अपनी मां को अंतिम बार नहीं देख पाए थे दोनों अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर

इरफान खान और ऋषि कपूर दोनों ही अपने अंतिम समय में अपनी मां को नहीं देख पाए। दरअसल इरफान खान की मां का निधन उनकी मौत से कुछ दिन पहले ही हुआ था। लेकिन लॉकडाउन के चलते वह अपनी मां के अंतिम दर्शन नहीं कर सके थे। हालांकि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मां की अंत्येष्टि में शामिल हुए। इरफान ने अपने आखिरी वक्त में मां को याद करते हुए कहा था ‘अम्मा मुझसे मिलने आ रही हैं। वह मुझे बुला रही हैं। वह मुझे लेने आई हैं।’

strange coincidence between Irfan Khan and Rishi Kapoor death
अपनी मां के अंतिम दर्शन नहीं कर पाए दोनों अभिनेता

बता दे इरफान खान की मां का निधन जयपुर स्तिथ उनके आवास पर हुआ था और इरफान मुंबई में थे। वही ऋषि कपूर भी अपनी मां के निधन के वक्त उनके अंतिम दर्शन नहीं कर सके थे। उस वक्त वह न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहे थे। 29 सितंबर साल 2018 को ऋषि इलाज के लिए विदेश गए हुए थे। जिसके दो दिन बाद ही उनकी मां का निधन हो गया। ऐसे में ऋषि अमेरिका से लौटकर न आ सके और अपनी मां के अंतिम दर्शन करने से वंचित रह गए।

Irfan Khan and Rishi Kapoor did not see their mother for the last time
कैंसर की बीमारी से हुआ दोनों कलाकारों का निधन

ऋषि कपूर ने अपनी मां के निधन पर कहा था ‘जब तक मैं भारत लौटूंगा, तब तक देर हो चुकी होगी।’ इरफान और ऋषि दोनों ने एक साथ फिल्म ‘डी डे’ में काम किया था। दोनों ही कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे। दोनों ने ही साल 2018 में विदेश जाकर कैंसर का इलाज करवाया था। जिसके बाद 2019 में वापस भारत लौटे। यही नहीं महज संयोग ही है कि दोनों का निधन भी आगे-पीछे हुआ है। बुधवार को इरफान और गुरुवार को ऋषि का निधन हुआ।


यह भी पढ़े:
इरफान खान और ऋषि कपूर दोनों अभिनेताओं की मौत के बीच दिखा यह अजब संयोग

Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स