30 अप्रैल के दिन हिटलर की क्रूरता से मिली थी दुनिया को आजादी, जानें क्या हुआ था उस दिन

30 अप्रैल 1945 को जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की थी। 30 अप्रैल के दिन ही दुनिया को हिटलर नाम से क्रूर तानाशाह के आतंक से मुक्ति मिली थी। आत्महत्या करने से पहले हिटलर का कहना था कि, उसके मरने के बाद उसका शरीर जला दिया जाये। दरसल हिटलर ईसाई धर्म से था जिसमें मरने के दफनाने के परंपरा होती है। लेकिन हिटलर को डर था कि यदि उसे दफनाया गया तो उसकी लाश को कब्र से निकाल लिया जाएगा।

On 30 April 1945, German dictator Hitler and his wife Eva Brown committed suicide

हिटलर के बॉडी गार्ड ने किताब में किये खुलासे

उसके मन में इस बात का डर व्याप्त था कि उसकी लाश को कब्र से निकालकर लोग उसपर अपना गुस्सा निकालेंगे। हिटलर के बॉडीगार्ड रोशस मिस्क ने ‘हिटलर्स लास्ट विटनेस: द मेमॉइर्स ऑफ हिटलर्स बॉडीगार्ड’ नाम की किताब में बताया है कि हिटलर के साथ उसकी मौत के समय क्या-क्या घटित हुआ था।

किताब में लिखा है उस वक्त सोवियत ने बर्लिन को चौतरफा घेर लिया था। इस नाकेबंदी को जर्मनी तोड़ पाने में असमर्थ था। धीरे-धीरे सोवियत सेना आगे की तरफ बढ़ने लगी। जिसे देख हिटलर ने खुद को सुरक्षित एक बंकर में बंद कर लिया था। लेकिन 30 अप्रैल की सुबह जब हिटलर को बताया गया कि यदि अब कामयाबी नहीं मिली तो जर्मन सेना का गोला-बारूद समाप्त हो जाएगा। ऐसे में हिटलर की सोवियत रेड आर्मी को मोर्चे पर तोड़ना ही अंतिम उम्मीद थी।

On 30 April 1945, German dictator Hitler and his wife Eva Brown committed suicide

पत्नी के साथ गोली मार कर ली थी आत्महत्या

हिटलर और जर्मन सेना मायूस थी। सब डरे हुए थे, आगे क्या होने वाला है, किसी को अंदेशा नहीं था। इसी बीच स्टडी रूम से शोर-शराबा सा हुआ। बंकर में मौजूद कुछ लोगों ने कमरे के अंदर गोली की आवाज सुनाई देने की पुष्टि की। जिसके बाद हिटलर के प्राइवेट सेक्रटरी ने स्टडी रूम का दरवाजा तोड़ दिया।

किताब में हिटलर के बॉडी गार्ड रोशस मिस्क ने लिखा है ‘उस वक्त उसकी नजर सबसे पहले इवा ब्राउन (हिटलर की पत्नी) पर पड़ी। जोकि सफेद झालरें वाली गहरे नीले रंग की ड्रेस पहने बैठी हुई थी। उसने अपने पैरों को मोड़कर घुटनों को सीने से चिपका रखा था। और उसका सर हिटलर की तरफ झुका हुआ था। जूते सोफे के नीचे पड़े थे और वही उसके पास पड़ा था हिटलर। जिसकी खुली हुई आंखे घूर रही थी, लेकिन उसका माथा आगे की तरफ लुढ़का हुआ था।


यह भी पढ़े:
कभी नहीं भूल पायेगा बांग्लादेश 30 अप्रैल का दिन, जब समुद्री तूफान ने मचाया था महाविनाश

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो