Happy B'Day: अनुष्का शर्मा के 32वें जन्मदिन पर जानें उनके फिल्मी करियर से जुड़ी रोचक बातें

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाली अनुष्का शर्मा ने हिंदी सिनेमा में अभिनय और प्रतिभा के दम पर अपनी जगह बनाई। न सिर्फ एक्ट्रेस बल्कि वह एक सफल फिल्म प्रोड्यूसर भी बन चुकी है। उन्होंने 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान नजर आये थे। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया।

interesting things related to film career Anushka Sharma on 32th Birthday
डेब्यू फिल्म में शाहरुख खान के साथ किया काम

1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जन्मी अनुष्का ने डेब्यू फिल्म में ही दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया था। इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के साथ कई रोमांटिक और बेहतरीन सीन्स फिल्माए थे। बड़े पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया। इस फिल्म की सफलता के बाद अनुष्का ने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पहली फिल्म में शाहरुख जैसे स्टार के साथ काम करने के बाद अनुष्का ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वह सफल है।

interesting things related to film career Anushka Sharma on 32th Birthday
कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में कर चुकी है काम

अनुष्का ने 12 साल लंबे फिल्मी करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है। जिसमें ‘रब ने बना दी जोड़ी’, ‘सुल्तान’, ‘बैंड बाजा बारात’, ‘पीके’, ‘ए दिल है मुश्किल’, ‘पानी’, ‘जब तक है जान’, ‘सुई धागा’, ‘दिल धड़कने दो, ‘एनएच 10’, ‘बदमाश कंपनी’, ‘संजू’, ‘फिल्लौरी’, लेडीज वर्सेज रिकी बहल’, ‘परी’, ‘बॉम्बे बेलवेट’, ‘पटियाला हाउस’ और ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ आदि शामिल है। जिसमें से एनएच 10, फिल्लौरी और परी का प्रोडक्शन उन्होंने ही किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

हिंदी सिनेमा की खान तिकड़ी (शाहरुख, सलमान और आमिर) के साथ काम कर चुकी अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को अपना जीवनसाथी चुना। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और अपने फैंस के साथ दिलचस्प तस्वीरें और किस्से शेयर करते है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on


यह भी पढ़े:
स्कूल में कलरफूल ब्रा पहन कर जाने पर लड़के ने छेड़ा, तो ऐसी थी राधिका मदान की प्रतिक्रिया

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो