो