विराट से शादी करने के लिए अनुष्का शर्मा ने लिया था झूठ का सहारा, जानकर होगी हैरानी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में इटली के टस्कनी में गुपचुप तरीके से शादी की थी। अपनी शादी में व्यक्तिगत जानकारी छुपाने ले लिए अनुष्का शर्मा ने झूठ का सहारा लिया था। एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने बताया था कि उन्होंने शादी को सीक्रेट रखने के लिए केटरर को अपने झूठे नाम बताए थे। गौरतलब है कि अनुष्का और विराट की शादी का फंक्शन काफी सीक्रेट रहा था। जिसकी भनक मीडिया को भी नहीं लग पाई थी।

interesting things related to film career Anushka Sharma on 32th Birthday
जानकारी छिपाने के लिए केटरर को बताये गलत नाम

अनुष्का बताती है विराट और वह होम स्टाइल वेडिंग चाहते थे। इसलिए फंक्शन में सिर्फ 42 करीबी लोग ही शामिल हुए थे। वह बड़ी सेलिब्रिटी शादी करने की इच्छुक नहीं थी। इसलिए इसे गुप्त रखना चाहती थी। वह नहीं चाहती थी कि उनकी शादी की खबर मीडिया में किसी भी तरह से पहुंचे। अनुष्का के मुताबिक उन्होंने शादी में केटरर को अपने गलत नाम बता दिए थे। उन्होंने विराट का नाम राहुल बताया था। शादी होने तक मीडिया को जानकरी नहीं मिली थी।

A hidden secret related to Anushka Sharma and Virat wedding
इंटरनेट पर तस्वीरें आने के बाद मिली मीडिया को खबर

आसानी से अनुष्का शर्मा की बात पर विश्वास तो नहीं होता, लेकिन यह सच है कि सिर्फ आम आदमी ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी अपनी पर्सनल जानकारी छिपाने के लिए झूठ का सहारा लेते है। अनुष्का और विराट की शादी के बारे में सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों के माध्यम से मीडिया और फैंस को जानकारी मिली थी। शादी के करीब तीन साल पूरे हो चुके है। विराट और अनुष्का दोनों ही अपने रिश्ते जो बेहतर ढंग से निभाने के लिए मशहूर है।

A hidden secret related to Anushka Sharma and Virat wedding
लॉकडाउन में विराट संग समय व्यतीत कर रही अनुष्का

इतने सालों बाद भी दोनों की कोई संतान नहीं है। विराट और अनुष्का का अभी इस संदर्भ में कोई प्लान नहीं है। दोनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते है और साथ में काफी तस्वीरें पोस्ट करते है। जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। फिलहाल विराट और अनुष्का दोनों ही लॉकडाउन के चलते एक साथ समय व्यतीत कर रहे है। हिंदी सिने इंडस्ट्री में करीब 12 साल पूरे कर चुकी अनुष्का ने फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।


यह भी पढ़े:
अनुष्का शर्मा और विराट की शादी से जुड़ा एक छिपा राज, जिससे फैंस आज भी होंगे अनजान

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो