स्कूल में कलरफूल ब्रा पहन कर जाने पर लड़के ने छेड़ा, तो ऐसी थी राधिका मदान की प्रतिक्रिया

एक्ट्रेस राधिका मदान का पिछले दिनों चलाया गया ‘बार ब्रा स्ट्रेप’ अभियान काफी सफल रहा था। राधिका मदान ने एमटीवी के इस अभियान से जुड़कर सोशल मीडिया पर सकारात्मक रूप से महिलाओं का पक्ष रखा। इस अभियान के तहत उन्होंने उन लोगों को गलत साबित करने का प्रयास किया, जो महिलाओं की ब्रा स्ट्रेप दिखाई देने पर भद्दा व्यवहार करते है। राधिका का मानना था कि महिलाओं को उनके पहनावे से जज करना काफी शर्मिंदगी भरी बात है।

Radhika Madan has raised her voice against those who criticize women for looking 'bra strap'

रंगीन ब्रा पहनने पर स्कूल में लड़के ने छेड़ा था

इस अभियान के दौरान ही एक इंटरव्यू में राधिका ने अपने स्कूल समय का किस्सा शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘जब वह स्कूल में थी तो नई-नई चीजें ट्राय करती थी। इसी वजह से वह एक दिन स्कूल में कलरफुल ब्रा पहनकर चली गई। जो उनके कपड़ों से साफ नजर आ रही थी। जिसे देखकर स्कूल के एक लड़के ने उन्हें छेड़ते हुए कहा कि तुम्हारी ब्रा स्ट्रेप दिख रही है। राधिका बताती है कि उस वक्त उन्हें लगा कि ब्रा स्ट्रेप दिखना जैसे कोई पाप हो गया हो।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Radhika Madan (@radhikamadan) on

महिलाओं की ब्रा स्ट्रेप दिखना सामान्य बात

राधिका ने कहा कि स्कूल समय में उस लड़के के छेड़ने पर उन्हें काफी शर्मिंदगी महसूस हुई। लेकिन उन्हें अब गुस्सा आता है जब कोई महिलाओं को ब्रा स्ट्रेप जैसी चीजों से जज करने लगता है। राधिका सभी महिलाओं से ‘बार ब्रा स्ट्रेप’ पहल के तहत सन्देश देते हुए कहती है ‘क्या पहनना है और क्या नहीं, यह महिला की खुद की इच्छा पर निर्भर करता है। वह कहती है कि महिलाओं को ब्रा स्ट्रेप दिखने पर शर्म नहीं करनी चाहिए। यह बिल्कुल सामान्य बात है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Radhika Madan (@radhikamadan) on


यह भी पढ़े:
महिलाओं की ‘ब्रा स्ट्रेप’ दिखने पर आलोचना करने वालों के खिलाफ आवाज उठा चुकी है राधिका मदान

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो